Himachal News

Himachal News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Himachal News, Advertising agency, Jodha Nivas, Shimla.
(1)

Himachal News में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य आपको देश-दुनिया, राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों की सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचना है। हम खबरों को सनसनीखेज बनाने के बजाय उनके पीछे के तथ्यों और सच्चाई को आपके सामने रखने में विश्वास रखते हैं। 11 मई 2009 से देवभूमि को समर्पित ‘हिमाचल न्यूज़’ का सफर ब्यास नदी के किनारे बसे देवस्थल कुल्लू से हमारी यात्रा ‘धारा से सागर’ बनने की ख्वाहिश के साथ शुरू हुआ। अब हिमाचल की राजधानी शिमला से पत्रकारिता के क्षितिज पर ‘नई उम्मीदों’ के साथ हमारी दस्तक…मकसद समाचार पत्रों की भीड़ में शामिल होना नहीं, बल्कि भीड़ का हिस्सा होने के बावजूद अलग पहचान बनाने की है। पहाड़ का चेहरा और सशक्त आवाज़ बनकर जनहित की पैरवी हर मंच तक करना हमारा लक्ष्य है। आपका स्नेह व भरोसा, हमारी ताकत बनें, इसी दृढ़ विश्वास के साथ अगला कदम बढ़ाया है। मंजिल का सफ़र लंबा है, राह आसान नहीं। भरोसा हिमाचल न्यूज़ के कलेवर व तेवर को बरकरार रख, बुलंद आवाज़ बनने का होगा। नए युग के ट्रेंड से कदमताल की कोशिश का परिणाम है कि टेबुलायड साइज़ के पत्र के साथ बेबसाईट www.himachalnews.co भी आपके समक्ष उपलब्ध है। विकासात्मक पत्रकारिता विश्वसनीयत की कसौटी पर खरी उतरे, हमारी प्राथमिकता में शामिल है, जो आपके विश्वास को मजबूत आधार प्रदान करेगी। प्रिंट और इलैक्ट्रानिक मीडिया में पहाड़ की मौजूदगी का अहसास और पहाड़ सी ऊंचाई व मैदान सा विस्तार, यह लक्ष्य हासिल करने हमारी युवा पत्रकारों टोली 14 वर्षों से ग्रामीण अंचलों में प्रयासरत है। हिमाचल न्यूज़ का अगला पड़ाव www.himachalnews.co आपको समर्पित। आपके सुझाव हमारे लिए अनमोल रहेंगे और हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

04/09/2026

हिमाचल मौसम अपडेट: आज और कल बारिश का दौर, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट; लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

31/08/2026

पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा को कोर्ट से मिली जमानत, शिमला पुलिस ने पिछ्ले कल शाम शोघी से किए थे गिरफ्तार

31/08/2026

लेजर ठंडी मशीन द्वारा बवासीर का आधुनिक एवं प्रभावी उपचार
अब बवासीर की परेशानी से राहत पाने के लिए अपनाएं आधुनिक लेजर तकनीक।
Janta Piles Clinic में अनुभवी डॉक्टर की देखरेख में उपचार की सुविधा।

📍 पुराना जेल रोड, मंडी, हिमाचल प्रदेश
📞 62302-69968
🕙 रोजाना मिलने का समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

#बवासीर

होनहार छात्र ललित राज ने पास की UGC-NET परीक्षा, बनोगी का नाम किया रोशनसैंज घाटी देहुरी गांव  के होनहार युवा ललित राज ने...
30/08/2026

होनहार छात्र ललित राज ने पास की UGC-NET परीक्षा, बनोगी का नाम किया रोशन

सैंज घाटी देहुरी गांव के होनहार युवा ललित राज ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (जून 2026) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ललित ने यह उपलब्धि अर्थशास्त्र (Economics) विषय में हासिल की है।

​ललित राज माता सावित्रा देवी एवं पिता बेली राम के सुपुत्र हैं। उनके दादा लेसरू राम बनोगी पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कॉलेज और समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

​ललित ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर 300 में से 146 अंक (64.74 पर्सेंटाइल) अर्जित कर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा की दिशा में अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शिक्षाविद डॉ. शालिनी शर्मा कर रहीं यूरोपीय शिक्षा व्यवस्था का अध्ययनहिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में श्री राधे गोविंद पब्लि...
23/08/2026

