Dinesh kumar shah

Dinesh kumar shah Dinesh kumar shah

01/12/2022
01/07/2021
सिंगरौली। जिला सिंगरौली में शादी-विवाह सहित समस्त सामाजिक, राजनीतिक ,खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक , सांस्कृतिक सार्वजनिक तथ...
11/05/2021

सिंगरौली। जिला सिंगरौली में शादी-विवाह सहित समस्त सामाजिक, राजनीतिक ,खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक , सांस्कृतिक सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 31.05.2021 तक प्रतिबंधित किया गया।

05/05/2021

*कलेक्‍टर ने की बड़ी कार्यवाही*
कार्य में लापरवाही बरतने पर सात कर्मचारियों को किए निलंबित
चौदह अधिकारियों को कर्तव्‍य में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी

सिंगरौली दिनांक 05.05.2021, कोरोना वायरस (COVID-19) जैसे महत्‍वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा जहॉ सात कर्मचारियों को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया, वही चौदह अधिकारी जो अपने कर्तव्‍य स्‍थल से अनुपस्थित रहे उन्‍हे कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है ।
इन्‍हे किया गया निलंबित:- श्री डी.के. सिंह सहायक यंत्री, नगर पालिक निगम सिंगरौली, आरआरटी क्षेत्र वार्ड क्रमांक 12 से 19 अपने कार्य पर अनुपस्थित रहे, वहीं श्री रघुनाथ चौधरी, प्रधानाध्‍यापक जिला सिंगरौली को चेक पोस्‍ट जयंत, श्री रामाधार रजक, माध्‍यमिक शिक्षक, चेक पोस्‍ट जयंत, श्री अनिल कुमार सिंह वनरक्षक, चेक पोस्‍ट जयंत, श्री संजीव बैगा, प्राथमिक शिक्षक चेक पोस्‍ट गनियारी आउटर, श्री निर्दोष टोप्‍पो, प्राथमिक शिक्षक चेक पोस्‍ट गनियारी आउटर एवं श्री प्रदीप कुमार पाण्‍डेय वनरक्षक चेक पोस्‍ट गनियारी आउटर जिला सिंगरौली संबंधित कर्मचारियों की डियूटी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु चेक पोस्‍टो पर लगाई गई गई थी । कलेक्‍टर श्री मीना के भ्रमण के दौरान संबंधित कर्मचारी अपने कर्तव्‍य स्‍थल पर अनुपस्थित पाये गये, जिन्‍हे तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।
इन अधिकारियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस:- नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रभाव एवं प्रसार के रोकथाम एवं आवश्‍यक सहायोग प्रदान नही करने एवं सवेच्‍छापूर्वक मुख्‍यालय से बाहर रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर श्री रोहिणी प्रसाद पाण्‍डेय, जिला शिक्षा अधिकारी जिला सिंगरौली, आशीष पाण्‍डेय, उप संचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास विभाग सिंगरौली, बी.एस. मरावी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग सिंगरौली, श्री ए.के. सिंह घोष सहायक प्रबंधक पी.एम.जी.एस.वाई., जे.एल. सिंह उपयंत्री लोक निर्माण विभाग, अवधेश शर्मा उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, संजय सिंह उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, ए.आर. मंसूरी महाप्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र, मसूद अहमद, सहायक संचालक मत्‍स्‍य विभाग, विकास पाण्‍डेय, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन, राजेश राम गुप्‍ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, लवकुश सिंह, सहायक संचालक किसान कल्‍याण एवं कृषि विभाग, मनोज सिंह, सहायक भू-संरक्षण अधिकारी कृषि विभाग देवसर जिला सिंगरौली को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जबाव चाहा गया है ।

Address

Singrauli
486886

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dinesh kumar shah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share