Nirnjan E Service

Nirnjan E Service provide all types off e mitra service

04/06/2026
सुकून भरी तस्वीर
31/05/2026

सुकून भरी तस्वीर

31/05/2026

दिल्ली से सटी गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में ईद के मौके पर दोस्त सूर्या चौहान को बुलाकर बेरहमी से उसका मर्डर करने वाला असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. उसे गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम के अभयखंड में हुए एनकाउंटर में शनिवार रात ढेर कर दिया. इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

30/05/2026

बहुत प्राचीन काल की बात है। एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण दंपत्ति रहते थे। अब प्राचीन काल था, ब्राह्मण थे, तो जाहिर सी बात है गरीबी ही होंगे। ब्राम्हण देवता भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करते थे। ब्राह्मण देवता का एक नियम था कि वह सिर्फ 7 घरों में ही भिक्षा के लिए दरवाजा खटखटाते थे। अगर भिक्षा नहीं मिली, तो वह वापस खाली हाथ घर आ जाते थे।

एक बार की बात है। ब्राम्हण देवता घर से बाहर भिक्षा मांगने के लिए निकले और दुर्भाग्य से सात के सात घरों से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। घर वापस आए और एक दिन पहले का बचा हुआ खाना खाकर दोनों दंपत्ति प्रेम पूर्वक सो गए। अगले दिन ब्राम्हण देवता फिर से भिक्षा के लिए निकले और यह दिन भी पिछले दिन जैसा ही गुजरा, कहीं से भी भिक्षा नहीं मिली। उस रात दंपत्ति को भूखे पेट ही सोना पड़ा।

तीसरा दिन भी निराशा में गुजरा। ब्राह्मण देवता जब शाम को खाली हाथ घर पहुंचे तो पत्नी खूब लड़ी। बोली कि क्या कसम खा रखी है कि सात घर ही भिक्षा मांगनी हैं? अगर नहीं मिली थी तो और घरों में प्रयास करते। ब्राह्मण देवता पत्नी के ताने सुनकर भी वह अपने प्रतिज्ञा तोड़ना नहीं चाहते थे, अतः अगले दिन घर से निकलते हुए उन्होंने पत्नी से कहा कि यदि आज कहीं भिक्षा नहीं मिली तो मैं घर जीवित नहीं लौटूंगा।

ब्राह्मण देवता इस बार रास्ते में पड़ने वाले कई गांवों को छोड़कर एक दूसरे राज्य के गांव में पहुंचे, लेकिन नतीजा यहां भी वही रहा। ब्राह्मण देवता को आज भी किसी घर से भिक्षा नहीं मिली। निराश ब्राह्मण देवता नदी के पुल पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचे। वह नदी में कूदने ही वाले थे कि एक साधु ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनसे आत्महत्या की वजह पूछी।

वजह जानने के बाद साधु ने ब्राम्हण देवता को एक शँख दिया और उनसे कहा कि यह 'इच्छापूर्ति शँख' है। गाय के गोबर से भूमि को लीपने के पश्चात इस शँख को प्रणाम करना और तब जो भी वरदान मांगोगे, इस शँख से वह तुम्हें मिलेगा। ब्राह्मण देवता खुशी-खुशी घर की ओर लौटने लगे। रास्ते में रात्रि होने पर उन्होंने एक गांव में एक बनिये घर में शरण ली। बनिये प्राचीन काल में भी आज की तरह ही कंजूस होते थे।

कंजूस बनिये ने ब्राह्मण देवता से कहा,"प्रभु आपका इस गरीब के घर में स्वागत है। मैं बहुत गरीब हूं इसलिए भूसी की रोटी और उड़द की दाल ही खाता हूं और वही आपको भी खिला सकता हूं।" ब्राह्मण देवता ने कहा कि तुम चिंता मत करो, बस थोड़ा सा गाय का गोबर ला दो। बनिया गाय का गोबर लेकर आया। ब्राह्मण देवता ने उससे भूमि को लीपा और शंख रखकर उससे 56 प्रकार के व्यंजनों की इच्छा जाहिर की।

वरदान तुरंत ही फलीभूत हुआ और उनके चारों तरफ व्यंजनों का ढेर लग गया। दोनों ने ही प्रेम पूर्वक भोजन किया और सो गए। ऐसा चमत्कारी शंख देखकर बनिए की नियत डोल गई। जब ब्राह्मण देवता गहरी नींद में थे तो चालाक बनिए ने अपने घर का शँख ब्राह्मण देवता के शँख से बदल लिया। अगली सुबह ब्राह्मण देवता अपने घर पहुंचे और पत्नी को बुलाकर जल्दी से गाय का गोबर मंगवा कर, पूजन करने के बाद शँख से भोजन की इच्छा प्रकट की, लेकिन वह नकली शंख कहां से इच्छापूर्ति करता?

