DAnewsplus

DAnewsplus सत्यम् मधुरम्
आप हमारा TV चैनल देख सकते हैं
TATA PLAY NO - 1169 पर

19/08/2026

कोलकाता के होटल में भीषण आग!

मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में रात करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। आग के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग की वजह की जांच जारी है।

19/08/2026
प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि ...
19/08/2026

प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि सरगुजा और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नालंदा में मिड-डे मील को लेकर बड़ी लापरवाही का आरोप! नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर खाने में डालने की बात सामने आई, जिसके बा...
19/08/2026

नालंदा में मिड-डे मील को लेकर बड़ी लापरवाही का आरोप!

नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर खाने में डालने की बात सामने आई, जिसके बाद 34 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जांच जारी है।

18/08/2026

गुनह के छीटे
इंदौर के लसूडिया में सनसनीखेज वारदात, पत्नी की हत्या के आरोप से मचा हड़कंप!

इंदौर के लसूडिया इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पति पर पत्नी की हत्या का आरोप... इंदौर की वारदात से इलाके में सनसनी!

18/08/2026

चर्चा है
कैटरिंग ट्रक बना ट्रंप का ‘सेफ हाउस’! खाने के ट्रक में छिपकर निकले अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग ट्रक को अस्थायी ‘सेफ हाउस’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया, ताकि राष्ट्रपति की आवाजाही को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जा सके।

खाने के सामान ले जाने वाले ट्रक की आड़ में राष्ट्रपति की सुरक्षित आवाजाही ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर खूब चर्चा बटोरी।

खाने के ट्रक में छिपा ‘सीक्रेट रूट’! ट्रंप की सुरक्षा का अनोखा इंतजाम बना चर्चा का विषय..

18/08/2026

NEET फर्जीवाड़े पर EOU का बड़ा एक्शन, 17 मूल अभ्यर्थियों की तलाश तेज!

NEET परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जांच अब और तेज हो गई है। मूल अभ्यर्थियों की जगह स्कॉलर बैठाने के आरोपों की पड़ताल करते हुए EOU ने 17 मूल अभ्यर्थियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जीवाड़े में कौन-कौन शामिल था और परीक्षा से पहले से लेकर परीक्षा केंद्र तक पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था।

NEET फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगीं... 17 अभ्यर्थियों की तलाश, जांच एजेंसी के रडार पर पूरा नेटवर्क

18/08/2026

रांची से बड़ी खबर: JSSC CGL भर्ती परीक्षा पर बड़ा फैसला
JSSC CGL भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के बाद अब मामले की जांच CLD करेगी।

परीक्षा को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच जांच का फैसला अहम माना जा रहा है। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

JSSC CGL परीक्षा पर बड़ा एक्शन! भर्ती रद्द, अब जांच एजेंसी खंगालेगी पूरा मामला...

Address

Housing Board Colony, Behind Ambuja Mall, Saddu, Raipur (C. G)
Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DAnewsplus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share