The Fourth Pillar

The Fourth Pillar (News) (portal)

कुहासा के कारण सड़क छोड़ 100 फीट खाई में गिरी दूल्हे और बारात की गाड़ी, 2 की मौत 4 घायलबिहार के मधेपुरा- पूर्णिया मुख्य मार...
30/11/2025

कुहासा के कारण सड़क छोड़ 100 फीट खाई में गिरी दूल्हे और बारात की गाड़ी, 2 की मौत 4 घायल

बिहार के मधेपुरा- पूर्णिया मुख्य मार्ग NH- 107 पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बालूवाहा पुल के समीप पुल के दोनों तरफ रेलिंग न होने के कारण 2 बारात गाड़ी 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें दूल्हा का गाड़ी भी शामिल है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई गई, वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद एक तरफ जहां इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तिनकोनामा से बारात सिंघेश्वर स्थान गई थी जहां रविवार की रात शादी के बाद सोमवार तड़के सुबह सभी वापस आ रहे थे। वही कुहासा के कारण स्कॉर्पियो के ड्राइवर को रास्ता नहीं दिखाई दिया और पुल से से डायरेक्ट नीचे 100 फिट खाई में गाड़ी गिर गई। वही स्कॉर्पियो के पीछे दूल्हे की गाड़ी थी। जबतक दूल्हे की गाड़ी का ड्राइवर भी ब्रेक मारता तब तक वह भी खाई के किनारे पहुँच गया। जिसके बाद आनन फानन में गाड़ी से कूदकर सभी ने जान बचाई। जिसके कुछ ही सेकेंड के बाद मिट्टी धसने से दूल्हे की गाड़ी भी खाई में पलट गई।
वहीं इस घटना में मृतक की पहँचान सिंगियान पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी 55 वर्षीय चंद किशोर यादव और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी चिंटू अग्रवाल के रूप में की गई है चिंटू अग्रवाल (25 वर्ष) दूल्हे का साथी बताया जा रहा है।
घटना के बाद पीछे आ रही अन्य गाड़ियों के लोगों ने नीचे खाई में जाकर गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। जिसमें 2 की मृत्यु हो चुकी थी, वही 4 अन्य लोगो को मुरलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्रामीण की सूचना पर सुबह पुलिस घटनास्थल पर आकर गाड़ियों को जेसीबी के माध्यम से खाई से निकलवाया और दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर स्थानिय लोगो मे आक्रोश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पास दोनो तरफ रेलिंग न होने के कारण यहाँ दर्जनों हादसा हो चुका है, फिर भी प्रशासन को कदम नहीं उठा रहा हैं। लोगो ने सड़क किनारे रेलिंग और रौशनी की ब्यवस्था की माँग की है।

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित केएल राहुल कप्तान, जडेजा-गायकवाड़ की वापसी, मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)।...
24/11/2025

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

केएल राहुल कप्तान, जडेजा-गायकवाड़ की वापसी,

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।



नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में हुई इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हुई इंजरी की वजह से पहले से ही टीम से बाहर हैं। इसलिए कप्तान और उपकप्तान की अनुपस्थिति में केएल राहुल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह दी गई है। गायकवाड़ की 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा रहा था और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

टीम में राहुल के अलावा ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है, जबकि ध्रुव जुरेल को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ड्रॉप किया गया था।

वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी गई।

जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज टीम में जगह नहीं बना सके। हार्दिक पांड्या भी इंजरी से रिकवर नहीं कर पाने की वजह से टीम से बाहर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

21/11/2025

विद्या विहार करियर प्लस छात्रवृत्ति परीक्षा में 1658 छात्रों की अभूतपूर्व भागीदारी बिहार,पूर्णिया, शिक्षा विद्या व...

21/11/2025

काला आदमी का पैदा हुआ गोरा बेटा तो शक्की पति ने गला रेतकर पत्नी की जान ले ली अरे तू तो काला हैं बेटा गोरा कैसे पैदा हो...

21/11/2025

लोगों ने कहा पप्पू यादव कॉंग्रेस में नहीं हैं, तो जमकर बरसे पप्पू यादव, कहा-बाप-दादा

21/11/2025

अररिया के फारबिसगंज में किराना ब्यवसाई से 9 लाख का लूट का CCTV फुटेज आया सामने

सीमांचल में एनडीए की जीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की बड़ी भूमिका विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने चुनाव में बदल...
17/11/2025

सीमांचल में एनडीए की जीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की बड़ी भूमिका विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने चुनाव में बदली हवा

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल के दिशा-निर्देश पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सीमांचल सहित पूरे बिहार में एनडीए को मजबूती से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई।संगठन की पूरी चुनावी रणनीति के केंद्र में रहे युवा नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जिन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक टीम को सक्रिय और संगठित रखा।चुनावी मैदान में गोस्वामी ने व्यक्तिगत रूप से दर्जनों दौरे किए, कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और हर इलाके में चुनावी कमज़ोर कड़ी को मजबूत करने का काम किया। उनके निर्देशन में वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को तेज किया, जिससे सीमांचल के कई इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ा और एनडीए को सीधी बढ़त मिली।गोस्वामी की रणनीति का असर यह रहा कि संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले क्षेत्रों में भी एनडीए समर्थक माहौल बना। युवाओं, प्रथम मतदाताओं और महिला वोटरों को जोड़ने में उन्होंने विशेष प्रयास किया, जिसका साफ़ असर परिणामों पर दिखा।आशीष गोस्वामी ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हमारी पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया। सीमांचल में जहां हमें चुनौतियाँ थीं, वहीं अधिक मेहनत की और लोगों तक भाजपा का संदेश पहुँचाया। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हमने प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत किया। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। आगे भी हम समाज और राष्ट्रहित के लिए इसी समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।

