05/03/2023
आज तक पूरी दुनिया में किसी की आंखों की रेटिना और फिंगरप्रिंट नहीं मिले यकीन करो.....
आपके अंदर जो है वह अद्भुत है जो आप कर सकते हैं वो कोई और नहीं करता, तो फिर किस लिए किसी और से अपने आप को कम आंकना,।।
एक जंगल में एक कौवा रहता था वह बड़ा खुश और बड़ी मस्ती से रहता था,! पर एक बार जंगल में उसे बहुत ही सुंदर पक्षी दिखाई दिया। वह तुरंत उस पक्षी के पास गया और उसका रंग सफेद था। कौआ ने उस पक्षी से पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है उस पक्षी ने हंसकर बोला कि मेरा नाम हंस है,,।
कौआ बड़ा खुश हुआ और खुश होकर कहा, यार तुम तो बहुत सुंदर हो और तुम्हारा रंग भी सफेद है, तुम्हें तो जिंदगी जीने में बड़ा मजा आता होगा। हंस ने कहा नहीं मुझसे ज्यादा कोई और सुंदर है, अब यहां पर कौवा हैरान हो गया और हंस से पूछा कि कौन है जो आपसे भी ज्यादा सुंदर है, तो हंस ने मुस्कुरा के बोला, तोता,।
अब कौआ वहां से तुरंत उड़कर तोते के पास पहुंचा और देखा और हैरान भी हो गया तोता का गला लाल रंग और तोता हरे रंग का था, कौआ ने तोता से से कहा यार तुम तो बहुत सुंदर ,शानदार दिखते हो तुम बड़े खुश रहते होगे,।
ने मायूस होकर कहा यार मुझसे भी ज्यादा सुंदर , शानदार तो मोर है,।
अब कौआ से वहां से उड़कर मोर को ढूंढने लगा,।
उसने कई दिनों तक मोर को ढूंढा लेकिन मोर उसे मिला नहीं, लेकिन कुछ दिन बाद कौआ को पता चला कि मोर तो शहर के एक चिड़ियाघर में है,।
अब यहां से कौआ चिड़िया घर पहुंचा और मोर को देखा तो वह एक बड़े पिंजड़े में बंद है, और बहुत से लोग मोर के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं यहां पर यह देखकर कौआ को थोड़ा बहुत जलन भी हुआ,।
कौआ ने मोर के पास गया और कहा यार तुम तो बड़े मजे ही मजे में हो बताओ,। मोर ने उदास होकर बोला , किस बात की मजे,मैं दिखने में भले ही सुन्दर, शानदार हु,, लेकिन मेरी पूरी जिंदगी इस बंद पिंजड़े में गुजरने वाली है,।।
मोर ने कौआ से कहा यार तुम तो बहुत बड़े किस्मत वाले हो जहां चाहे आप खुले आसमान में जा सकते हो, अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी सकते हो।
दोस्तों हमेशा एक बात याद रखना,जिंदगी में अपनी तुलना किसी से मत करना,, वरना । की एक दिन जरूर होगा की तुलना करके , किसी ओर के जैसा तो कर नहीं पाओगे ,, लेकिन हीन भावना से ग्रसित जरूर हो जाओगे,।।
# .kamlesh singh paw # bileve # # # # # # # # # #