News Star Bihar

News Star Bihar News Star is a Government of India registered web news portal founded by Mr. Ankit Srivastava in 2015.

News Star has been functioning successfully in Bihar as a regional fair journalism mainly since 2017.

 #कोच_एवं_खिलाड़ियो_को_किया_गया_सम्मानित  #सिवान:ज़िला अंतर्गत सिसवन प्रखंड में प्रांजल स्पोर्ट्स एकेडमी चैनपुर के तत्वाधा...
24/04/2023

#कोच_एवं_खिलाड़ियो_को_किया_गया_सम्मानित

#सिवान:
ज़िला अंतर्गत सिसवन प्रखंड में प्रांजल स्पोर्ट्स एकेडमी चैनपुर के तत्वाधान में सम्मान समारोह सह-मैडल वितरण समारोह का आयोजन प्रांजल स्पोर्ट्स एकेडमी के संयोजक श्री ओमकार नाथ तिवारी द्वारा किया गया जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों द्वारा कोच एवबखिलाड़ियों को मोमेंटो एवं मेडल दे कर सम्मानित किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय महिला एथलीट सह राष्ट्रीय कोच #पूजा_कुमारी, #अनमोल_सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी, #अमित_कुमार मि.बिहार बॉडी बिल्डिंग, #विनय_कुमार_बिहार_मत्सोगीडो के सचिव सह राष्ट्रीय कोच, रणजी ट्रॉफी के सहायक कोच #श्री_जीशान_वशी, बिहार बॉडी बिल्डिंग के कोच शिवम कुमार आदि अतिथियों के द्वारा #प्रांजल_स्पोर्ट्स_एकेडमी के खिलाड़ियो को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा ।

प्रांजल स्पोर्ट्स के सचिव #श्री_चंदन_यादव ने बताया कि प्रांजल स्पोर्ट्स अकादेमी अतिशिघ्र ज़िला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं ज़िला मत्सोगीडो संघ से मान्यता प्राप्त कर लेगा सभी प्रक्रिया अंतिम स्तर तक पहुंच चुकी है ।
अब प्रांजल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी ज़िले एवं राज्य स्तर के खेलों में सीधा हिस्सा ले सकेंगे ।

उक्त मौके पर सह सचिव #श्री_सुजीत_चौहान, कोषाध्यक्ष #श्री_नदीम_अहमद_अंसारी एवं प्रांजल एकेडमी के दर्जनों सहयोगी और समर्थक मौजूद थे ।

 : मंकी पाक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, सरकार ने जारी की गाइडलाइन; इन लक्षणों को न करें नजरअंदाजराज्य ब्यूरो, पटना : मंकी...
29/07/2022

:
मंकी पाक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, सरकार ने जारी की गाइडलाइन;
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

राज्य ब्यूरो, पटना : मंकी पाक्स जैसी महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने और दिल्ली, केरल के साथ चार राज्यों में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में भी इस बीमारी को लेकर एलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही जिलों को इस बीमारी के मद्देनजर विस्तृत गाइडलाइन भी भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलों से कहा है कि हालांकि राज्य में अब तक मंकी पाक्स के संक्रमण का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है, लेकिन प्रदेश के किसी भी हिस्से में ऐसा कोई मामला दिखता है तो अविलंब इसकी सूचना स्वास्थ्य मुख्यालय को भेजी जाए।

विदेश से आने वालों पर नजर

राज्य के सर्विलांस अफसर डा. रणजीत कुमार ने बताया कि मंकी पाक्स का प्रदेश में अब तक कोई भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। इसके बावजूद जिलों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि विदेशों से पिछले 21 दिनों में यात्रा कर लौटने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जाए।

:
मंकी पाक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, सरकार ने जारी की गाइडलाइन; इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Monkeypox Case Bihar दिल्ली केरल के साथ चार राज्यों में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में मंकी पाक्स को लेकर एलर्ट जारी किया है। जिलों को इस बीमारी के मद्देनजर विस्तृत गाइडलाइन भी भेज दी है |

मंकी पाक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, सरकार ने जारी की गाइडलाइन; इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

: मंकी पाक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, सरकार ने जारी की गाइडलाइन; इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

राज्य ब्यूरो, पटना :
मंकी पाक्स जैसी महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने और दिल्ली, केरल के साथ चार राज्यों में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में भी इस बीमारी को लेकर एलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही जिलों को इस बीमारी के मद्देनजर विस्तृत गाइडलाइन भी भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलों से कहा है कि हालांकि राज्य में अब तक मंकी पाक्स के संक्रमण का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है, लेकिन प्रदेश के किसी भी हिस्से में ऐसा कोई मामला दिखता है तो अविलंब इसकी सूचना स्वास्थ्य मुख्यालय को भेजी जाए।

