BHEEM ARMY Jindabaad

BHEEM ARMY Jindabaad Jai bheem
(1)

21/03/2026
नवरात्रि के पहले ही दिन मंदिर में पूजा करने गई दलित युवती के साथ दबंग द्वारा मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है।बताया जा ...
21/03/2026

नवरात्रि के पहले ही दिन मंदिर में पूजा करने गई दलित युवती के साथ दबंग द्वारा मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है।
बताया जा रहा है कि जब युवती मंदिर में पूजा कर रही थी, तभी दबंग ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि उसने कहा — “तू नीच जाति की है, यहां पूजा नहीं कर सकती” — और इसके बाद गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता को बचाने पहुंची उसकी बहन को भी दबंग ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसके सिर पर सरिया से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों का मेडिकल कराया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
_____ मामला: किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम शमशेरगंज का

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने लोकसभा में नगीना निर्वाचन क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के सांसद को अपना नाम चन...
15/03/2026

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने लोकसभा में नगीना निर्वाचन क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के सांसद को अपना नाम चन्द्रशेखर आजाद रावण की जगह चंद्रशेखर ‘विदुर’ रखने की सलाह दी.

वित्त मंत्री जी ने कहा, ‘चंद्रशेखर जी ने अपने नाम में ‘रावण’ का नाम जोड़ा है...जबकि विदुर काफी विद्वान माने जाते हैं और महाभारत के एक बढ़िया पात्र हैं. (इसलिए) विदुर का नाम जोड़िये, रावण का क्यों?’

इसके बाद, उन्होंने हाथ जोड़कर सांसद श्री चन्द्रशेखर आजाद की ओर देखते हुए उन्हें चंद्रशेखर ‘विदुर’ कहकर संबोधित किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी इस शब्द को दोहराया.
Chandra Shekhar Aazad Samaj Party - Kanshi Ram

15/03/2026
07/03/2026

जय भीम मित्रो 💙💙

चमार रेजिमेंट के आखिरी सैनिक चुन्नी लाल जी का नि... हो गया  ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ें थे          #चमार_रैजिमेंट
01/03/2026

चमार रेजिमेंट के आखिरी सैनिक चुन्नी लाल जी का नि... हो गया
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ें थे #चमार_रैजिमेंट

आज चमार रेजिमेंट का स्थापना दिवस है दीजिए बधाई 1 मार्च 1943 है। ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ...
01/03/2026

आज चमार रेजिमेंट का स्थापना दिवस है दीजिए बधाई 1 मार्च 1943 है। ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1 मार्च 1943 को '1st चमार रेजिमेंट' (2nd पंजाब रेजिमेंट की 27वीं बटालियन के रूप में) का गठन किया गया था। यह रेजिमेंट मुख्य रूप से चमार समुदाय के जवानों से बनी थी जिसने बर्मा मोर्चे पर बहादुरी का प्रदर्शन किया था।
1946 में युद्ध के बाद इसे भंग कर दिया गया था।
चमार रेजिमेंट से जुड़े मुख्य तथ्य:
स्थापना: 1 मार्च 1943
भंग होने का वर्ष: 1946
महत्वपूर्ण युद्ध: बर्मा अभियानकोहिमा की लड़ाई (1944)
स्मरण दिवस: 1 मार्च (चमार रेजिमेंट स्थापना दिवस के रूप में याद किया जाता है)
स्मारक: 1 अक्टूबर 2023 को हरियाणा के हांसी जिले के बीड फार्म में पहला चमार रेजिमेंट स्मारक का अनावरण किया गया।
चमार रेजीमेंट का दूसरा स्मारक हथिनीकुंड बैराज सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास आश्रम में बना है।
#चमाररेजिमेंटकोबहालकरो
#चमार

#चमार_रेजिमेंट_का_पुनर्गठन_हमारी_मांग_नहीं_जिद_है
#ग्रेटेस्ट_चमार_पॉलिटिशियन_एवर
#चमार_नृत्य__इतिहास
#बैटल_ऑफ_कोहिमा_अवार्ड

01/03/2026
चमार रेजीमेंट की हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन है आप सभी को
01/03/2026

चमार रेजीमेंट की हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन है आप सभी को

चमार रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। 1943 में स्थापित, इस रेजीमेंट ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए कई लड़ाइ...
01/03/2026

चमार रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। 1943 में स्थापित, इस रेजीमेंट ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए कई लड़ाइयां जीतीं। लेकिन 1946 में ब्रिटिश सरकार के आजाद हिंद फौज के खिलाफ लड़ने के आदेश को चमार रेजीमेंट ने ठुकरा दिया, जिसके परिणामस्वरूप इसे प्रतिबंधित कर दिया गया। हमारी मांग है कि चमार रेजीमेंट को बहाल किया जाए।

Address

Satna
Satna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHEEM ARMY Jindabaad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BHEEM ARMY Jindabaad:

Share