Uttrakhand Media Group

Uttrakhand Media Group सच्ची नजर पक्की खबर

13/01/2026
30/11/2025
17/11/2025

...
#सऊदी_अरब में बड़ा #सड़क #हादसा, #उमराह के लिए #मक्का से #मदीना जाते समय #42 #भारतीयों की #मौत

सऊदी अरब में सोमवार का दिन भारतीयों के लिए भयावह रहा। मक्का से मदीना जाते समय भारतीयों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें अभी तक 42 लोगों की मौत हो गई
सऊदी अरब में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। मक्का से मदीना जा रही भारतीयों से भरी बस डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कई मीटर ऊपर तक धुंधा उठा। पूरी बस जलकर खाक हो गई है। हादसे में अभी तक 42 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। भारतीयों में सबसे ज्यादा लोग हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। इमरजेंसी टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिया है। हादसे के बाद जिंदा बचे 4 लोगों को मदीना के अल-हमना अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा सऊदी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि एक बस में भारतीय यात्री उमराह की धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे। मक्का से मदीना जाते समय मुफरिहात के पास देर रात करीब 1:30 बजे हादसा हो गया। मक्का-मदीना हाईवे उमराह और हज यात्रियों का सबसे बिजी रोड है। इसी रूट से हर साल लाखों भारतीय अपनी यात्री यात्रा करते हैं। बस में करीब 50 लोग सवार थे। मृतकों में करीब 18 लोग हैदराबाद से थे।

12/11/2025

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, 27 संगठनात्मक जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश के 27 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रत्येक जिले में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है

👉🏻अल्मोड़ा जिले का जिम्मा भूपेंद्र सिंह भोज को सौंपा गया है,
👉🏻बागेश्वर में अर्जुन चंद्र भट्ट,
👉🏻चमोली में सुरेश डिमरी
👉🏻चंपावत में चिराग सिंह फर्त्याल को जिलाध्यक्ष बनाया
👉🏻देहरादून शहर में डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
👉🏻हल्द्वानी शहर में गोविंद सिंह बिष्ट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया
👉🏻काशीपुर शहर से अल्का पाल,
👉🏻रुद्रपुर शहर से ममता रानी,
👉🏻देवप्रयाग से उत्तम असवाल,
👉🏻डीडीहाट से मनोहर सिंह टोलिया,
👉🏻हरिद्वार से बलेश्वर सिंह और हरिद्वार शहर से अमन गर्ग को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई
👉🏻कोटद्वार से विकास नेगी, कोटद्वार शहर से मीना देवी,
👉🏻नैनीताल से राहुल छिमवाल,
👉🏻पच्छवादून से संजय किशोर, परवदून से मोहित उनियाल,
👉🏻पौड़ी गढ़वाल से विनोद सिंह नेगी,
👉🏻पिथौरागढ़ से मुकेश पंत, पुरोला से दिनेश चौहान,
👉🏻रानीखेत से दीपक किरोला
👉🏻रुद्रप्रयाग से कुलदीप कंदारी को अध्यक्ष बनाया गया है।
👉🏻टिहरी गढ़वाल से मुरारी लाल खंडवाल,
👉🏻ऊधमसिंह नगर से हिमांशु गाबा,
👉🏻उत्तरकाशी से प्रदीप सिंह रावत,
👉🏻रुड़की से फुरकान अहमद और रुड़की शहर से राजेंद्र कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों को संगठन को नए जोश और ऊर्जा से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है तो *वहीं संगठन में हुई इन नियुक्तियों को लेकर कई जगह रोष भी नजर आ रहा है* पार्टी का कहना है कि नए जिलाध्यक्षों से स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने में मदद मिलेगी।
Indian National Congress Uttarakhand Indian National Congress Uttrakhand Media Group Apna Nagar Apna Pradesh

10/11/2025

✈️ भारत-चीन के बीच हवाई संपर्क को नई उड़ान

नई दिल्ली और शंघाई के बीच सीधी उड़ानें दोबारा शुरू हो गई हैं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। इस मौके पर भारतीय वाणिज्य दूत (CG) प्रतीक माथुर ने पहले दल के यात्रियों का स्वागत किया। भारत एक बार फिर वैश्विक केंद्र (Global Hub) के रूप में उभर रहा है।

10/11/2025

बिहार के दियारा इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है. मकान का छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इंदिरा आवास योजना के तहत ये घर बना था. खबरों के मुताबिक, ये हादसा रविवार रात को हुआ, जब घर के लोग सो रहे थे. अकीलपुर पुलिस स्टेशन के नया पानापुर इलाके में ये हादसा हुआ, जिसमें पति, पत्नी और उसके 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

Address

Sitarganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhand Media Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share