Sitapuram the news Bihar

Sitapuram the news Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sitapuram the news Bihar, Social Media Agency, KIRAN CHOK SITAMARHI, Sitamarhi.

25/09/2026

SIR विवाद में गरमाई बिहार की सियासत: निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर राजद नेताओं का निर्वाचन आयोग पर सीधा हमला

22/09/2026
शिवहर-मीनापुर-काँटी फोरलेन निर्माण में भारी लेटलतीफी: मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर की त्व...
19/09/2026

शिवहर-मीनापुर-काँटी फोरलेन निर्माण में भारी लेटलतीफी: मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर की त्वरित कार्रवाई की मांग

शिवहर। बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की माननीया मंत्री श्रीमती (डॉ.) श्वेता गुप्ता ने 'शिवहर-मीनापुर-काँटी फोरलेन' पथ के निर्माण कार्य में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर माननीय पथ निर्माण मंत्री को एक कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले में जनहित को देखते हुए तत्काल व्यक्तिगत संज्ञान लेने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इस महत्वपूर्ण फोरलेन पथ का निर्माण कार्य 25 नवंबर 2025 को प्रारंभ किया गया था। पर्याप्त समय बीत जाने के बावजूद, निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है।
यह मार्ग शिवहर-मुजफ्फरपुर-पटना जाने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। निर्माण में देरी से आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर उड़ने वाली धूल, जलजमाव एवं यातायात संबंधी समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में काफी असंतोष उत्पन्न हो रहा है।

माननीय मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि कार्य प्रारंभ होने के इतने समय बाद भी सड़क निर्माण का कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सका है, जो अत्यंत खेद का विषय है। उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी एवं पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की अविलंब समीक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

माननीया मंत्री ने पथ निर्माण विभाग से निम्नलिखित कदम तुरंत उठाने का कड़ा अनुरोध किया है:
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक (ठेकेदार) को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
निर्माण कार्य की त्वरित स्थल जांच कराई जाए।
कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

15/09/2026

गरीबों के लिए मसीहा बना ललित हेल्थ केयर! सीतामढ़ी में शुरू हुआ 'खान सर' स्टाइल में इलाज, देखिए पूरा वीडियो

14/09/2026

गणेश पूजा के कलश यात्रा में बच्चियों को दी रामायण और त्रिशूल, बोले– धर्म सीखो और अपनी रक्षा खुद करो

14/09/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतामढ़ी

बैद्यनाथ कुशवाहा हत्याकांड पर मनोज भारती का बड़ा आरोप

बैद्यनाथ कुशवाहा हत्याकांड को लेकर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डुमरा थाना की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मनोज भारती ने कहा कि हत्याकांड की पूरी जांच गंभीरता से होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके बयान के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

13/09/2026

BREAKING: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने पर बड़ा बवाल, मरीज को निजी गाड़ी से ले जाने को मजबूर हुए परिजन, अस्पताल में अफरा-तफरी

Address

KIRAN CHOK SITAMARHI
Sitamarhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitapuram the news Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share