राज स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया शुभारंभखेल विभाग, बिहार, बिह...
17/11/2025

राज स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया शुभारंभ

खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णिया जिला में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स बालक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन समारोह बड़े धूमधाम से इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में किया गया।

जहां प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन श्री अंशुल कुमार, जिलाधिकारी, पूर्णिया द्वारा गुब्बारा उड़ा कर किया । इस अवसर पर श्री अंजनी कुमार, उप विकास आयुक्त, पूर्णिया,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, श्री इंद्रजीत कुमार, स्थापना उप समाहर्ता, पूर्णिया, श्री रविंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।

उक्त अवसर पर बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और भारत स्काउट एंड गाइड्स, ncc की बैंड पार्टी ने शानदार धुनें बजाईं, जिससे माहौल बेहद उत्साहित हो गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के छात्रों और उर्स लाइन कान्वेंट के छात्राओं द्वारा खेल पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
उक्त प्रतियोगिता में बिहार राज्य के नौ प्रमंडलों से लगभग 350 छात्र- खिलाड़ियों ने भाग लिया।

श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में पूर्णिया के बच्चों को अनुशासन और मेहनत से खेल को अपने जीवन में शामिल करने की प्रेरणा दी गई और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

वहीं श्री अंजनी कुमार, उप विकास आयुक्त, पूर्णिया ने खेल को कैरियर के रूप में अपनाने की सलाह दी।
उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उक्त प्रतियोगिता का सफल संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा नामित 30 सदस्य तकनीकी पदाधिकारी एवं स्थानीय स्तर से प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिका भी मौजूद रहें। मंच का संचालन सुचित्रा कुमारी द्वारा किया गया।

चौसा में बाइक की टक्कर, आधा दर्जन घायलगंभीर हालत में सभी भागलपुर रेफर, कई की स्थिति नाजुकअंसार आलम चौसा मधेपुरा चौसा-उदा...
17/11/2025

चौसा में बाइक की टक्कर, आधा दर्जन घायल

गंभीर हालत में सभी भागलपुर रेफर, कई की स्थिति नाजुक

अंसार आलम चौसा मधेपुरा

चौसा-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घोषई गोठ बस्ती के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अवधेश साफी ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया।घायलों में पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी बसंती देवी (30) और उनके पति देवन शर्मा (35), सोनेलाल कुमार (20) शामिल हैं। चौसा पूर्वी के डबरु टोला निवासी मोहम्मद यूसुफ के पुत्र मोहम्मद जोहर (30) और उनकी बहन रौनक खातून (20) भी जख्मी हुए हैं।डॉ. अवधेश साफी ने बताया कि मोहम्मद जोहर, बसंती देवी, देवन शर्मा और सोनेलाल कुमार की स्थिति काफी गंभीर है। इसी वजह से उन्हें भागलपुर रेफर किया गया है।थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने में सुरक्षित रखवा लिया है। सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है।

राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी चल रही है आगेसोनभद्र संवाददात...
17/11/2025

राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन,
दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी चल रही है आगे

सोनभद्र संवाददाता/किशनगंज

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में, जिला शतरंज संघ तथा इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सहयोग से स्थानीय सम्राट अशोक भवन में सोमवार को तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 9 प्रमंडलों से कुल 97 बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि चौथे राउंड की समाप्ति के बाद अंडर-14 आयु वर्ग में दरभंगा प्रमंडल की मनीषा यादव और मुंगेर प्रमंडल की इशिका 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अंडर-17 आयु वर्ग में तिरहुत प्रमंडल की नव्या गोयंका तथा दरभंगा प्रमंडल की खुशबू कुमारी 4-4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। अंडर-19 आयु वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की तनु कुमारी और पटना प्रमंडल की श्रेया कुमारी 4-4 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर हैं।वही किशनगंज के खिलाड़ियों में अंडर-14 में पलचीन जैन 9वें, जयश्री प्रभा 21वें एवं आराध्या सिंह 31वें स्थान पर।अंडर-17 : दृष्टि दिया प्रमाणिक 3वें तथा सिद्धि सेठिया 29वें स्थान पर रही।जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में तराशा कुमारी 3वें, अन्वेषा बनर्जी 5वें एवं सकनूर फातिमा 12वें स्थान पर रहीं।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता कुल 6 राउंड की निर्धारित है। मंगलवार को अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा प्रत्येक आयु वर्ग से 4-4 विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी।जिलापदाधिकारी श्री विशाल राज ने प्रतियोगिता की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं गरिमा के साथ संपन्न होने की पूर्ण संभावना है। इस सूत्र में सभी पक्षों से वांछित सहयोगिता अपेक्षित है।

चलती ट्रेन से गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत,परिजनों में पसरा मातम सोनभद्र संवाददाता/ किशनगंज किशनगंज में चलती ट्रेन स...
17/11/2025

चलती ट्रेन से गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत,परिजनों में पसरा मातम

सोनभद्र संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के पियाकुड़ी रेलवे ब्रिज के पास घटित हुई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधिकपुर इंटरसिटी नामक एक चलती ट्रेन से युवक पियाकुड़ी रेलवे ब्रिज के समीप गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आरपीएफ को इसके बारे में जानकारी दिया और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या 12 निवासी आकाश कुमार (30) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक इस्लामपुर से ठाकुरगंज आ रही ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन के गेट के पास आने के दौरान वह अचानक गिर गया और हादसे का शिकार हो गया।

रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया था, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इधर इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Address

Thana Chowk
Purnea
854301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Fourth Pillar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share