21/08/2026
कन्नौज पुलिस लाइन में एसपी विनोद कुमार ने परेड का किया निरीक्षण, जवानों को अनुशासन और ड्रिल बेहतर करने के निर्देश
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों से एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। ड्रिल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का जायजा लिया और पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
#कन्नौज