12/02/2026
टाटा लाईफ इंश्योरेंश ने धूमधाम से मनाया 25वी वर्षगांठ।
सीतामढ़ी नगर निगम में स्थित भारत की अग्रणी कंपनी टाटा ग्रुप की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ,टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस की शाखा में 25वीं वर्षगांठ मनाया गया।इस अवसर पर शाखा के सभी पदाधिकारी ने मिलकर बैंड बाजा के साथ शहर के प्रमुख मार्गो में प्रभात फेरी निकाली जिसका जगह जगह शहरवासियों ने स्वागत किया। सीतामढ़ी शाखा के शाखा प्रबंधक ,उप शाखा प्रबंधक, लीडर एवं अभिकर्ता सम्मानित बीमा धारक के बीच केक काट कर खुशियां मनाई गई, साथ ही सभी लोगों ने यह तय किया की टाटा जो विश्वास का प्रतीक रहा है इसके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे एवं लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएंगे साथ ही देश को सुदृढ़ बनाएंगे!
मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि सीतामढ़ी में टाटा इंश्योरेंस पिछले दो सालों से अपने ग्राहकों को उत्तम सेवा देकर इनकम प्लान,रिस्क कवर, और मैच्योरिटी ससमय पर दे रही हैं। लगभग दो सौ बीमा एडवाइजर के साथ जिले मे टाटा इंश्योरेंस अग्रणी भूमिका में है।