Bihar Voice

Bihar Voice Nishpaksh Samachar

16/02/2026
04/02/2026

रोसड़ा /थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के समीप चौर से बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फ़ैल गई. शव की पहचान लरझा घाट थाना क्षेत्र के 42 वर्षीय टुनटुन राउत के रूप मे हुईं. परिजनों के अनुसार टुनटुन राउत रोसड़ा मे रहकर प्राइवेट अमीन का काम करता था. मंगलवार को मापी का काम निपटाकार घर आने की जानकारी दिए थे. डीएसपी संजय कुमार सिन्हा, थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैँ. वहीं पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

17/01/2026

साहित्यकार, प्रो प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर को मानव कल्याण के लिए समर्पित संस्था रेड स्वस्तिक सोसायटी इंडिया की बिहार शाखा का मुख्य समन्वयक बनाया गया है. महाराष्ट्र के नासिक में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित संस्था के रजत जयंती समारोह मे प्रो प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर को संस्था के चेयरमैन सुरेश कोटे ने शाल, बुके, स्मृति चिन्ह और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया गया. मंच पर संस्था के संस्थापक सह प्रबंध निदेशक डॉ टी एस भाल, वाइस चेयरमैन प्रमोद चौगुले, महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ भूषण कुमार उपाध्याय और इंटरनेशनल खिलाड़ी स्नेहा सचिन कोकानेपाटिल मौजूद थे.

16/01/2026

रोसड़ा निवासी अधिवक्ता स्वस्तिधर मिश्र अपने पुत्र के अन्नपराशन के अवसर पर शुक्रवार को रोसड़ा गौशाला मे गौमाता की सेवा की. उन्होंने सपरिवार गौशाला परिसर स्थित मंदिर मे भगवान गोपाल की पूजा अर्चना की. गौशाला की सबसे पुरानी गाय राधा को गर्म कपड़ा से शरीर ढका गया. सभी गायों को अपने हाथों से केला गुड़ आदि खिलाया गया. सभी गौशाला कर्मी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर वरिष्ठ लोक मंच के रामेश्वर पुर्वे, राजेश नीलकमल, मधुबाला श्रीवास्तव सहित गौशाला कर्मी मौजूद थे.

05/12/2025

रोसड़ा मे नगर परिषद प्रशाशन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को बुलडोजर से नष्ट किया गया. रजिस्ट्री ऑफिस के पास के दुकानदारों ने मजबूरी में दुबारा उसी जगह दूकान लगाए जाने की बात कही. दुकानदारों ने नगर परिषद से स्थायी दुकान दिए जाने की मांग की.

05/12/2025

रोसड़ा नगर परिषद मे शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.शहर के टावर चौक से लेकर गाँधी चौक तक सड़क के दोनों ओर के अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया.

06/11/2025

रोसड़ा सुरक्षित 139 विधानसभा क्षेत्र मे मतदान जारी है, अभी तक की सूचना के मुताबिक लगभग 50 प्रतिशत मत गिर चुके हैं. आज सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. अधिकांश बूथों पर महिलाओ की लम्बी कतारे देखी गई. मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. रोसड़ा के एस एच ओ लालबाबू कुमार पुलिस बल के साथ.विभिन्न बूथों पर पेट्रोलिंग करते रहे. वहीं रोसड़ा शहर के कई बूथों पर मतदाता पर्ची पर एक खास पार्टी का पप्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चलती रही.

03/11/2025

BiharNationalNewsRoseraSamastipur त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे वीरेंद्र कुमार की रोसरा में राह नहीं होगी आसान November 3, 2025 Rajesh Raushan Nilkamal NEWS DESK : रोसरा व....

02/11/2025

नेताओं के खोखले वादों की पोल खोलते जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर, रोसड़ा को जिला बनाने की मांग पर दिया साफगोई से जबाब

02/11/2025

समस्तीपुर जिला के रोसड़ा विधानसभा मे जन सुराज पार्टी सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने रोहित कुमार के समर्थन मे रोड शो किया. रोड शो में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखा गया.प्रशांत किशोर ने पलायन और शिक्षा को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को घेरा.

02/11/2025

रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी रोहित कुमार को युवाओं का जन समर्थन मिल रहा है. उन्होंने मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की.

26/10/2025

रोसड़ा नगर परिषद के मिर्ज़ापुर वार्ड 2,3 में पिछले आठ घंटे से बिजली नहीं है. छोटी दुर्गा स्थान के नज़दीक केबल मे आग लगने की बात कही जा रही है. बिजली नहीं रहने से छठ पर्व के खरना का गेहूं पिसवाने वालों की परेशानी बढ़ गई है. बिजली विभाग के कर्मचारी पांच घंटे से केवल आश्वासन ही दे रहे हैँ.

Address

Rosera, Samastipur(Bihar)
Rosera
848210

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar Voice:

Share