13/10/2024
500 BC, यानि लगभग 2500 साल पहले पुरातन ग्रीस में लोग "धोने या साफ" करने में पानी की जगह कंकड़ पत्थर का प्रयोग करते थे जैसे पेंटिंग में दर्शाया गया है.
संडास करने के बाद मलद्वार साफ करने के लिए प्राचीन दुनिया में अलग-अलग तरीके अपनाए जाते थे.
मिस्र और अरब के लोग रेत से साफ किया करते थे. पानी, नदी, तालाब और पोखर वाले इलाकों में लोग पानी से धोते थे. पहाड़ी इलाकों में लोग पत्थरों से पोछा करते थे.
4500 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता में घरों में फ़्लैश शौचालय होता था. और 2500 साल पहले ग्रीस, ट्रॉय और स्पार्टा के लोग पत्थरों से पोछा करते थे.
सिंधु घाटी सभ्यता मिस्र और मेसोपोटामिया सभ्यता से भी कई गुणा ज्यादा आगे और विकसित थी.
चित्र : 500 BC (जिसे Archaic period कहते हैं) का ये चित्र बोस्टन के आर्ट्स संग्रहालय से लिया गया है.