Arun Commando Fanpage

Arun Commando Fanpage This Is Commando Arun Gautam's Fanpage,
All His Posts And Reels Are Available Here

22/08/2026

तानाशाह शासन और गरीब की आवाज

एक गांव में एक तानाशाह शासक का राज था। गरीब अपनी मेहनत से दो वक्त की रोटी जुटाते थे, लेकिन उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं था। जो गरीब अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता, उसे डराया और दबाया जाता।

एक दिन एक गरीब किसान ने हिम्मत करके कहा—“हम गरीब हैं, लेकिन हमारे अधिकार गरीब नहीं हैं।”

धीरे-धीरे गांव के लोग एकजुट होने लगे। उन्हें समझ आया कि तानाशाह की सबसे बड़ी ताकत जनता का डर है और जनता की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता।

अंततः गरीबों की आवाज इतनी बुलंद हुई कि शासन को उनकी मांगें सुननी पड़ीं।

कहानी की सीख:
अन्याय कितना भी बड़ा हो, अगर गरीब और आम जनता एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की आवाज उठाए, तो बदलाव की शुरुआत जरूर होती है।

✍️✍️कमांडो अरुण गौतम

22/08/2026

विशाखापट्टनम RTO चेकपोस्ट पर ड्राइवर से मारपीट की कड़ी निंदा

विशाखापट्टनम RTO चेकपोस्ट पर ड्राइवर भाई के साथ कथित रूप से RTO के दलालों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट की हम सभी संगठन के लोग कड़ी निंदा करते हैं।

सभी ड्राइवर भाइयों से अपील है कि एकजुट होकर हमारा साथ दें, ताकि पीड़ित ड्राइवर भाई को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से आवाज उठाई जा सके।

न्याय की इस लड़ाई में एकता ही हमारी ताकत है।

अरुण कमांडो
मो-9149950878

22/08/2026

कल नई दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में सवर्ण समाज/सामान्य वर्ग के छात्र/युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग और अत्याचार लोकतंत्र के लिए किसी भी दृष्टि से शुभ संकेत नहीं है ! शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है !

सरकार से असहमति या अपनी माँगों को लेकर आवाज उठाना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, न कि अपराध !
देश के प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है ! आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग भी एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय है, जिस पर व्यापक और निष्पक्ष चर्चा होनी चाहिए ! सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना के अनुरूप ऐसी माँगों पर सरकार को संवेदनशीलता तथा खुले मन से विचार करना चाहिए !

वहीं, समाज को विभाजित करने वाले किसी भी कानून या व्यवस्था के प्रति भी गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है ! से संबंधित प्रस्तावित कानून को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में जो आशंकाएँ हैं, उनका समाधान संवाद और व्यापक विचार-विमर्श के माध्यम से होना चाहिए ! किसी भी कानून का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और अवसरों को बढ़ावा देना होना चाहिए, न कि सामाजिक विभाजन को बढ़ाना !

लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब सरकार जनता की आवाज सुने, शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान करे और असहमति को दबाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाए ! आज आवश्यकता टकराव की नहीं, बल्कि संवाद, सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की भावना को मजबूत करने की है !

✒️✒️✒️
कमांडो अरुण गौतम
विधानसभाक्षेत्र त्योंथर ,रीवा
मो-9149950878

22/08/2026

बिजली के बिल से कौन कौन परेशान है कृपय कमेंट के माध्यम से बताए ll

जय जय जय श्री राम
22/08/2026

जय जय जय श्री राम

22/08/2026

विधानसभा त्यौथर पर एक दृश्य

आज रीवा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अखिलेश सिंह मिंटू जी से त्योंथर न्यायालय में सौजन्य मुलाकात हुई
21/08/2026

आज रीवा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अखिलेश सिंह मिंटू जी से त्योंथर न्यायालय में सौजन्य मुलाकात हुई

20/08/2026

🌧️ बाढ़ और बारिश के बीच गरीबों का दर्द, कमांडो अरुण गौतम ने शासन-प्रशासन व सक्षम लोगों से मदद की अपील

अत्यधिक बारिश के कारण चारों तरफ जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान बारिश का कहर नहीं झेल पाए और गिर गए। ऐसे हालात में गरीब परिवारों के सामने रहने, खाने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

गरीबों के इस दर्द को लेकर कमांडो अरुण गौतम ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल राहत और मदद की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि जिन परिवारों के मकान गिर गए हैं और जिनकी फसलें बारिश व बाढ़ से प्रभावित हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता, राशन और सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाए।

साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम और संपन्न लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय इंसानियत ही सबसे बड़ी सेवा है। किसी गरीब परिवार के घर का चूल्हा बुझने न दें और किसी जरूरतमंद को इस मुश्किल घड़ी में अकेला न छोड़ें।

कमांडो अरुण गौतम की अपील—“प्रशासन मदद के लिए आगे आए और सक्षम लोग भी गरीबों का सहारा बनें, ताकि इस आपदा में कोई परिवार बेघर और बेसहारा न रहे।”

20/08/2026

विधानसभा त्योंथर क्षेत्र में बेलन नदी का रौद्र रूप डीह पुल डूबा आवागमन पूरी तरह ठप ll

19/08/2026

सोहागी पहाड़ बना मौत का हब!

विधानसभा त्योंथर , रीवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे का सोहागी पहाड़ मार्ग लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन मौन है।

आखिर इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा? रोड निर्माण करने वाली कंपनियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई कब होगी? शासन-प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाए।

Address

Rewa
486226

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun Commando Fanpage posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share