City Live Media

City Live Media Live News update , All City event , Entertrainment show, fashion show, Tallent show

15/01/2026
स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी, डोईवाला (देहरादून) में BNYS (Bachelor of Naturopathy and Yogic Sciences) विद्यार्थियों के लिए...
15/12/2025

स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी, डोईवाला (देहरादून) में BNYS (Bachelor of Naturopathy and Yogic Sciences) विद्यार्थियों के लिए क्रोमोथेरेपी (रंग चिकित्सा) विषय पर एक विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में छात्रों को कलर चार्ज्ड वाटर थेरेपी की विधि सिखाई गई, जिसमें पीला, हरा, नारंगी, लाल और नीले रंग के चिकित्सीय उपयोग को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान रंगों के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई—जहाँ पीला रंग पाचन सुधार, हरा संतुलन, नारंगी ऊर्जा वृद्धि, लाल रक्तसंचार तथा नीला मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक बताया गया।
साथ ही विद्यार्थियों को मिट्टी चिकित्सा, हिप बाथ, आर्म-फुट बाथ, इमर्शन बाथ, स्टीम बाथ एवं विभिन्न मालिश चिकित्सा तकनीकों के उपयोग और लाभों की जानकारी भी दी गई।
यह प्रायोगिक कक्षा डॉ. आरती गौड़ (असिस्टेंट प्रोफेसर, BNYS) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें छात्रों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की। यह प्रशिक्षण नेचुरोपैथी शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। 🌿

हरिद्वार। आज शाहपुर स्थित रूपराज बैंकेट हाल में शुभम विराट द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रमुख सिं...
26/10/2025

हरिद्वार। आज शाहपुर स्थित रूपराज बैंकेट हाल में शुभम विराट द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रमुख सिंगरअमित_सैनी_रोहतकिया amit_saini_rohtakiya ने युवाओ को अपने गीत के माध्यम मंत्रमुग्ध किया और युवाओ को हरिद्वार की पावन धरती से संदेश भी दिया। अमित महाराणा सैनी ने भी अपनी कॉमेडी से युवाओ को गुदगुदाया । सम्मेलन में अमित सैनी का जादू युवाओ के सर चढ़ कर बोला।।

19/10/2025
SAHARANPUR LIVE NEWS फेसबुक 4.8 मिलियन, वीडियो 1.1 मिलियन, इंस्टाग्राम 3 मिलियन , वीडियो 2 मिलियन के लिए आप सभी का दिल स...
13/10/2025

SAHARANPUR LIVE NEWS फेसबुक 4.8 मिलियन, वीडियो 1.1 मिलियन, इंस्टाग्राम 3 मिलियन , वीडियो 2 मिलियन के लिए आप सभी का दिल से आभार

12/10/2025
कृतिका डांस चैपियनशिप के फाइनल दूसरे पायदान पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मान शिमला । शत्रुघ्न झा की पुत्री कक्षा 7 की छात्र...
12/10/2025

कृतिका डांस चैपियनशिप के फाइनल दूसरे पायदान पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
शिमला । शत्रुघ्न झा की पुत्री कक्षा 7 की छात्रा कृतिका झा बिहार मधुबनी निवासी ने शिमला में आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर उसे ट्रॉफी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री धनीराम शांडिल जी, PWD मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी, विधायक श्री हरीश जी,महापौर श्री सुरेंद्र चौहान जी, एसपी श्री संजीव गांधी जी,
डीसी श्री अनुपम कश्यप जी, तथा LIVE Time TV के चीफ एडिटर श्री पंकज सूद जी ने प्रदान की है
कार्यक्रम के शो जज थे:
अंजलि ममगाईं (Dance Deewane 3 फेम) साहिल खान (Dance Deewane 3 फेम)

Address

Delhi Road Saharanpur
Saharanpur

Telephone

+919720766777

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Live Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share