सिमरी बख्तियारपुर न्यूज़ अपडेट

सिमरी बख्तियारपुर न्यूज़ अपडेट आस पास की खास ख़बरों के लिए जुड़े रहे हमारे पेज से...
(1)

14/06/2026

महाघोटालों की दलदल में फसा नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर...

भारतीय जनता पार्टी सिमरी बख्तियारपुर के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने प्रेसवार्ता कर नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, महाघोटालों और प्रशासनिक वैमनस्यता के गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया।

रितेश रंजन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वॉल पेंटिंग, हाईमास्ट लाइट, साइनबोर्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं में सभापति के इशारे पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ और घोटाले किए गए हैं। यह केवल वित्तीय गड़बड़ी नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और विश्वास के साथ सीधा खिलवाड़ है।

आपको ज्ञात हो पूर्व में भी रितेश रंजन द्वारा दिशा की बैठक एवं बीस सूत्री की बैठक में भी इन गंभीर मुद्दों को उठाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट किया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि रितेश रंजन द्वारा उठाई गई आवाज़ें तथ्यपरक और जनहित में थीं।

रितेश रंजन ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में संचालित सभी योजनाओं की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जनधन की लूट करने का दुस्साहस न कर सके। जनता के हक और सम्मान के लिए मेरी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

कल भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विधिवत अनुमति लेकर ब...
03/03/2026

कल भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विधिवत अनुमति लेकर बैनर-पोस्टर लगवाए थे। इसके लिए नगर परिषद के संवेदक से निर्धारित शुल्क जमा कर रसीद भी कटवाई गई थी। इन बैनरों में माननीय विधायक जी, क्षेत्र के सर्वमान्य सांसद आदरणीय श्री Dinesh Chandra Yadav जी, श्री Rajesh Verma जी तथा एनडीए के अन्य सम्मानित प्रतिनिधियों की तस्वीरें भी ससम्मान लगाई गई थीं, ताकि यह एक साझा राजनीतिक और सामाजिक संदेश का प्रतीक बने।

किन्तु अत्यंत खेद और पीड़ा के साथ कहना पड़ रहा है कि रातों-रात स्थानीय विधायक संजय सिंह जी द्वारा उन बैनरों को हटवाकर उसी स्थान पर अपना बैनर लगवा दिया गया। यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रतिकूल भी प्रतीत होती है। राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हो सकते हैं, परंतु इस प्रकार की कार्रवाई स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं कही जा सकती।

और भी दुःख की बात यह है कि जिस प्रेस में बैनर छपवाए गए थे, वहां भी विधायक जी ने फोन कर डांट-डपट कर उन्हें अपमानित किया गया। एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान, जिसने केवल वैधानिक आदेश पर कार्य किया, उसे इस प्रकार कठोर शब्दों का सामना करना पड़े—यह कहीं से भी उचित नहीं है।

माननीय विधायक संजय सिंह जी, राजनीति प्रतिस्पर्धा का मंच हो सकती है, परंतु उसमें सहिष्णुता, संवाद और सम्मान की भावना भी उतनी ही आवश्यक है। हमारे द्वारा लगाए गए बैनर किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं थे, बल्कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सम्मान और विकास के संकल्प का प्रतीक थे।

आपका यह व्यवहार न केवल हमें आहत करता है, बल्कि क्षेत्र की उस जनता की भावना को भी ठेस पहुँचाता है, जो अपने सभी जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान की दृष्टि से देखती है। हम मानते हैं कि लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता हो सकती है, परंतु पारस्परिक सम्मान और गरिमा हर परिस्थिति में बनी रहनी चाहिए।

आशा है कि भविष्य में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा स्वस्थ संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के दायरे में ही आगे बढ़ेगी, ताकि क्षेत्र की जनता के समक्ष एक सकारात्मक और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।

सहरसा :- धर्म परिवर्तन का खेल: 50 हजार रुपये और फ्रिज का लालच देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, बजरंग दल का दावा
25/01/2026

सहरसा :- धर्म परिवर्तन का खेल: 50 हजार रुपये और फ्रिज का लालच देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, बजरंग दल का दावा

Saharsa Conversion Scam: सहरसा के पासवान टोला में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सामने आए हैं। बजरंग दल की सूचना पर पुलि...

Address

Simri Bakhtiarpur
852127

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सिमरी बख्तियारपुर न्यूज़ अपडेट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share