Aapan Siwan News

Aapan Siwan News Hey Folks, You’re most welcome at Aapan Siwan News(आपन सिवान न्यूज़ ) पर सिवान के आसपास के खबरो के लिये इस पेज को लाइक और फोलो करे!

श्यामपुर बाज़ार के पास 100 वर्ष पुराना पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसासिवान। सिवान से मैरवा जाने वाली मुख्य सड़क...
20/02/2026

श्यामपुर बाज़ार के पास 100 वर्ष पुराना पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
सिवान। सिवान से मैरवा जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित श्यामपुर बाज़ार से लगभग 100 कदम की दूरी पर बना पुराना पुल इन दिनों अत्यंत जर्जर अवस्था में है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल करीब 100 वर्ष पुराना है और वर्षों से इसकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है।
पुल की सतह पर जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं। किनारों की ईंटें उखड़ चुकी हैं तथा नीचे के पिलरों (स्तंभों) में भी क्षरण के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। पुल के नीचे मलबा और कचरा जमा है, जिससे नींव पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। इसके बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहन—ट्रक, ट्रैक्टर और मालवाहक गाड़ियाँ—आवागमन कर रही हैं।
स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत या नए पुल का निर्माण नहीं कराया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
यह सड़क सिवान से मैरवा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल की तत्काल जांच कराकर आवश्यक मरम्मत या पुनर्निर्माण की व्यवस्था की जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
— रिपोर्ट: Lokview.in टीम, सिवान .in

20/02/2026
बिहार के सीवान जिले में कुल 293 ग्राम पंचायत हैं। ये पंचायतें जिले के 19 प्रखंडों (Blocks) के अंतर्गत आती हैं, जिसमें कु...
08/02/2026

बिहार के सीवान जिले में कुल 293 ग्राम पंचायत हैं। ये पंचायतें जिले के 19 प्रखंडों (Blocks) के अंतर्गत आती हैं, जिसमें कुल 1528 गाँव शामिल हैं। सीवान जिला 2 अनुमंडलों (Sub-divisions) में विभाजित है, जहाँ 3 नगर निकाय (Municipalities) भी हैं।
सीवान जिले की प्रशासनिक संरचना:
कुल पंचायत: 293
कुल प्रखंड (Block): 19
कुल गांव (Village): 1528
अनुमंडल: 02

08/02/2026

सीवान मुखिया चुनाव 2026
आपके हिसाब से इस बार किस तरह का मुखिया गांव के लिए सही रहेगा?
ईमानदार, काम करने वाला या युवा नेतृत्व?
अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

08/02/2026

सीवान मुखिया चुनाव 2026
आपके अनुसार गाँव के विकास के लिए कैसा मुखिया होना चाहिए?
अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

जो लोग  #हरिनगर कांड के बारे में बोलते हैं कि पूरे ब्राह्मण को फसाया गया है ये क्यों नहीं बताते एक छोटी सी बच्ची को रीड ...
08/02/2026

जो लोग #हरिनगर कांड के बारे में बोलते हैं कि पूरे ब्राह्मण को फसाया गया है ये क्यों नहीं बताते एक छोटी सी बच्ची को रीड की हड्डी तोड़ दिया मतलब एक समूह बनाकर मारा, कई लोग घायल हैं अभी तक 12 साल का एक बच्चा लापता है क्या एससी एसटी एक्ट करना गुनाह है या फिर दलित होना इसका जबाब दीजिए?🤔

जिस नानीघर की दहलीज पर कदम रखते ही रूह खिल उठती थी, अब वहाँ जाने से मन कतराता है। जब से दिलों के साथ उस आँगन का बँटवारा ...
23/10/2025

जिस नानीघर की दहलीज पर कदम रखते ही रूह खिल उठती थी, अब वहाँ जाने से मन कतराता है। जब से दिलों के साथ उस आँगन का बँटवारा हुआ है, सब कुछ बदला-बदला सा लगता है।
बड़े मामा की चालाकी ने जैसे सारे रिश्तों की जड़ें हिला दीं। उन्होंने नाना जी के पैसों से अपने बच्चों का भविष्य तो बड़ी खूबी से सँवार लिया, पर जब छोटे मामा के बच्चों की बारी आई, तो स्वार्थ की तलवार खींच ली और घर का बँटवारा कर दिया।
अब वो घर... घर नहीं लगता, बस ईंट-पत्थर का एक ढाँचा है। उसकी खामोश दीवारें और उखड़ा हुआ सा आँगन, इस टूटन की गवाही दे रहा है। एक इंसान की चालाकी ने उस जगह की आत्मा ही मार दी, जहाँ कभी हम सबका बचपन हँसता-खेलता था। अब वहाँ जाने पर बस एक टीस सी उठती है, कि कैसे मतलबपरस्ती ने एक हँसते-खेलते परिवार को बिखेर दिया।

