The Public मंच

The Public मंच Rohit Yadav Journalist

12/09/2025

*** सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार ***
--- SP व DM ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर संवेदनशील मुद्दे पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए के.के. दीक्षित नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सदर थाने पर इकट्ठा हो गए। भीड़ बेकाबू होती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

इसी बीच, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "शाहजहांपुर जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संवेदनशील जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य परखें।"

डीएम और एसपी दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

19/06/2024

👉 #शाहजहांपुर पुलिस ने हजारों की नकली करेंसी के साथ तीन व्यक्तियों को अरेस्ट किया। फरार चौथे साथी की तलाश जारी।

👉 #लखनऊ से नकली करेंसी लाकर शाहजहांपुर में खपा रहे थे। पकड़े गए तीन व्यक्तियों में नीरज शुक्ला लखनऊ का ही रहने वाला है।

14/06/2024

👉 #शाहजहांपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, बीती रात चौक कोतवाली के मोहल्ला भारद्वजी में हुई हत्या की वारदात।

👉 #मायके में अपनी बेटी और माता पिता के रहती थी पूर्ति गुप्ता। हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया मौका मुआयना। हत्यारों की गिरफ्तारी को बनाई गई टीमें!!

UP Police ADG ZONE BAREILLY Patrika Uttar Pradesh DM Shahjahanpur Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

26/05/2024

#शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा गिट्टी भरा डंपर। हादसे में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत।

05/03/2024

*** शाहजहांपुर के पुलिस कार्यालय में युवक ने खुद को आग लगाई ***
--- दबंग उमेश तिवारी ने कब्जा रखी थी पीड़ित की दोनो गाडियां, पुलिस के स्तर से कार्यवाही न होने पर उठाया कदम
--- कांट का रहने वाला है आग लगाने वाला ताहिर अली, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

05/03/2024

👉 #शाहजहांपुर में बेलगाम हुए खनन ठेकेदार, गर्रा नदी की धार रोककर जेसीबी मशीन और पोकलेन से निकाल रहे रेत। खनन ठेकेदार के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन। वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्यवाही।

03/03/2024

👉 #शाहजहांपुर की कटरा थाना पुलिस ने दो तस्करों को 3 करोड़ 20 लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ गिरफ्तार किया। करोड़ो की अफीम सप्लाई करने वालो को पास पुलिस ने तलाशी में बरामद किए मात्र 200 रुपए नगद..!!!

27/02/2024

👉 #शाहजहांपुर में ईको वैन का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा। सड़क किनारे पलटी वैन, हादसे में चार छात्र छात्राओं की दर्दनाक मौत। हाईस्कूल की परीक्षा देने जैतीपुर जा रहे थे सभी छात्र-छात्राएं। हादसे में 6 अन्य छात्र घायल।

👉 #डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंच जाना घायल छात्रों का हाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश। थाना कांट क्षेत्र के जरावन गांव के पास हुआ हादसा।

#शाहजहांपुर

26/02/2024

👉 के ठेकदार ने जेसीबी से उधेड़ डाली सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध तब विभाग ने रुकवाया कार्य।

👉 #लोकनिर्माण विभाग के द्वारा 42 लाख रुपए की लागत से होना है सड़क का री कंट्रेक्शन का कार्य।

24/02/2024

*** अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार का हत्यारोपी गिरफ्तार ***
--- जलालाबाद नगर पालिका चेयरमैन के बेटे के चौथी के कार्यक्रम में हुई थी निहाल अशरफ की गोली मारकर हत्या
--- हत्या करने वाला कामिल चेयरमैन का सगा भाई, मृतक निहाल था साला

शाहजहांपुर। जलालाबाद नगर पालिका चेयरमैन के साले की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारोपी कामिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल और कारतूस बरामद किए गए। हत्या के पीछे का कोई ठोस कारण सामने निकल कर नहीं आया है।
गत दिवस जलालाबाद नगर पालिका अध्यक्ष शकील खान के बेटे के चौथी के कार्यक्रम के दौरान उनके सगे भाई कामिल ने लाइसेंसी रायफल से चेयरमैन के साले निहाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद से कासिम फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। आज सुबह पुलिस ने कासिम को सलेमपुर स्थित उसके ईंट भट्ठे से गिरफ्तार कर लिया। कासिम के पास से रायफल और कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना का पीछे निहाल द्वारा कासिम की भतीजी को 5 साल पहले भगा ले जाने की बात कही जा रही है। निहाल मुंबई में बड़ा बिल्डर था, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार में उसकी रिश्तेदारी है। निहाल की पत्नी के ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

#शाहजहांपुर

Address

Shahjahanpur
242001

Telephone

+917007566614

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Public मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Public मंच:

Share