विदेश से आने वालों पर नजर

राज्य के सर्विलांस अफसर डा. रणजीत कुमार ने बताया कि मंकी पाक्स का प्रदेश में अब तक कोई भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। इसके बावजूद जिलों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि विदेशों से पिछले 21 दिनों में यात्रा कर लौटने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जाए।

चेहरे, हथेलियों व पैरों के तलवे में चकत्ते आने लगते हैं

जिलों को जानकारी दी गई है कि मंकी पाक्स के प्रारंभिक लक्षणों में बुखार के साथ सिरदर्द, कमजोरी, जैसे लक्षण होते हैं। यह एक प्रकार का वायरस है जो बीमारी वाले व्यक्ति के संपर्क में आने हो सकता है। इस बीमारी के संक्रमित व्यक्ति में चेहरे, हथेलियों व पैरों के तलवे में चकत्ते नजर आने लगते हैं। जिनका असर दो से चार सप्ताह रह सकता है।

मरीजों को आइसोलेशन में रखने के निर्देश

जिलों से कहा गया है यदि इस प्रकार का कोई भी केस मिलता है तो उसकी संपर्क सूची तैयार की जाए। लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलों को ऐसे रोगियों के सैंपल संग्रह करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सैंपल संग्रह करने के बाद सैंपल को एपेक्स लैब चेन्नई भेजा जाएगा।

रिपोर्ट-
आमिर शम्स,पटना बिहार

 #दुनिया_की_सबसे_बड़ी_तीसरी_ताकत #यूक्रेन आज से 28 साल पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी परमाणु ताकत था !पश्चिमी देशों के कह...
25/02/2022

#दुनिया_की_सबसे_बड़ी_तीसरी_ताकत
#यूक्रेन आज से 28 साल पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी परमाणु ताकत था !
पश्चिमी देशों के कहने पर छोड़े हथियार: उनपर भरोसा कर के अब हो रहा पछतावा !

क्या आपको पता है यूक्रेन कभी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी परमाणु शक्ति था? आज भले ही यूक्रेन के पास परमाणु हथियार न हो लेकिन एक समय दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत में से एक था। गुरुवार को जब यूक्रेन पर रूसी हमले की खबरें आईं तो यूक्रेन के सांसद एलेक्सी ने इस बात पर खेद जताया कि देश ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी के तहत अपने परमाणु हथियार छोड़ दिए थे।

यूक्रेन के सांसद एलेक्सी गोंचारेंको ने बताया कि कैसे उनके देश ने रूस और अमेरिका से सुरक्षा गारंटी के बदले परमाणु हथियार त्याग दिए थे। एलेक्सी ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा, "यूक्रेन मानव इतिहास में एकमात्र राष्ट्र है जिसने 1994 में अमेरिका, ब्रिटेन और रूसी संघ से सुरक्षा गारंटी के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार त्याग दिया था। ये गारंटी अब कहां हैं? अब हम पर बमबारी हो रही, हम मारे जा रहे हैं।”
यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री एनरी जाहोरोदनियुक ने भी परमाणु निरस्त्रीकरण पर खेद व्यक्त किया। जाहोरोदनियुक ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, "हमने बिना कुछ हासिल किए अपनी ताकत तो जाने दिया।"
दुनिया में "तीसरे सबसे बड़े" परमाणु हथियार रखने वाले देश ने यह सब क्यों छोड़ दिया? रूस और अमेरिका से सुरक्षा की क्या गारंटी थी? आइए जानते हैं।

यूक्रेन के पास था परमाणु हथियारों का जखीरा, लेकिन कैसे आया?
यूक्रेन कभी सोवियत संघ (यूएसएसआर) में दूसरा सबसे शक्तिशाली गणराज्य था। दूसरे वर्ल्ड वार के बाद शीत युद्ध शुरू हुआ जोकि मुख्यत: अमेरिका और सोवियत संघ (वर्तमान में रूस) के बीच था। अमेरिका पर रणनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए सोवियत संघ ने अपने परमणु हथियारों का बड़ा जखीरा यूक्रेन में तैनात किया। क्योंकि तब यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था। लेकिन 1991 में सोवियत संघ का पतन हुआ और इसी के साथ शीत युद्ध पर भी विराम लग गया।

और इस प्रकार यूक्रेन को 1 दिसंबर, 1991 में स्वतंत्रता मिली। यानी ये देश सोवियत संघ से अलग हुआ। स्वतंत्रता के साथ दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी परमाणु शक्ति होने का टैग आया, लेकिन ये टैग केवल कुछ समय के लिए ही रहा। अमेरिका और ब्रिटेन दो अन्य सबसे बड़ी परमाणु शक्ति थे।

