Pupri Wale

Pupri Wale पुपरी - नागेश्वर स्थान, भगवान शिव की पावन धरती।
जनकपुर रोड की पहचान, आस्था और संस्कृति का संगम।
देशभर से दर्शन को आते हैं भक्त – आपका भी स्वागत है!
(3)

पुन्य पूरी (पुपरी) का इतिहास सदैव से गौरवशाली रहा है। प्राचीनकाल से ही यह सामजिक ,धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जाग्रति का केंद्र रहा है । यह बिहार के उत्तरी-पूर्वी सीमा पर बसा हुआ सीतामढ़ी जिले का एक प्रखंड है। इस प्रखंड में १ नगर पंचायत एवं १३ ग्राम पंचायत में कुल 45 गाँव है। पुपरी(जनकपुर रोड) रेलवे स्टेशन 1 जुलाई 1890 में दरभंगा-सीतामढ़ी मीटरगेज रेलखंड चालू होने साथ अस्तित्व में आया था। पुपरी स्ट

ेशन का नामकरण “जनकपुर रोड” सन ।895 में किया गया था। इसके बारे में कहा जाता है कि जब मध्य भारत के टीकमगढ़(मध्यप्रदेश) की महारानी वृषभानु कुमारी द्वारा जनकपुर में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो मध्य प्रदेश से जनकपुर जाने के लिए मालगाड़ी से उतरने के बाद मंदिर निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पत्थर एवं अन्य समाग्रियों के साथ कारीगर एवं मजदुर को जनकपुर तक जाने के सुगम रास्तो का सर्वेक्षण किया गया था। सर्वेक्षण में सीतामढ़ी की अपेक्षा पुपरी से जनकपुर की कम दुरी(40km) तथा सीधा रास्ता(पुपरी –सुजातपुर-चोरौत-मधवापुर-मटिहानी-सोनापैरा-जनकपुर) होने के कारण इसी रास्ते से सभी सामान के साथ मजदुर सब जनकपुर पहुंचे थे । पुपरी से जनकपुर तक का सीधा रास्ता होने से ही पुपरी स्टेशन का नाम बदलकर जनकपुर रोड कर दिया गया था।
इतिहास के पन्नो में – पुपरी के बारे में कहा जाता है की यह पहले सीतामढ़ी से जयादा बड़ा बाज़ार पुपरी का हुआ करता था । पुरे बिहार में पुपरी ही एकमात्र शहर था जिसमे सैकड़ो एकड़ में फैले 5 राईस मिल (श्री अन्नपूर्णा राईस मिल, जानकी राईस मिल, लक्ष्मी राईस मिल, सीताराम राईस मिल एवं मिथिला राईस मिल) हजारो लोगो के जीविका का साधन हुआ करता था । इस पांचो राईस मिल से लाखो टन चावल मालगाड़ी के माध्यम से बंगाल, ओड़िसा,तमिलनाडु सहित भारत के अन्य क्षेत्रो में निर्यात किया जाता था। राईस मिल पुपरी का गौरव होने के साथ साथ आस-पास के किसान परिवारों के लिए वरदान हुआ करता था,हजारो परिवार की रोजी-रोटी राईस मिल से जुड़ा हुआ था । पुपरी बाज़ार दलहन-तेलहन मंडी के लिए भी प्रसिद्द था । धीरे धीरे यह मंडी सब्जी मंडी में तब्दील हो गया, जो अभी लोहापट्टी बाज़ार से उत्तर में स्थित है। उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर,दरभंगा और सीतामढ़ी के बाद पुपरी का ही स्थान है। ये शहर अतिप्राचीन होने के साथ-साथ विभिन्न धरोहरों को संजोये हुए है ।



साभार : आनंद मोहन भारद्वाज

🎨 पुपरी की बेटी ने अपनी कला से सीतामढ़ी के DM का दिल जीत लिया! ❤️पुपरी के लोकनाथपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमा...
19/08/2026

🎨 पुपरी की बेटी ने अपनी कला से सीतामढ़ी के DM का दिल जीत लिया! ❤️

पुपरी के लोकनाथपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमारी ने अपनी कला का शानदार परिचय देते हुए सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी (DM) का स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया। 🖼️✨

