03/10/2026
बिग ब्रेकिंग
रूदौली (अयोध्या)। रूदौली तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने विद्युत विभाग के एक्सईएन रोहित जैन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने रूदौली नगर के जेई रितेश वर्मा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। तहसील समाधान दिवस में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Santosh Yadav Uphulchul Kumar Pawan uphalchal breking Swadesh News