सोवियत संघ का पतन हुआ तो हजारों परमाणु हथियार, जोकि पूरे सोवियत परमाणु शस्त्रागार का लगभग एक तिहाई थे, वे यूक्रेनी धरती पर ही रह गए। यानी जब सोवियत संघ के पतन के बाद यूक्रेन एक अलग देश बना तो रूस के एक तिहाई हथियार यूक्रेन के पास ही रह गए थे।

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) के अनुसार, यूक्रेन के पास लगभग 3,000 सामरिक परमाणु हथियार थे जो कि बड़ी सैन्य सुविधाओं, नौसैनिक बेड़े और बख्तरबंद वाहनों को मारने के लिए थे, और 2,000 रणनीतिक परमाणु हथियार जो शहरों को नष्ट करने के लिए थे।

दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार होने के बावजूद, इन हथियारों के केंद्रीकृत फायरिंग नियंत्रण (Centralized Firing Control) का इस्तेमाल करने का अधिकार मास्को में बना रहा।

बुडापेस्ट मेमोरेंडम के तहत यूक्रेन का परमाणु निरस्त्रीकरण

5 दिसंबर, 1994 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन, बेलारूस और कजाखस्तान, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के नेताओं ने एक बैठक की थी। यूक्रेन, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच व्यापक वार्ता के कारण बुडापेस्ट मेमोरेंडम नामक एक समझौता हुआ। समझौते के अनुसार, यूक्रेन अपने परमाणु शस्त्रागार और डिलीवरी सिस्टम जैसे बमवर्षक और मिसाइलों को पश्चिम देशों से वित्तीय सहायता से नष्ट करने के लिए सहमत हुआ। यूक्रेन ने परमाणु हथियारों के अप्रसार (एनपीटी) पर एक गैर-परमाणु हथियार राज्य के रूप में संधि में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की।
समझौते ने यूक्रेन को आश्वासन दिया कि रूस, अमेरिका और ब्रिटेन इसे धमकी देने से बचेंगे और इसकी "स्वतंत्रता और संप्रभुता और मौजूदा सीमाओं" का सम्मान करेंगे। इस बैठक में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया, जिसके अनुसार यूक्रेन, बेलारूस और कजाखस्तान को उनकी स्वतंत्रता, संप्रभुता और मौजूदा सीमाओं के सम्मान का आश्नासन दिया गया।
छह पैराग्राफ वाले समझौते ने यूक्रेन को यह भी आश्वासन दिया कि अन्य तीन हस्ताक्षरकर्ता "यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल के खतरे या इस्तेमाल से बचेंगे, और आत्मरक्षा के अलावा यूक्रेन के खिलाफ उनके किसी भी हथियार का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।"
इसमें कहा गया है कि तीनों हस्ताक्षरकर्ता किसी भी प्रकार का लाभ हासिल करने के लिए यूक्रेन के खिलाफ आर्थिक दबाव का इस्तेमाल नहीं करेंगे। तीनों देश यूक्रेन को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग करने पर सहमत हुए।

रूस ने बुडापेस्ट मेमोरेंडम का उल्लंघन किया

2014 में रूस ने यूक्रेनी क्षेत्र क्रीमिया को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे बुडापेस्ट मेमोरेंडम का उल्लंघन माना गया। हालाँकि, पुतिन ने बुडापेस्ट मेमोरेंडम को अमान्य बताते हुए आलोचना को खारिज कर दिया क्योंकि इस पर पिछली यूक्रेनी सरकार के साथ हस्ताक्षर किए गए थे।

अब क्या बोल रहे पुतिन?
पुतिन ने इस हफ्ते की शुरुआत में दावा किया था कि यूक्रेन के कब्जे में अभी भी सोवियत परमाणु तकनीक है और वह अपने परमाणु हथियार बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि ऐसी खबरें पहले ही आ चुकी हैं कि यूक्रेन अपने परमाणु हथियार बनाना चाहता है। यह कोई खाली घमंड नहीं है। यूक्रेन के पास वास्तव में अभी भी ऐसे हथियारों के लिए सोवियत परमाणु तकनीक और वितरण प्रणाली है।"

 #5वीं_बिहार_राज्य_मत्सोगीडो_सिवान_फिर_चैंपियन #सिवान : ज़िला मत्सोगीडो संघ के तत्वाधान में 6-7 नवम्बर को सिवान ज़िले में ...
08/11/2021

