13/07/2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीपीएड कोर्स सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष तथा सत्र 2023-25 द्वितीय वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 जुलाई से 29 जुलाई तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 जुलाई से वेबसाइट पर अपलोड रहेगा।