Deosar Riyasat

Deosar Riyasat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deosar Riyasat, Social Media Agency, Deosar, Singrauli.
(1)

कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://mpbse.mponline.gov.in पर रह...
16/06/2026

कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://mpbse.mponline.gov.in पर रहेगा उपलब्ध
🗓️16 जून 2026🕓 शाम 4:00 बजे

16/06/2026

देवसर (जोगिनी) गांव में एक्सीडेंट से महिला (गोंड) की मृत्यु

रेलवे के लिए अधिग्रहित भूमि का जायजा लेने पहुंचे विधायक सिहावलग्राम चंदवाही, देवरी, मटिहनी, बहेरा, गजरहा, गजरही, भीतरी क...
16/06/2026

रेलवे के लिए अधिग्रहित भूमि का जायजा लेने पहुंचे विधायक सिहावल

ग्राम चंदवाही, देवरी, मटिहनी, बहेरा, गजरहा, गजरही, भीतरी का दौरा कर ग्रामीण जनों से की मुलाकात

सीधी, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने रेलवे परियोजना में अधिग्रहित की गई भूमि के संबंध में ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी ग्रामीण के साथ मुआवजा वितरण में अन्याय न हो समुचित मुआवजा का भुगतान पारदर्शिता से एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।।
इस दौरान राजेश शुक्ला एसडीएम, इंद्रभान सिंह तहसीलदार, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डे ,रेलवे के अधिकारी,संविदाकार के प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं रेलवे से प्रभावित ग्रामीण जन एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।।

16/06/2026
देवसर में अपर कलेक्टर व एडिशनल एसपी का स्थायी कार्यालय खोलने की मांग तेजमहीने में एक बार लगने वाली लिंक कोर्ट से क्षेत्र...
16/06/2026

देवसर में अपर कलेक्टर व एडिशनल एसपी का स्थायी कार्यालय खोलने की मांग तेज

महीने में एक बार लगने वाली लिंक कोर्ट से क्षेत्रवासी परेशान, रमापति शुक्ला ने उठाई मांग

सिंगरौली/देवसर क्षेत्र में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडिशनल एसपी का स्थायी कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच रमापति शुक्ला ने कहा है कि वर्तमान में देवसर में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट महीने में केवल एक बार आयोजित होती है, जिससे राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों के निराकरण में अनावश्यक विलंब होता है और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि देवसर, सरई, निवास सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने कार्यों के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय बैढ़न जाना पड़ता है। वहीं निवास क्षेत्र के नागरिकों को इससे भी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है। इसके अलावा चितरंगी जनपद के कई गांवों के लिए भी बैढ़न की अपेक्षा देवसर अधिक नजदीक पड़ता है, जिससे वहां स्थायी कार्यालय स्थापित होने पर बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
रमापति शुक्ला ने कहा कि देवसर में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी का स्थायी कार्यालय खुलने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित मौजूदगी से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा।
उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, बढ़ती जनसंख्या और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देवसर में अपर कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी का स्थायी कार्यालय शीघ्र स्थापित किया जाए, ताकि हजारों क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप..युवक ने टिप्पणी करते हुए बनाया वीडियो..पुलिस से कार्यवाही की मांग #देवसर
16/06/2026

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप..युवक ने टिप्पणी करते हुए बनाया वीडियो..पुलिस से कार्यवाही की मांग
#देवसर

 #देवसर में शव वाहन की कमी, आखिर कब मिलेगी राहत....?देवसर क्षेत्र में आज भी कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब किसी व्यक्ति...
16/06/2026

#देवसर में शव वाहन की कमी, आखिर कब मिलेगी राहत....?

देवसर क्षेत्र में आज भी कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजनों को शव ले जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। शव वाहन उपलब्ध न होने से दुख की घड़ी में परिवारों की परेशानी और बढ़ जाती है।

क्षेत्र के कुछ समाजसेवियों ने अपने स्तर पर शव वाहन उपलब्ध कराकर मानवीय पहल की है, लेकिन बढ़ती आबादी और विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सवाल यह है कि क्या देवसर क्षेत्र में एक समर्पित और सुलभ शव वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए? क्या प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में पहल करनी चाहिए?

इस मुद्दे पर फैसला जनता की राय ही तय करेगी। आप बताइए—क्या देवसर क्षेत्र में शव वाहन की व्यवस्था होना आवश्यक है..?

जनता के बीच चर्चा का विषय बने देवसर एसडीएम सौरभ मिश्रा। क्या उनकी कार्यशैली से क्षेत्र खुश है, या समस्याओं के समाधान की ...
16/06/2026

जनता के बीच चर्चा का विषय बने देवसर एसडीएम सौरभ मिश्रा। क्या उनकी कार्यशैली से क्षेत्र खुश है, या समस्याओं के समाधान की रफ्तार पर उठ रहे हैं सवाल?

आखिर जमीनी हकीकत क्या है—जनता खुद बताए......

जिला जेल बैढ़न में कैदियों के लिए योग शिविर हुई आयोजित,  न्यायाधिपति ,विवेक रुसिया ने किया ऑनलाइन शुभारंभ​सिंगरौली,मध्य प...
16/06/2026

जिला जेल बैढ़न में कैदियों के लिए योग शिविर हुई आयोजित, न्यायाधिपति ,विवेक रुसिया ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

​सिंगरौली,मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आज जिला जेल बैढ़न में कैदियों हेतु एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का गरिमामय शुभारंभ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यपालक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रुसिया द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश खालिद मोहतरम अहमद द्वारा योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कैदियों से सदा स्वस्थ बने रहने के लिए अपने दैनिक जीवनचर्या में नियमित रूप से योग को शामिल करने की अपील की।
​शिविर के दौरान उपस्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवचरण पटेल ने बताया कि जेलों में नियमित योग और ध्यान करने से कैदियों के हिंसक स्वभाव में कमी आती है तथा उनका तनाव और मानसिक अवसाद दूर होता है। योग उन्हें आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच के जरिए एक बेहतर इंसान बनने और अपराध का रास्ता छोड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आर.डी. पाण्डेय द्वारा विभिन्न प्रकार के योग, आसनों, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार की जानकारी देते हुए उनका व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
​इस योग शिविर कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री खालिद मोहतरम अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्री शिवचरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के सचिव मनोरम तिवारी, जेल अधीक्षक एल.के. त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आर.डी. पाण्डेय, डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में जेल बंदी उपस्थित रहे।

Address

Deosar
Singrauli
486881

Telephone

+919893619091

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deosar Riyasat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Deosar Riyasat:

Share