ROHRU TIMES

ROHRU TIMES रोहड़ू टाइम्स सोशल मीडिया पर सटीक जानकारी को उपलब्ध करवाने हेतु निर्मित एक प्लेटफार्म है

19/03/2025
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन _ चिडगाँव विकास खण्ड के गांव जगोटी में हंस फाउडेशन द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया ग...
08/07/2023

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन _
चिडगाँव विकास खण्ड के गांव जगोटी में हंस फाउडेशन द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 50 लोगों ने भाग लिया जिन्हें निशुल्क दवाईयां व टैस्ट किए गए और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे मे जागरूक किया गया जागरूकता शिविर मे प्रोजेक्ट काडिनेटर पलक महेता डॉ कनिष्क संघेल समाजिक कार्यकर्ता राकेश ठाकुर फार्मासिस्ट अजय शर्मा लैब टैक्नीशियन अतुल शर्मा व पायलट अरुण कुमार मौजूद रहे ।

12/05/2023
10/05/2023

रोहडू SDM द्वारा आदेश पारित APMC द्वारा आढ़तियों को अस्थाई तौर पर किये जायेंगे काउंटर आबंटित , इसके इलावा रोहडू नगर क्षेत...
10/05/2023

रोहडू SDM द्वारा आदेश पारित APMC द्वारा आढ़तियों को अस्थाई तौर पर किये जायेंगे काउंटर आबंटित , इसके इलावा रोहडू नगर क्षेत्र में दुकानों व गोदामों इत्यादि से आड़त चलाने पर लगी रोक ।



👉 ईमानदारी से रोहडू की शान बढ़ाते रोहडूवासीरोहडू निवासी संजीव भ्रांटा ने एक महिला का सोने के गहनों व अच्छी खासी नकदी के स...
09/05/2023

👉 ईमानदारी से रोहडू की शान बढ़ाते रोहडूवासी

रोहडू निवासी संजीव भ्रांटा ने एक महिला का सोने के गहनों व अच्छी खासी नकदी के साथ खोया पर्स लौटा कर ईमानदारी की जो मिसाल पेश की उसकी जितनी तारीफ़ कम है । नगर परिषद कार्यालय में सेवारत संजीव भ्रांटा उर्फ़ टूनु भाई को उनके मखीनाला स्थित कार्यालय के पास मिले इस पर्स में एक पास बुक भी थी । जिस पर अंकित एड्रेस के आधार पर संजीव भ्रांटा ने महिला का पता लगवाया और फोन करके पर्स के मिलने की सूचना दी। पर्स के खोने से परेशान महिला को जब गहने व केश सहित मिलने की खबर मिली तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने तुरंत एक निकट संबंधी को भेज कर पर्स लिया और संजीव भ्रांटा को दुआएँ दी । संजीव भ्रांटा जैसे लोग ही है जिनके दम पर ईमानदारी अभी भी ज़िंदा है । सही में संजीव भ्रांटा की इस नेक काम के लिए जीतनी तारीफ की जाए कम है ।

शक्ति मिल्‍स गैंगरेप से लेकर जर्मनी बेकरी ब्‍लास्‍ट, कसाब और दाभोलकर मर्डर केस तक के अपराधियों को अपने स्‍केच के जरिए जे...
08/05/2023

शक्ति मिल्‍स गैंगरेप से लेकर जर्मनी बेकरी ब्‍लास्‍ट, कसाब और दाभोलकर मर्डर केस तक के अपराधियों को अपने स्‍केच के जरिए जेल की सलाखों तक पहुँचाने वाले नितिन महादेव यादव की कहानी, जिन्हें प्यार से "आधा पुलिसवाला" भी कहा जाता है। कई लोग इन्हें 'यादव साहब' कह कर भी बुलाते है।

नितिन मात्र 5वीं कक्षा के छात्र थे जब उन्होंने कागज़ को बीस रुपये के नोट के आकार में काटा और अपने पेंट ब्रश की मदद से हूबहू असली नोट जैसा पेंट कर दिया।

उस नोट को लेकर नितिन एक होटल में गये और काउंटर पर वह नोट पकड़ा दिया। नोट इतना हूबहू पेंट हुआ था कि सामने खड़े व्यक्ति ने उसे असली नोट समझ कर रख लिया।

जब नितिन ने बताया के वह नोट नकली है तो सभी लोग पाँचवीं कक्षा के इस छात्र की प्रतिभा का लोहा मान गये।

एक रोज़ नितिन मुम्बई के ही एक पुलिस स्टेशन में नेमप्लेट पेंट कर रहे थे।

थाने में एक मर्डर केस आया, मर्डर का गवाह होटल में काम करने वाला एक वेटर था। पुलिस उससे मर्डर करने वाले व्यक्ति का हुलिया पूछ रही थी और वेटर समझा नही पा रहा था।

