15/08/2026
बाल शिक्षा निकेतन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
बाल शिक्षा निकेतन, डरहाटांड़ इटकी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष कुशवाहा विजय कुमार महतो एवं इटकी पूर्वी पंचायत की मुखिया श्रीमती रीता देवी जी उपस्थित रहीं। बच्चों ने भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।