Bnn News Ballia News Nation

Bnn News Ballia News Nation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bnn News Ballia News Nation, Village post saraybharti rasra ballia, Rasra.

संवाददाता - समाचार प्लस
संवाददाता - भारत समाचार
संवाददाता - News 24
संवाददाता - सन्मार्ग अखबार
instagram- https://www.instagram.com/ballia_news_nation?igsh=c2N3bjgycDg2d3J1 Youtube- https://www.youtube.com/

28/05/2026

बड़ी कार्रवाई: दोकटी पुलिस ने बरामद की अवैध अंग्रेजी शराब, CO बैरिया ने वीडियो जारी कर दी जानकारी!
ैरिया #दोकटी_पुलिस

27/05/2026

बड़ा बयान: नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह भ्रष्टाचार पर भड़के, सिस्टम पर कसा करारा तंज।
'अधिकारियों को वेतन देना बंद करे सरकार, रिश्वत की कमाई से ही चलाएं काम'
#संतोष_सिंह_NVP #बड़ा_बयान #भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत #सरकारी_सिस्टम #बड़ा_बयान
#भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत

#सरकारी_सिस्टम

बलिया (उत्तर प्रदेश): रसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सवरूपुर से एक 14 वर्षीय किशोरी प्रियंका के लापता होने का मामला...
27/05/2026

बलिया (उत्तर प्रदेश): रसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सवरूपुर से एक 14 वर्षीय किशोरी प्रियंका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, प्रियंका दिनांक 17/03/2025 को सुबह करीब 11:00 बजे से अपने घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आम जनता से उसे ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। लड़की की पहचान और संपर्क सूत्र नीचे दिए गए हैं:
लापता किशोरी का विवरण:
नाम: प्रियंका
उम्र: 14 वर्ष
पिता का नाम: वीरेन्द्र राम
रंग: सांवला
पहनावा: सफेद सूट, सफेद चेकदार पैजामा और लाल दुपट्टा
घर से लापता होने का समय: सुबह 11:00 बजे (17 मार्च 2025)
पता:
ग्राम- सवरूपुर, पोस्ट- रामपुर, थाना- रसड़ा, जिला- बलिया, उत्तर प्रदेश (पिन कोड- 221712)
सूचना कहाँ दें? (सम्पर्क सूत्र):
यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिये की लड़की के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें:
अभिभावक मोबाइल नंबर: 9984212917
सी.ओ. रसड़ा (C.O. Rasra): 9454401311
प्रभारी निरीक्षक रसड़ा: 9454403005
नोट: आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी मासूम को उसके परिवार से मिला सकती है। कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें।
#गुमशुदा_की_तलाश #बलिया

बलिया रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गहराते पेयजल संकट को दूर करने का बीड़ा उठाते हुए ब्लाक चिलकहर के पूर्व सैनि...
27/05/2026

बलिया रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गहराते पेयजल संकट को दूर करने का बीड़ा उठाते हुए ब्लाक चिलकहर के पूर्व सैनिक संगठन ने आमजन मानस को गुड़ पानी पिलाने का बीड़ा उठाया। बुधवार को चिलकहर पूर्व सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महात्मा सिंह एवं चिकित्सा प्रभारी मनीष जायसवाल ने फीता काटकर अनवरत शीतल पेयजल का उद्घाटन किया। महात्मा सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के देखते हुए आम जनमानस एवं मरीजों को गुड़ एवं पानी की व्यवस्था की गई है। कहा कि जब तक गर्मी पड़ेगी तब तक ये व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। ये बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि विधायक बसपा का सांसद सपा का सरकार भाजपा का फिर भी भीषण गर्मी में महीनों से आरो मशीन शो पिस बनी हुई है। इस मौके पर कैप्टन हवलदार पांडेय, सूबेदार राजकुमार सिंह, सूबेदार मेजर दिलीप भारद्वाज, कैप्टन अरविंद कुमार सिंह, कैप्टन मनोज, ओमप्रकाश, राधेश्याम, जयचंद, गिरीश सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

#रसड़ा #कांग्रेस #सपा #आप #भाजपा #बसपा #समाचार #यूपी #फॉलो

27/05/2026

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मनियर में बिजली गुल होने के बाद मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जांच कमेटी गठित है।
#बलिया #यूपी #स्वास्थ्य_विभाग #समाचार #ब्रेकिंगन्यूज़ #फॉलो

रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की तस्वीर को देखकर आप क्या कहेंगे? #रसड़ा  #बलिया
27/05/2026

रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की तस्वीर को देखकर आप क्या कहेंगे?
#रसड़ा #बलिया

27/05/2026

बलिया (रसड़ा): भीषण गर्मी के बीच बलिया के रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर गहराते पेयजल संकट को दूर करने के लिए चिलकहर ब्लॉक के पूर्व सैनिक संगठन ने एक सराहनीय पहल की है। बुधवार को संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महात्मा सिंह और चिकित्सा प्रभारी मनीष जायसवाल ने फीता काटकर आम जनता और मरीजों के लिए अनवरत शीतल पेयजल और गुड़ की व्यवस्था का उद्घाटन किया।
​महात्मा सिंह ने कहा कि जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, तब तक यह सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी। इसी बीच उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यवस्था पर तीखा तंज भी कसा। उन्होंने कहा:
​"यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि विधायक बसपा का है, सांसद सपा का है और सरकार भाजपा की है, फिर भी इस भीषण गर्मी में अस्पताल की आरओ (RO) मशीन महीनों से सिर्फ शो-पीस बनी हुई है।"
​इस मौके पर कैप्टन हवलदार पांडेय, सूबेदार राजकुमार सिंह, सूबेदार मेजर दिलीप भारद्वाज, कैप्टन अरविंद कुमार सिंह, कैप्टन मनोज, ओमप्रकाश, राधेश्याम, जयचंद, गिरीश सिंह और अनिरुद्ध सिंह समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
​ #रसड़ा #यूपी #समाचार #भाजपा #सपा #बसपा #कांग्रेस #आप #फॉलो #पूर्वसैनिक #जनसेवा

27/05/2026

बलिया जिले के जमुआ में कूड़े के धुएं से हाहाकार: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

बलिया: जमुआ ग्राम सभा जमुआ में आबादी के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपिंग स्थल और वहां कचरा जलाए जाने के विरोध ...
26/05/2026

बलिया: जमुआ ग्राम सभा जमुआ में आबादी के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपिंग स्थल और वहां कचरा जलाए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र नेता रमेश गिरि 'गुरु' के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
छात्र नेता रमेश गिरि ने अधिशासी अधिकारी (EO) और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा "स्वच्छ वातावरण में जीना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से सभी आवश्यक मानकों को ताक पर रखकर हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।"
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डंपिंग स्थल को जल्द नहीं हटाया गया और कूड़ा जलाना बंद नहीं हुआ, तो ग्रामीण एक बड़ा जनआंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान अंकित सिंह, भानु चौबे, आशीष पाण्डेय, सोनू, प्रिंस, गोविंद, गोलू गिरि, प्रियांशु, गोलू पांडेय, नीतेश पाण्डेय, अमित और शुभम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

26/05/2026

अखिलेश यादव का बयान फेक इनकाउंटर को लेकर क्या कह गए?
#सपा

Address

Village Post Saraybharti Rasra Ballia
Rasra
221712

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bnn News Ballia News Nation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share