First official page of Rohtak city, which provide Beautiful extra ordinary photos of Rohtak
Address
Model Town
Rohtak
124001
Telephone
Website
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Rohtak News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Contact The Business
Send a message to Rohtak News:
Category
The Rohtak City
आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में एक ऐसा शहर मौजूद है, जहां करीब 226 जगहों पर भारतीय संस्कृति का इतिहास दफन है और इनकी पहचान भी कर ली गई है। हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक जिले की। यहां की जमीन में 226 जगह इतिहास दफन है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि पुरातत्वविदों की टीम ने जिले में किए गए शोध में यह खुलासा किया है। इन स्थलों में इतिहास से जुड़ी घाघर-हाकड़ा संस्कृति से लेकर मध्यकाल तक की कई ऐसी अहम चीजें मिली हैं, जो प्रमाणित करतीं हैं कि ऐतिहासिक दृष्टि से रोहतक कितना महत्व है। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुमति मिलने के बाद जाट कॉलेज के इतिहासकार डॉ. विवेक दांगी और एमडीयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. मनमोहन सिंह ने टीम के साथ जिले की ऐतिहासिक वास्तु स्थिति जानने के लिए शोध शुरू था। शोध के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों जाकर बुजुर्गों से बातचीत की गई और खेतों-जंगलों में जाकर वहां की पुरातात्विक स्थिति देखी। इसमें जो खुलासा हुआ उससे पुरातत्वविद भी अचंभित रह गए। अभी तक जिले में ऐतिहासिक दृष्टि से 109 पुरास्थल ज्ञात थे। शोध में 117 और ऐसे मिले जो पांच से सात हजार साल पहले की घाघर-हाकड़ा संस्कृति से लेकर मध्यकाल ई. के अवशेषों के बारे में जानकारी देते हैं। पुरातत्वविदों ने अध्ययन किया कि किस संस्कृति के कितने पुरास्थल हैं। उसमें भी मध्यकाल के कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इस शोध से इतना तो स्पष्ट है कि पुरानी संस्कृति का यहां से काफी जुड़ाव रहा है।