localnewsupdate

localnewsupdate खबरें आपके पास की
(1)

शेखपुरा stone mines block 4 उच्चतम बोली लगाकर बीएलपीएल कंपनी ने अपने नाम किया। वही ब्लॉक 5 को बघेल इंफ्रा ने उच्चतम बोली...
17/09/2026

शेखपुरा stone mines block 4 उच्चतम बोली लगाकर बीएलपीएल कंपनी ने अपने नाम किया। वही ब्लॉक 5 को बघेल इंफ्रा ने उच्चतम बोली लगाकर अपने नाम किया।

*BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट की सबसे गजब कहानी*
15/09/2026

*BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट की सबसे गजब कहानी*

14/09/2026

आज आसमान में दिखा एक अजब सा नजारा। चांद के बगल में चांद के बगल में दिखा तारा।

सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस पर बरसाए मिसाइल-ड्रोन  मिडिल-ईस्ट में हालात स्थिर होने के नाम नहीं ले रह...
13/09/2026

सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस पर बरसाए मिसाइल-ड्रोन

मिडिल-ईस्ट में हालात स्थिर होने के नाम नहीं ले रहे हैं. यमन के हूतियों ने अब सऊदी अरब के शरूराह में ड्रोन दाग दिए हैं. हूतियों ने दावा किया है कि उसने एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में इस हमले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हूतियों ने सैन्य अड्डे के हथियारों के डिपो और कमांड-एंड-कंट्रोल रूम को निशाना बनाया है.

याहिया की मानें तो इस हमले में बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. वक्ता का दावा है कि ये सभी निशाने बिल्कुल निशाने पर लगे.

13/09/2026

Bihar के Sheikhpura जिले के घाटकुसुम्भा इलाके में बाढ़ और जलजमाव से हालात मुश्किल बने हुए हैं. जहां शेखपुरा में कई बच्चे घुटने से कमर तक पानी में चलकर स्कूल जाने को मजबूर हैं.

l Bihar Floods

पटना के बापू सभागार में 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रमराज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्याल...
13/09/2026

पटना के बापू सभागार में 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों में हुई नियुक्तियां बिहार ने एक दिन में 211 डिग्री कॉलेज शुरू करने का बनाया रिकॉर्ड देश में एक दिन में 211 डिग्री कॉलेज शुरू करने वाला पहला राज्य बना बिहार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार पर सरकार का जोर आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का लक्ष्य नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प राज्य में उच्च शिक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*                      👇*=============================**1* पीएम मोदी बोले- दुनिया में त...
13/09/2026

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*=============================*

*1* पीएम मोदी बोले- दुनिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा, इसका आम लोगों पर बुरा असर; फोटो सेशन में जिनपिंग-पुतिन के बीच में दिखे मोदी

*2* दूसरे दिन के शिखर सम्मेलन में ओपन सेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर में समिट के आधिकारिक तौर पर समापन की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने समिट में शामिल होने के लिए आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सकुशल वापसी की कामना की।

*3* पीएम ने आगे कहा कि इसी वजह से भारत ने ब्रिक्स देशों को ऐसे संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयार रखने पर खास जोर दिया है। इसके तहत संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने और उनसे निपटने के लिए ‘ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ बनाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा आपदाओं से निपटने के लिए अर्ली वार्निंग डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस भी तैयार की गई हैं।

*4* 'बहुत हो चुका हमारा वाजिब हक अब देना होगा', अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार पर BRICS से पश्चिमी देशों को दो टूक संदेश

*5* महाराष्ट्र: 'अपनी संस्कृति की रक्षा करने वाला देश कभी नहीं हारता', मुंबई दौरे पर अमित शाह का बयान

*6* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई में एशियाटिक सोसायटी के कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें गृह मंत्री ने भारत की महान ज्ञान परंपरा का जिक्र किया और कहा कि जो देश अपनी भाषा, संस्कृति, स्मृति, इतिहास, संस्कार, अभिलेख और पंरपराओं की रक्षा नहीं कर सकता है, वह कितना भी शक्तिशाली हो, उसको समाप्त होने में देर नहीं लगती है।

*7* मलेशियाई PM राहुल गांधी से मिले, साथ नाश्ता किया, नेता प्रतिपक्ष को गुड फ्रेंड बताया; 8 सालों में तीसरी मुलाकात, हर भारत दौरे पर मिलते हैं

*8* BRICS के वेज डिनर मेन्यू पर राहुल ने सवाल उठाया, किरेन रिजिजू बोले- दुनियाभर के नेताओं को भारतीय खाना पसंद आया, कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही

*9* दिल्ली में नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार, 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां; 4 नवंबर को अंतिम सूची; 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज जारी

*10* जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार विमान भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली

*11* फेस्टिवल सीजन से पहले 95 टन खाने-पीने की चीजें जब्त, कीमत ₹4.45 करोड़; महाराष्ट्र FDA ने लिया एक्शन, कहा-सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी

*12* दिवाली और छठ पर घर जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी अभी से बढ़ गई है। त्योहारों में करीब दो महीने बाकी हैं, लेकिन दिल्ली, मुंबई और गुजरात से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कुछ में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा। ऐसे में यात्रियों को अब फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है

*13* SBI का दावा लोन और EMI फिर महंगी होगी, RBI 0.50% तक रेपो रेट बढ़ा सकता है, क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होने से महंगाई बढ़ेगी

*14* मुंबई में तेज बारिश, सड़कें जलमग्न, एयरपोर्ट के आसपास पानी, शिमला के जंगल में लैंडस्लाइड; बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा 48 लाख पहुंचा

*15* मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण - पश्चिम मध्य भारत और उससे सटे उतरी विदर्भ के उपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 13 सितंबर को कोंकण, गोवा,मध्य महाराष्ट्र,14 सितंबर को गुजरात सौराष्ट्र व कच्छ में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है

*16* पश्चिम एशिया: होर्मुज में ईरानी जहाज को बनाया निशाना, एक की मौत-तीन घायल; अमेरिका की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
*=============================*

Address

Shekhopur Sarai, Sheikhpura
Sheikhpura
811103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when localnewsupdate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to localnewsupdate:

Shortcuts

Share