खास बात यह रही कि प्रिया द्वारा बनाया गया यह स्केच DM साहब को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसकी खूब सराहना की। ❤️

यह सिर्फ़ एक स्केच नहीं, बल्कि पुपरी की एक बेटी की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता की खूबसूरत पहचान है। 👏

👧 नाम: प्रिया कुमारी
🎓 कक्षा: 12वीं
👨‍👩‍👧 पिता: मनोज कुमार सिंह
माता: रिंकू सिंह
📍 गाँव: लोकनाथपुर, पुपरी

💬 आप भी प्रिया की इस प्रतिभा के लिए एक ❤️ और शुभकामना COMMENT में जरूर दें।

क्या पता पुपरी की यही बेटी आने वाले समय में अपनी कला से पूरे बिहार का नाम रोशन करे! ❤️✨

📲 Follow — पुपरी की प्रतिभा और पुपरी की हर अच्छी कहानी को सामने लाने के लिए।

















बिग ब्रेकिंग : सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय का तबादला, बेगूसराय के बने जिलाधिकारी। तनय सुलतानिया होंगे सीतामढ़ी के नए डीएम ...
18/08/2026

बिग ब्रेकिंग : सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय का तबादला, बेगूसराय के बने जिलाधिकारी। तनय सुलतानिया होंगे सीतामढ़ी के नए डीएम !!

15/08/2026

हमारी शान, हमारा तिरंगा! 🇮🇳
नगर परिषद जनकपुर रोड (पुपरी) में ध्वजारोहण समारोह।
'मेरा नगर, मेरी जिम्मेदारी - स्वच्छता ही हमारी संस्कृति' ✨

आज हमें नेपाल के प्रसिद्ध कोशी बैराज (Koshi Barrage) घूमने का मौका मिला। 🌿यह बैराज सप्तकोशी नदी पर बना है और भारत-नेपाल ...
04/08/2026

आज हमें नेपाल के प्रसिद्ध कोशी बैराज (Koshi Barrage) घूमने का मौका मिला। 🌿
यह बैराज सप्तकोशी नदी पर बना है और भारत-नेपाल के बीच जल प्रबंधन, सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बरसात के मौसम में यहां बहती विशाल नदी और दूर तक फैला बैराज का दृश्य सचमुच मन मोह लेता है।

नीले आसमान, ठंडी हवाओं और अनंत तक फैले पानी के बीच बिताए गए ये पल हमेशा यादगार रहेंगे। अगर आप प्रकृति, फोटोग्राफी और शांत वातावरण पसंद करते हैं, तो Koshi Barrage आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए। 📸✨

📍 Location: Koshi Barrage, Nepal 🇳🇵
❤️ कैसी लगी ये जगह? Comment में ज़रूर बताइए!

03/08/2026

सावन की पहली सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं! 🔱हर हर महादेव!🔱
​आज सावन के पावन पहले सोमवार के अवसर पर करिए पुपरी के प्रसिद्ध बाबा नागेश्वरनाथ धाम के अलौकिक और दिव्य दर्शन! 🕉️✨
​सुबह से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा है।
​बाबा नागेश्वरनाथ आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और सुख-समृद्धि प्रदान करें! 🙏
​👉 घर बैठे बाबा के दर्शन का पुण्य लाभ उठाएं और इस वीडियो को शेयर करके दूसरों तक भी पहुंचाएं!

🚨 सीतामढ़ी: रिश्वत मांगने के आरोप में डेटा एंट्री ऑपरेटर बर्खास्त​समाहरणालय सीतामढ़ी (जिला कल्याण कार्यालय) में कार्यरत ...
01/08/2026

🚨 सीतामढ़ी: रिश्वत मांगने के आरोप में डेटा एंट्री ऑपरेटर बर्खास्त

​समाहरणालय सीतामढ़ी (जिला कल्याण कार्यालय) में कार्यरत संविधा डेटा एंट्री ऑपरेटर श्री चंदन कुमार को ₹50,000 की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

​आरोपी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के बाद माननीय मंत्री एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

