Namste Sikar- नमस्ते सीकर

Namste Sikar- नमस्ते सीकर सीकर जिले से संबन्धित राजनैतिक,सामाज?

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने "VB-G RAM G जनजागरण"  अभियान के बनाएं जिला संयोजक एवं सह-संयोजक
07/01/2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने "VB-G RAM G जनजागरण" अभियान के बनाएं जिला संयोजक एवं सह-संयोजक

भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेंद्रपाल सिंह जी टीटी का सीकर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वाग...
07/01/2026

भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेंद्रपाल सिंह जी टीटी का सीकर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

07/01/2026

जयपुर:चौमूं जयपुर के हरमाड़ा से खबर

कोहरे के चलते फिर हुआ सड़क हादसा, बड़ा सड़क हादसा होने से टला, सवारियों से भरी बस को ट्रक में मारी टक्कर, बस में सवार दो तीन यात्रियों के आई मामूली चोट, NH 52 पर राजावास के पास हुआ हादसा, दौलतपुरा पुलिस पहुंची घटनास्थल पर

07/01/2026

केन्द्र मंत्री जयंत चौधरी आज लक्षमनगढ पहुंच कर पूर्व विधायक चौधरी दिलसुख राय की श्रद्धांजलि सभा में होगे शामिल

07/01/2026

राजस्थान मौसम अपडेट 7 जनवरी

आज भी राज्य के जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में घना से अतिघना कोहरा व अतिशीतदिन (Severe Cold day) दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम अधिकतम तापमान पिलानी, झुंझुनू में 11.8 डिग्री (सामान्य से 8.1 डिग्री कम) दर्ज। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए है।

राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना/अतिघना कोहरा व शीतदिन दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं अतिशीतदिन आगामी 48 घंटे दर्ज होने की संभावना है

आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर

07/01/2026

ICC ने बांग्लादेश की T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट को किया खारिज!

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को ICC और BCB के बीच एक वर्चुअल कॉल हुई, जिसमें ICC ने बोर्ड को बताया कि वह सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट करने की उनकी रिक्वेस्ट को खारिज कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ICC ने BCB से कहा है कि उनकी सीनियर पुरुष नेशनल क्रिकेट टीम को अपने T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए भारत जाना होगा, नहीं तो उन्हें पॉइंट्स गंवाने का खतरा होगा। यह ध्यान देने वाली बात है कि मंगलवार की कॉल के नतीजे पर BCB या ICC की ओर से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, जिसे BCB के रविवार को लिखे जाने के बाद अरेंज किया गया था, जिसमें T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने पर विचार करने के लिए कहा गया था।

07/01/2026

पंचायती राज चुनाव
- सरपँच एव वार्ड पंच के चुनाव होंगे सबसे पहले,
- उसके बाद पंचायत समिति सदस्य एव जिला परिषद के चुनाव,
- लास्ट में होंगे नगर निकाय एव नगरपरिषद के चुनाव,
- अगले महीने 15 फरवरी के बाद कभी भी लग सकती है सरपँच चुनाव की आचार सहिंता,
- चुनाव आयोग सम्पूर्ण तैयारी में जुटा,

13/06/2024

अंतर बताओ दिमाग पर जोर लगाओ...

07/10/2022

ज्वलंत मुद्दों पर परिचर्चा करने हेतू #नमस्ते_सीकर की नई पहल!
#म्हारो_सवाल_थारो_जबाव

इसी कड़ी में आज की परिचर्चा
कांग्रेस के युवा नेताओं के बीच

बिहारी लाल बालान जिला स्तरीय सीएलसी कमेटी में सदस्य मनोनीतसीकर लक्ष्मणगढ़ निवासी बिहारी लाल बालान को जिला स्तरीय सीएलजी ...
04/03/2022

बिहारी लाल बालान जिला स्तरीय सीएलसी कमेटी में सदस्य मनोनीत
सीकर लक्ष्मणगढ़ निवासी बिहारी लाल बालान को जिला स्तरीय सीएलजी कमेटी का सदस्य बनाया गया है यह मनोनयन पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप द्वारा किया गया है ।
प्रबुद्ध जनों शिक्षाविदों एवं सामाजिक संगठनों ने बालान को बधाई प्रेषित की है तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है

Address

332001
Sikar
332001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namste Sikar- नमस्ते सीकर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Namste Sikar- नमस्ते सीकर:

Share