26/05/2026
इलेक्ट्रिक वाहन रखने वालों पर एक नयी आफत : नयी विपत और एक नयी मुसीबत का पत्थर टूट पड़ा है भैया l
क्या कहें, क्या करें कहाँ जाएँ कुछ समझ नहीं आ रहा है l किसी के पास कोई समाधान हो तो प्लीज़ बताइए l
''मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम- ठांय ठांय ठांय''
तो बात ये है कि आज भोरे भोरे, मने सुबह 10 बजे जब हम अपने दफ्तर को जाने हेतु घर से निकल ही रहे थे और अपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया पर सवार होने से पहले उसकी सफाई पोछाई कर रहे थे l
अपने स्कूटर के विभिन्न अंगों की पोछ्ताछ करते हुए जैसे ही हम उसकी पिछली टायर के पास पहुंचे, हमारे देखते ही उसकी हवा निकल गयी l
फिर हमने अपने कोमल हाथों से टायर को थोडा सहलाया फिर दबाकर देखा और पूरी तरह कन्फर्म हो गए कि सच में इसकी हवा जो है वो हवा हो गयी है l अब हम करें तो करें क्या, बोले तो बोले क्या ? दफ्तर तो जाना ही पड़ेगा l
हमने सोच लिया कि- पेट्रोल पंप वालों के यहाँ "फ्री-एयर" की सुविधा उपलब्ध होती ही है सो आज उसी का लाभ उठाते हैं l आज हम उसी मुफ्त वायु योजना का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया की टायरों में करवाते हैं l
तो पहुँच गए हम अपने निवास स्थान के सबसे नजदीकी सिनेमाघर में, माफ़ कीजियेगा, पेट्रोल पंप में l और ठीक वहीँ पहुचे जहाँ 'फ्री एयर" बड़े बड़े बोल्ड अक्षरों में लिखा हुआ था l
एक अंकल जो सबकी गाड़ियों में हवा भर रहे थे हमको देखकर उन्होंने अपनी हवा टाइट कर ली और गुटखा खाते अपने लाल पीले रंगीले दांतों को लहराते हुए कड़क आवाज़ में बोले : हियां परी इ गाडी में हवा नै मिलेगा ?
हम बोले: काहे चच्चा ? हवा नै भरियेगा काहे कि उ फ्री भरना पड़ता है अगर हमरा गाड़ी पंचर रहता तो उ भी नै बनाते का ?
चच्चा बोले- नै l हियां परी खाली पेट्रोल-डीजल वाला गाड़ी में सर्विस मिलेगा, बिजली-पानी से चले वाला गाड़ी में कोई सेवा नहीं मिलेगा l
हम बोले—ऐसा कौन सिखा रहा है ? चादरमोद ( गाली दिए धीरे से )
चच्चा - ऊपर से ऐसा आर्डर है l
फिर हमारा तो मुह पूरा अच्छी तरह ठिसुआ गया l एकदम ठेसू बकरिया बन गए हम l अब का करें ?
गए दूसरा पेट्रोल पंप l वहां फ्री एयर का स्टाल ही बंद था l फिर गए तीसरा पेट्रोल पंप l वहां फ्री एयर वाला स्टाल खुला तो था मगर आदमी जैसा कोई मानव नहीं दिखा l
फिर अंत में मै अपने हालातों से हार गया और लाचार और मजबूर होकर मुझे वहां जाना ही पड़ा जहाँ पैसे लेकर लोग अन्य लोगों की गाड़ियों में हवा भराई का काम करते हैं l
मैंने अपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया की दोनों टायरों में हवा भरवाया और पूरे 10 रुपयों का भुगतान किया और दुखी मन अपने दफ्तर की ओर चल पड़ा l
मोदीजी आपके राज में ये ठीक नहीं हो रहा है l इलेक्ट्रिक गाड़ी रखने वालों की कोई रेस्पेक्ट ही नहीं है , कोई सम्मान नहीं है l पेट्रोल पंप जैसी जगह पर हमें अपमानित किया जा रहा है ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे l
आपसे आग्रह है कि ऐसी कठिन परिस्थिति में जब पूरा विश्व इंधन आयल की कमी से जूझ रहा है, बढती कीमते आसमान छू रही हैं ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाना चाहिए l उनके लिए सुबह सुबह प्रधानमन्त्री मुफ्त चाय योजना की शुरुआत होनी चाहिए l इससे हमारा समाज प्रेरित होगा और इंधन आयल पर निर्भरता कम होगी l
धन्यवाद !!!
भारत माता की जय