31/07/2026

जो कहते हैं 'सिर्फ वीडियो बनाते हैं', वो काम भी देख लें! 🔥
​आज Clean City Pupri की सफाई मुहिम का Day 4 था। पंचेश्वरनाथ मंदिर पोखरा की रंगत अब बदलने लगी है!
​तेज बारिश हो रही थी, सब लोग भीग चुके थे, फिर भी हमारी टीम का जुनून कम नहीं हुआ। घास छीलने से लेकर, झाड़ू लगाने और सीढ़ियों को धुलकर चमकाने तक... काम लगातार जारी रहा!
​लोग कहते हैं कि हम सिर्फ रील्स/वीडियो बनाते हैं, पर परिणाम आपके सामने है—पोखर कितना साफ दिख रहा है। हम काम पर विश्वास रखते हैं, दिखावे पर नहीं!
​👉 अगर आप भी इस सफाई अभियान से जुड़ना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं!

स्वच्छता की ओर एक और मजबूत कदम! ✨​पंचेश्वरनाथ घाट को साफ़ और स्वच्छ बनाने की हमारी कोशिश लगातार जारी है। Pupri Walle की ...
31/07/2026

स्वच्छता की ओर एक और मजबूत कदम! ✨
​पंचेश्वरनाथ घाट को साफ़ और स्वच्छ बनाने की हमारी कोशिश लगातार जारी है। Pupri Walle की टीम घाट की सीढ़ियों को धुलकर चमकाने में जुटी हुई है।
​हमारा शहर, हमारी जिम्मेदारी! आइए मिलकर अपने पुपरी को सुंदर बनाएं। 🙏

30/07/2026

कचरे से ज्यादा मिल रही हैं नशीली सिरिंज! 🛑
​"Clean City Pupri" अभियान के Day 3 पर पंचेश्वरनाथ पोखर के चारों तरफ सफाई करते वक्त भारी मात्रा में इस्तेमाल की गई नशीली सिरिंज और दवाइयों की बोतलें मिली हैं।
​यह सिर्फ गंदगी का मामला नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के भविष्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। हम लोकल प्रशासन से मांग करते हैं कि अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर तुरंत छापेमारी हो!
​जागरूक बनें, आवाज़ उठाएं और पुपरी को नशा-मुक्त बनाएं! 🙏

पोखरी सफाई अभियान - Day 2 🔥 | "Clean City Pupri"पंचेश्वरनाथ घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हमारी Day 2 की सफाई मुहि...
29/07/2026

पोखरी सफाई अभियान - Day 2 🔥 |
"Clean City Pupri"

पंचेश्वरनाथ घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हमारी Day 2 की सफाई मुहिम जारी है!

इस कैरोसेल में देखें हमारी टीम के प्रयास और इस अभियान से जुड़ी मुख्य बातें 👇

👉 Slide 1: Clean City Pupri की पूरी टीम Day 2 के लिए तैयार! 💪

👉 Slide 2: पंचेश्वरनाथ घाट - हमारी अगली मुख्य चुनौती! 📍

👉 Slide 3: सफाई के दौरान मिलीं सिरिंज, कफ सिरप और शराब की बोतलें! 🛑

👉 Slide 4: हमारी टीम जमीनी स्तर पर हर कचरा चुनने में जुटी है! 🧤

👉 Slide 5: काम अभी खत्म नहीं हुआ है! पोखरी का एक बड़ा हिस्सा साफ हुआ है, लेकिन अभी और प्रयास बाकी हैं।

हमारा संदेश:

यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर (जैसे रामनवमी और महाशिवरात्रि पर गंगा आरती) का केंद्र है। इसे स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

हम नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों से यहाँ सार्वजनिक शौचालय और कचरा डिब्बे की व्यवस्था करने का आग्रह करते हैं।

आइए, मिलकर अपने शहर को सुंदर और नशा-मुक्त बनाएं!

📩 इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हमारी आवाज दूर तक पहुंचे।

SwachhPupri SitamarhiNews BiharYouth CleanlinessDrive SocialAwareness CivicSense YouthForChange SwachhBharat ViralBihar

Address

Pupri
843320

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pupri Wale posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share