शिक्षाविद डॉ. शालिनी शर्मा कर रहीं यूरोपीय शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में श्री राधे गोविंद पब्लिक स्कूल की प्राचार्या और शिक्षाविद डॉ. शालिनी शर्मा वर्तमान में यूरोपीय शिक्षा प्रणाली का गहन अध्ययन कर रही हैं। शिक्षा, संगीत, कत्थक और बाल विकास जैसे बहुआयामी क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाली डॉ. शालिनी शर्मा का मुख्य उद्देश्य यूरोप और हिमाचल प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का तुलनात्मक विश्लेषण कर भारतीय संदर्भ में उपयोगी शैक्षणिक पद्धतियों को लागू करना है। आज उन्हें बिलासपुर में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. शालिनी शर्मा यूरोप की प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के सीखने के तरीकों, कक्षा में उनकी सहभागिता, व्यवहार और गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रही हैं। उनके अध्ययन का एक मुख्य हिस्सा सामाजिक अध्ययन विषय का पाठ्यक्रम और उसे पढ़ाने की पद्धतियां हैं। वे यह समझने का प्रयास कर रही हैं कि इतिहास, नागरिक शास्त्र और संस्कृति जैसे विषयों को विद्यार्थियों के लिए अधिक व्यावहारिक और रुचिकर कैसे बनाया जाए।

#हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रचार
-
केवल शैक्षणिक शोध ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहते हुए भी डॉ. शालिनी शर्मा हिंदी भाषा, उच्चारण कौशल और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनका मानना है कि हिंदी केवल बातचीत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक एकता की सबसे मजबूत अभिव्यक्ति है। वे अंतरराष्ट्रीय मंचों और कार्यशालाओं के जरिए भारतीय कला और संस्कृति का अलख जगा रही हैं।

#शिक्षा केवल परीक्षा नहीं, बल्कि जीवन की तैयारी
-
बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. शालिनी शालिनी शर्मा का मानना है कि शिक्षा का ध्येय केवल परीक्षा में अंक पाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है। शिक्षा में पीएचडी, संगीत में स्नातकोत्तर और कत्थक भूषण जैसी डिग्रियां हासिल करने वाली डॉ. शर्मा का शैक्षणिक दर्शन भारतीय मूल्यों और आधुनिक वैश्विक शिक्षण पद्धतियों का एक सुंदर समन्वय है। उनका यह प्रयास हिमाचल और देश की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

22/08/2026

बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिला में आज भारी बारिश का येलो अर्लट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

21/08/2026

कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में शनिवार को भारी बारिश का 'येलो अर्लट

वीरवार को कीजिए माँ बगलामुखी के दर्शन​शुभ प्रभात! जय माँ बगलामुखी। 💛🌼​           #धर्म  #आस्था  #हिमाचल  #शक्तिपीठ
13/08/2026

वीरवार को कीजिए माँ बगलामुखी के दर्शन
​शुभ प्रभात! जय माँ बगलामुखी। 💛🌼

#धर्म #आस्था #हिमाचल #शक्तिपीठ

जब माँ का हाथ सिर पर हो, तो दुनिया की कोई भी नकारात्मक शक्ति आपका मार्ग नहीं रोक सकती। पीताम्बरा स्वरूप माँ बगलामुखी आप ...
13/08/2026

जब माँ का हाथ सिर पर हो, तो दुनिया की कोई भी नकारात्मक शक्ति आपका मार्ग नहीं रोक सकती। पीताम्बरा स्वरूप माँ बगलामुखी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
​शुभ प्रभात! जय माँ बगलामुखी। 💛🌼

#धर्म #आस्था #हिमाचल #शक्तिपीठ

यह ऐतिहासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर ब्रिटिश काल के दौरान शिमला के द मॉल रोड (The Mall Road) की है, जो लगभग 1900 से 1915 ...
11/08/2026

यह ऐतिहासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर ब्रिटिश काल के दौरान शिमला के द मॉल रोड (The Mall Road) की है, जो लगभग 1900 से 1915 के शुरुआती दशक की है।यह मॉल रोड का वह हिस्सा है जहाँ से ढलान वाली पहाड़ी पर बने ब्रिटिश कालीन घर और इमारतें साफ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दिख रही लकड़ी की जालीदार रेलिंग (Fences) उस दौर में शिमला की सड़कों की पहचान हुआ करती थी।यह फोटो लगभग 1900s से 1915 के बीच (20वीं सदी की शुरुआत) की है। उस समय शिमला ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी (Summer Capital) हुआ करता था।इसमें पारंपरिक ब्रिटिश पहनावे (हैट और सूट) में कुछ लोग और उनके साथ भारतीय स्थानीय निवासी व कर्मचारी (जो उस दौर के पारंपरिक परिधान और पगड़ी पहने हुए हैं) मॉल रोड पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Address

Jodha Nivas
Shimla
171001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himachal News:

Shortcuts

Share