नितिन थानेदार के पास गये और उनसे कहा कि अगर वह वेटर को केवल आधा घंटा उसके साथ बैठने दें तो वह मर्डर करने वाले व्यक्ति का हूबहू स्केच तैयार कर सकता है।

पहले थानेदार ने नितिन की बात को मज़ाक में लिया पर नितिन के बार बार आग्रह पर थानेदार मान गया।

उसके बाद जो हुआ वह चमत्कार था।

वेटर से मर्डर करने वाले का हुलिया पूछने के बाद नितिन ने थानेदार के हाथ में एक स्केच पकड़ाया। वह चेहरा हूबहू मर्डर करने वाले व्यक्ति से मिलता था।

स्केच की मदद से 48 घंटे के अंदर वह आरोपी पकड़ा गया। सारा पोलिस महकमा अब नितिन का मुरीद बन चुका था।

कुछ समय के पश्चात एक लड़की से बलात्कार हुआ जो मूक बधिर थी। ना बोल सकती थी, ना सुन सकती थी। नितिन को तत्कालीन डीएसपी ने याद किया और बच्ची से मिलवाया।

नितिन बलात्कारी का चेहरा बच्ची की आँखों में देख चुके थे। नितिन ने एक एक कर के कई स्केच बनाये। कई तरह की आँखें, कई तरह का चेहरा। कई तरह के नैन-नक्श। एक एक कर इशारे के ज़रिये बच्ची बताती गयी की बलात्कारी कैसा दिखता है।

8 घँटे की अथक मेहनत के बाद नितिन मनोहर यादव ने डीएसपी के हाथ में बलात्कारी का स्केच थमा दिया।

स्केच की मदद से अगले 72 घण्टे में बलात्कारी को पकड़ा गया।

नितिन अब मुम्बई पोलिस के लिये संजीवनी बूटी बन चुके थे। हर एक केस में नितिन के स्केच ऐसी जान फूँक देते के पुलिस उसे आसानी से सुलझा लेती।

बीते 30 वर्ष के अंतराल में यादव पुलिस के लिये करीबन 4000 से अधिक स्केच बना चुके हैं।

उल्लेखनीय है के केवल यादव की बनायी हुई तस्वीर की बदौलत मुम्बई पुलिस 450 से अधिक खून5खार से खूँखार अपराधी को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब वह विषय, जिसके लिये यह पूरा लेख लिखा गया है....

30 साल में किसी भी स्केच या तस्वीर के लिये नितिन ने पुलिस या किसी भी अन्य व्यक्ति से "एक नया पैसा" भी नहीं लिया है।

बार-बार पुलिस महकमे के बड़े से बड़े अफसर ने नितिन को ईनामस्वरूप धनराशि देने का प्रयास किया पर नितिन ने एक रुपया भी लेने से इनकार कर दिया।

"नितिन मनोहर यादव" चेम्बूर एजूकेशन सोसाइटी के एक स्कूल में शिक्षक रहे।

जो तनख्वाह आती उसी से गुज़र बसर करते रहे।

वह कहते हैं कि स्केच बना कर वह एक तरह से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। असामाजिक तत्वों की पहचान होती है तो वह सलाखों के पीछे जाते हैं।

नितिन 30 साल तक अपना काम राष्ट्र सेवा के भाव से करते रहे और आज भी एक बुलावे पर सब कामकाज छोड़ कर हाज़िर हो जाते हैं।

30 साल की इस सेवा में नितिन को करीबन 164 प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सम्मानित किया है।

नितिन बड़े फक्र से सम्मानपत्र और ट्रॉफी दिखाते हुये कहते हैं....

"यही मेरी कमाई है। यही मेरी जमापूँजी है!"

कभी कभी लगता है के यह राष्ट्र कैसे चल रहा है। चहुँओर बेईमानी का दबदबा है। चहुँओर भ्रष्ट आचरण का बोलबाला है।

फिर किसी दिन नितिन महादेव यादव जैसे किसी समर्पित व्यक्ति के विषय में पढ़ कर ऐसा लगता है कि राष्ट्र के प्रति समर्पित यादव जैसा एक व्यक्ति भी हज़ारों #बेईमानों पर भारी है।।

मणिपुर में फैली हिंसा के बीच DC शिमला ने जारी किया रेस्क्यू नंबरअब तक हिंसा में 52 से अधिक लोगों की मौत कई जिलों में कर्...
07/05/2023

मणिपुर में फैली हिंसा के बीच DC शिमला ने जारी किया रेस्क्यू नंबर
अब तक हिंसा में 52 से अधिक लोगों की मौत
कई जिलों में कर्फ्यू, लग सकता है राष्ट्रपति शासन

Address

Rohru

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ROHRU TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ROHRU TIMES:

Share