Bnn News Digital

Bnn News Digital Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bnn News Digital, Village post saraybharti rasra ballia, Rasra.

संवाददाता - समाचार प्लस OTT
संवाददाता - Nation 27
संस्थापक - BNN NEWS
instagram- https://www.instagram.com/ballia_news_nation?igsh=c2N3bjgycDg2d3J1 Youtube- https://www.youtube.com/

राखी की हर गांठ में खुशहाली और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना छिपी होती है। देश की हर बहन की सुरक्षा और हर नागरिक के ...
27/08/2026

राखी की हर गांठ में खुशहाली और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना छिपी होती है। देश की हर बहन की सुरक्षा और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा का भाव हमारे समाज को और मजबूत बनाए।
रक्षाबंधन के इस विशेष पर्व की आप सभी को हमारे BNN NEWS DIGITAL की तरफ से ढेरों बधाई। सुरक्षित रहें, मुस्कुराते रहें! #रक्षाबंधन

27/08/2026

रसड़ा के मुस्कान हॉस्पिटल में नवजात की मौत।
गलत इंजेक्शन व लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा। पुलिस जांच में जुटी।

रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के प्रागण में आज रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ...
27/08/2026

रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के प्रागण में आज रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान जी ने रक्षाबंधन को पर्यावरण और उनके रक्षा के लिए समर्पित बताया और इस अवसर पर विद्यालय के सभी सदस्यों ने वृक्षों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रक्षा बाँधी और पर्यावरण के प्रति रक्षा की शपथ ली। इस विशेष पर्व पर विद्यालय के सभी वर्गों में रक्षाबंधन की विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री चौहान ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और इस पर्व को प्रेम, सौहार्द के साथ प्रकृति से जुड़कर मनाने के लिए प्रेरित किया।

27/08/2026

♦ बलिया के बैरिया तहसील स्थित गोपालनगर टांडी पहुंचे डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह।

♦ डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर राहत कार्यों की हकीकत परखी।

♦ बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद कर भोजन, शुद्ध पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली।

♦ गोपालनगर टांडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

♦ बाढ़ राहत केंद्र में अब तक 100 प्रभावित लोगों को बांटी जा चुकी है राहत सामग्री।

♦ सात भूमिहीन बाढ़ पीड़ितों को नियमानुसार जमीन का पट्टा देने के दिए गए कड़े निर्देश।

♦ तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवपुर मठिया में नई बाढ़ चौकी स्थापित करने का आदेश।

♦ डीएम ने स्पष्ट किया कि सर्वे कराकर सभी पात्र बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाई जाए, कोई वंचित न रहे।

♦ राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

♦ निरीक्षण के दौरान एसडीएम बैरिया और बाढ़ खंड के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद।

बलिया। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर गुरुवार को बलिया शहर में एक अत्यंत भव्य, अ...
27/08/2026

बलिया। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर गुरुवार को बलिया शहर में एक अत्यंत भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। बिष्णुपुर जामा मस्जिद से आरंभ हुआ यह जुलूस अपने पारंपरिक तयशुदा मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान पूरा शहर अकीदत के माहौल में डूबा नजर आया।
पैगंबर साहब की तालीम और इंसानियत का संदेश
मार्ग में विभिन्न चौराहों पर जामा मस्जिद के इमाम अशरफ रज़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन आदर्शों और तालीमात से अवगत कराया। उन्होंने मुल्क में शांति, आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने की पुरज़ोर अपील की।
इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी वसीम रज़ा बाल्यावी ने कहा कि पैगंबर साहब का मूल संदेश इंसानियत और भाईचारे का है। 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई' का आपस में मिलकर रहना ही आज के दिन का सच्चा पैगाम है।
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में जामा मस्जिद के सदर, अधिवक्ता बिलाल खान, जमाल भाई, पूर्व सभासद शकील अहमद, सभासद दिलशाद, सभासद विक्की, सभासद प्रतिनिधि लकी खान, नसीम भाई, हाजी इखलाक अहमद, मासूम अहमद, सिराज अहमद मंसूरी, मेराज अहमद मंसूरी, आरिफ अंसारी, लाल बाबू और अली अख्तर मंसूरी समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जुलूस को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल निरंतर गश्त करता रहा। सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी नगर, अपर पुलिस अधीक्षक, ओकडेगंज चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा, जापलीनगंज चौकी इंचार्ज कैलाश यादव, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार, कृष्ण कांत पांडेय सहित एलआईयू (LIU) और विशेष शाखा की टीम तैनात रही। जुलूस के शांतिपूर्ण समापन पर आयोजन कमेटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया।

नेपाल की बाढ़ में अबतक 270 शव बरामद ◆ रेस्क्यू टीम ने ढूंढे 100 लापता भारतीय ◆ 25 चीनी नागरिक भी सुरक्षितNepal |   | नेप...
27/08/2026

नेपाल की बाढ़ में अबतक 270 शव बरामद

◆ रेस्क्यू टीम ने ढूंढे 100 लापता भारतीय

◆ 25 चीनी नागरिक भी सुरक्षित

Nepal | | नेपाल बाढ़

27/08/2026

मऊ महादेव घाट पर रिल बनाने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही।
#मऊ #महादेवघाटमऊ

रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड...
27/08/2026

रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Nepal Flood LIVE Updates: 165 लोगों की मौत, 1100 लापता, चीन ने नेपाल को दिया धोखा? | Bihar Flood Alert

Address

Village Post Saraybharti Rasra Ballia
Rasra
221712

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bnn News Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share