यह देख ब्राम्हण देवता फिर से निराश हो गए और उसी साधु की तलाश में उसी नदी के तट पर जा पहुंचे। उन्होंने साधु को अपने सफर का पूरा वृतांत कह सुनाया। यह सुनकर साधु ने ब्राम्हण देवता को एक दूसरा शँख दिया और कहा कि यह ढपोर शँख है। इसकी खासियत यह है कि इससे जो भी मांगोगे यह उसका दोगुना देता है। साधु ने ब्राह्मण देवता से कहा कि रास्ते में कहीं भी इस शँख का प्रयोग मत करना और यदि देर हो जाए तो उसी गरीब बनिये के घर पर रुक जाना।

ब्राह्मण देवता खुशी-खुशी फिर से एक बार घर की ओर चल दिए और रात्रि होने पर उसी बनिये के घर पर रुके। बनिये ने पूछा प्रभु इतनी जल्दी फिर से वापस? ब्राह्मण देवता ने उसे बताया कि वह जो शँख मेरे पास था, वह अपवित्र हो गया था, इसलिए मैं उसको बदलने गया था। अभी जो शंख मेरे पास है यह मांगने पर दोगुना देता है। फ़िर दोनों ही भोजन करने के पश्चात सो गए। एक बार फिर से बनिए के मन में लालच घर कर गया और ब्राम्हण देवता के सोने के पश्चात उसने पहले चुराए हुए इच्छापूर्ति शँख को ढपोर शँख से बदल लिया।

अगली सुबह ब्राम्हण देवता बनिए को प्रणाम कर अपने घर की ओर चल दिए। उनके जाते ही बनिया जल्दी से गाय का गोबर लेकर आया और कर्मकांड करने के पश्चात ढपोर शँख को प्रणाम करते हुए बोला, "भगवन! मुझे सोने की सौ स्वर्ण मुद्राएं दे दो।" ढपोर शँख से आवाज आई, " सौ क्यों बेटा दो सौ स्वर्ण मुद्राएं ले लो।" बनिये ने कहा, "ठीक है प्रभु ! मुझे दो सौ स्वर्ण मुद्राएं ही दे दीजिए।"

ढपोर शँख से फिर आवाज आई, "दो सौ क्यों बेटा, चार सौ स्वर्ण मुद्राएं ले लो।" बनिया प्रसन्न होता हुआ बोला, "ठीक है भगवान, चार सौ स्वर्ण मुद्राएं ही दे दीजिए।" ढपोर शँख से फिर आवाज आई, "चार सौ क्यों बेटा, आठ सौ स्वर्ण मुद्राएं ले लो। बनिया को अब क्रोध आने लगा। क्रोधित होकर उसने कहा, "ठीक है, आठ सौ ही दे दो। ढपोर शँख से फिर आवाज आई, "आठ सौ क्यों बेटा, सोलह सौ स्वर्ण मुद्राएं ले लो।"

अब बनिए का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने कहा इतनी देर से मुझे उल्लू बना रहे हो। दो सौ ले लो, चार सौ ले लो, आठ सौ ले लो मगर दे नहीं रहे हो। ढपोर शंख ने हंसते हुए कहा, "अरे मूर्ख मैं कोई इच्छापूर्ति शँख थोड़े ही ना हूं। मैं तो ढपोर शँख हूँ, सिर्फ कहता हूं, देता नहीं हूं। अब राहुल गाँधी के चुनावी वादे ही देख लो, "साल का एक लाख ले लो, कर्ज माफ़ी ले लो, पेंशन ले लो, खटाखट ले लो, सटासट ले लो, पटापट ले लो। भारत कहानियों का देश है इसलिए भारत की जनता अच्छे से जानती है कि राहुल गाँधी ढपोर शँख है सिर्फ कहता है देता नहीं है।