साभार- कलम रंगदार

 . शीर्षक: खुशियों का त्योहार: दीवाली सबको समान रूप से रोशन करती हैदीवाली, जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, महज़ एक...
21/10/2025

. शीर्षक: खुशियों का त्योहार: दीवाली सबको समान रूप से रोशन करती है
दीवाली, जिसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है, महज़ एक उत्सव नहीं है; यह एक भावना है जो हर दिल को छूती है। यह वायरल तस्वीर इस बात का सबसे सुंदर प्रमाण है।
तस्वीर में, एक व्यक्ति अपने ठेले पर कुछ दीये जला रहा है। यह दृश्य हमें याद दिलाता है कि दीवाली की खुशी किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। चाहे कोई महल में रहे या सड़क किनारे अपना जीवन गुज़ारे, दीये की छोटी सी लौ सबको एक समान आशा और उल्लास प्रदान करती है।
दीवाली का असली सार इसके सामाजिक समभाव में निहित है। यह त्योहार अमीरी-गरीबी के भेद को मिटा देता है। यह हमें बताता है कि अंधेरे पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत, और खुशियाँ बाँटने की भावना ही सबसे बड़ी दौलत है। यह तस्वीर सिर्फ एक क्षण नहीं है, यह भारतीय संस्कृति की समावेशी भावना का प्रतीक है।
2. शीर्षक: दो दीये और एक ठेला: दीवाली की सच्ची भावना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर दीवाली के सच्चे अर्थ को बयाँ करती है। दो अलग-अलग फ्रेम में, एक व्यक्ति अपने ठेले पर बड़े ही प्यार से कुछ दीये जला रहा है।
अक्सर हम दीवाली पर भव्य सजावट, लाखों की लाइट्स और पटाखों की चकाचौंध देखते हैं। लेकिन इस तस्वीर में एक साधारण जीवन की असाधारण आस्था दिखाई देती है। ठेला इस व्यक्ति का घर, उसका काम, और उसका संसार है। उस पर जलते दो दीये, शायद उसकी सारी खुशी और उम्मीद को समेटे हुए हैं।
इस चित्र का कैप्शन बिलकुल सही कहता है: "No Matter Rich Or Poor… The Glow Of Diwali Lights Up Every Home, Every Heart The Same Way"। दीये की रोशनी अमीर और गरीब के घर में एक ही तरह से चमकती है। यह दिखावा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सकारात्मकता का त्योहार है। यह तस्वीर हमें सिखाती है कि खुश रहने के लिए हमें बहुत कुछ नहीं, बस एक जलता हुआ दीया और एक रोशन दिल चाहिए।

कल गाली प्रिमयर लिंग के त्रिपक्षीय मुकाबले में हमारा शेर ने शुरुवाती ओवरों में धीमी शुरुआत की हालांकि गादार और मौअग जैसे...
17/10/2025

कल गाली प्रिमयर लिंग के त्रिपक्षीय मुकाबले में हमारा शेर ने शुरुवाती ओवरों में धीमी शुरुआत की हालांकि गादार और मौअग जैसे कुछ अच्छे सॉर्ट भी देखने को मिले,जवाब में उतरे गबर शेर ने ताबड़तोड़ जूता,चपल का प्रयोग करते हुए मैच अपने पाले में कर लिया,लिंग में 1-0 से बढ़त बना ली है।उधर रमेश के अगुवाई में उतरी आसमानी खिलाडियों में ख़ौफ़ का माहौल है।उन्हें ऐसी पिच की उमीद नही थी। बाकी अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ।

P. C - सिवान हलचल

13/10/2025

09/10/2025

Address

Siwan
841226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapan Siwan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aapan Siwan News:

Share