28/01/2022
यह मानव जीवन अनमोल है और इसे बेहतर बनाने के लिए हर इंसान कुछ न कुछ करता रहता है. अपनी लाइफ को आसान बनाने और सुरक्षित रहने के लिए हमेशा से इंसान ने कई तरीके और उपाय अपनाये है. जीवन बीमा (Life Insurance) उसी सोच का एक बेहतर तरीका है जिससे हम अपने जीवन को सुरक्षित रख पाते है.
मेरा ऐसा मानना है की हर इंसान को अपने जीवन का insurance करवाना चाहिए और दूसरे लोगो को भी इस बारे में जागरूक करना चाहिए. Insurance करने से हमारा निजी फायदा होता ही है साथ में एक भरोसा भी रहता है जो हमारे बुरे वक्त और मुसीबत के समय एक मजबूत साथी की तरह हमारे काम आता है.