इच्छापूर्ति शँख तो मोदी जी ही है।

Desktop computer i5 2nd, generation for sale hp intel motherboard 18inch led zebrostarRate 6000rsContact 9982626478
01/01/2026

Desktop computer i5 2nd, generation for sale hp intel motherboard 18inch led zebrostar
Rate 6000rs
Contact 9982626478

02/01/2025

ओर्लियंस. अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर एक कार चढ़ा दी. जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए. इसके बाद एफबीआई ने मामले की जांच की कमान अपने हाथ में संभाल ली. अब इस मामले की जांच एक आतंकी हमले के तौर पर की जा रही है. हमलावर ने कार के भीतर से पुलिस पर गोलियां भी चलाई. इससे 2 पुलिस वाले घायल हो गए. बाद में हमलावर को मार गिराया गया. घटना के बाद मामले की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से एक लॉन्ग रेंज गन बरामद हुई.

03/12/2024

#शेर_तेंदुआ_लक्कड़बग्घा_और_बंदर

एक जंगल में एक शेर बैठा आराम फरमा रहा था कि एक बंदर आकर जोर जोर से शेर को गाली देकर चुनौती देने लगा।

शेर ने अनदेखा कर दिया।

वहाँ बैठे लकड़बग्घा को बड़ा गुस्सा आया और बोला कि महाराज मुझे आज्ञा दीजिये।

शेर ने मना किया कि फ़ालतू की बातों में मत उलझो। पिछले महीने भी एक बंदर आया था और गाली देने लगा था। हमारे मेहमान ये तेन्दुए जी न माने और उसके पीछे गये थे......" शेर ने बाकी बात अधूरी छोड़कर तेन्दुए की ओर देखा तो तेन्दुए ने सिर झुका लिया।

लक्कड़बग्घा न कुछ समझा और न माना तो न माना और दौड़ पड़ा पीछे।

बंदर भागा और पीछे लकड़बग्घा।

बंदर एक जगह दो चट्टानों की संकरी जगह की ओर दौड़ा और पीछे पीछे लकड़बगघा। उसे लगा कि बंदर फंस गया।

उसने तेजी से आगे बढ़कर छलांग लगाईं लेकिन यह क्या.....?

बंदर उछला और ऊपर की झाडी पकड़कर गुलाट खाकर वापस पीछे और लकड़बगघा ने अपनी छलांग की झोंक में स्वयं को दोनों चट्टानों के बीच फंसा पाया।

बंदर तसल्ली से लौटा और अकेले नहीं लौटा बल्कि उसके साथ और भी कई बंदर थे।

अब एक बंदर आता, लकड़बग्घे के पिछवाड़े लकड़ी का एक जोर से फट्टा मारता और चमत्कार करता ।
फिर एक फट्टा और फिर एक बार चमत्कार।

कई दिन तक फंसे रहने के बाद कमजोर हो जाने पर जैसे तैसे उस फांस से निकलकर लकड़बग्घे महाशय शेर के पास वापस पहुंचे।

शेर को देखकर लकड़बग्घा सिर झुकाकर तेन्दुए के बगल में बैठ गया।

अगले कुछ रोज बाद शेर ने पहाड़ की दरार को बंद करवा दिया और अगले कुछ मिनिटों के बाद बंदर शेर के पेट में था।

शेर ने दोनों से सिर्फ इतना कहा, "अगर कोई बंदर आकर शेर को चैलेन्ज दे तो समझ जाओ कि बंदर के चैलेन्ज के पीछे कोई योजना है।"
----

-झेलेन्स्की ने रूस को चैलेन्ज किया और पुतिन गुस्सा होकर उसके पीछे भागे।
-आर्मीनिया को अजरबेजान ने ललकारा और वह भी फंस गया।

अब मोहम्मद यूनुस रोज भारत को ललकार रहा है और भारत के लकड़बग्घे चाहते है कि मोदी यूनुस पर हमला कर दे।

पर शेर मूर्ख नहीं है।
उसे पता है कि बंदरों की योजना क्या है।
---

Address

Sardarshahar
Sardarshahr
331403

Telephone

+919982626478

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirnjan E Service posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nirnjan E Service:

Share