#5वीं_बिहार_राज्य_मत्सोगीडो_सिवान_फिर_चैंपियन

#सिवान : ज़िला मत्सोगीडो संघ के तत्वाधान में 6-7 नवम्बर को सिवान ज़िले में 5वीं बिहार राज्य मत्सोगीडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया । जिसमे राज्य के विभिन्न ज़िले के सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।
#ज़िला_सचिव_श्री_विनय_कुमार ने बताया कि मेजबान सिवान ज़िले ने 21 गोल्ड, 10 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज़ मैडल की मदद से चैंपियन के ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया ।
पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी क्रमशः- अजय साह, रंजन कुमार, अमन कुमार, संतया कुमार, राज कुमार, अमन कुमार, निधि कुमारी, अनुपम कुमारी, शिक्षणा कुमारी, अमृत कुमार,प्रेम आदित्य दास, रविकांत कुमार वर्मा, श्रेया कुमारी, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, प्रिंस कुमार, अरविन्द कुमार समर सिद्दीक़ी, पूजा कुमारी को गोल्ड,
बाबूलाल पासवान, अंजली कुमारी, शुभम कुमार, नमन दास, गीतांजलि कुमारी, भारती कुमारी, आकृति कुमारी, सन्नी कुमार शर्मा, सुमैर ईमाम, मो.हमीदुद्दीन को सिल्वर, तथा सोनू कुमार, ब्यूटी कुमारी, रोहित कुमार, धनंजय कुमार को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ !
विजेता खिलाडियों को प्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रामेश्वर सिंह, डॉ.ख्वाजा एहतेशाम, राज्य कांग्रेस सचिव श्री गिरधारी दुबे, डिजिटल इंडिया के जिला प्रबंधक श्री नबिल अहमद, डॉ.राजा एवं मशहूर शायर कलीम सिवानी के हाथों द्वारा मैडल दे कर संम्मानित किया गया ।

चैंपियनशिप में राज्य के गोपालगंज, बेत्तिया, मोतिहारी, छपरा, आरा एवं पटना के ऑफिसियल बुलाया गया । जिसमे ज़िले के श्री संजय कुमार, श्री बाबूलाल, मोहम्मद हमीद, अजय साह, अभिषेक कुमार को
राज्य सचिव डॉ.आमिर द्वारा वोलेंटियर ऑफिसियल नियुक्त किया गया ।

#राज्य_सचिव_डॉ_आमिर_उल_हक़ ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता में सफल खिलाडियों का चयन आगामी माह 31 दिसम्बर से 3 जनवरी तक महाराष्ट्र के शिरडी में 16वीं राष्ट्रिय मत्सोगीडो प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा जिसमे गोल्ड मेडल के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का भी चयन किया जा सकता है ।

उक्त मौके पर राज्य के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार, उपाध्यक्ष श्री मो.उमर शबनम राज्य एग्जीक्यूटिव सदस्य श्री दिलीप कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष श्री सफिरुल हक़, राष्ट्रिय खिलाड़ी सह छपरा ज़िला सचिव पूजा कुमारी,मोतिहारी ज़िला सचिव श्री शत्रुघ्न कुशवाहा, बेत्तिया ज़िला सचिव श्री जय प्रकाश भारती, पटना ज़िला सचिव सुश्री पूजा शर्मा, प्रतियोगिता के आयोजक श्री विनय कुमार, संजय कुमार, बाबूलाल मरांडी, मधुसूदन प्रसाद, अधिवक्ता दाऊद अली, जिले के प्रमुख समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ.एहतेशाम अहमद, मधुसुधन जी, सिद्धि कुमार, अभिजित कुमार, मो.काशिफ़, अनूप कुमार, रजनीश कुमार, आदि उपस्थित थे ।

दुश्मनों को रात में टारगेट किया जाता था ताकि उन्हें यह पता न चल सके कि आखिरकार अचानक हमला कहां से हो गया।
28/07/2021

दुश्मनों को रात में टारगेट किया जाता था ताकि उन्हें यह पता न चल सके कि आखिरकार अचानक हमला कहां से हो गया।

Kargil War: युद्ध के दौरान दुश्मनों को रात में टारगेट किया जाता था ताकि उन्हें यह पता न चल सके कि आखिरकार अचानक हमला कहां स....

  Bollywood Super Star  SirPassed away at age of 98New Delhi: Legendary actor Dilip Kumar died this morning after prolon...
07/07/2021


Bollywood Super Star
Sir
Passed away at age of 98

New Delhi: Legendary actor Dilip Kumar died this morning after prolonged illness, his family and doctors treating him said. He was 98.
Dilip Kumar, known to generations of film-goers as 'tragedy king', had been admitted to the intensive care unit (ICU) of the Hinduja Hospital, a non-COVID-19 facility, since Tuesday.

"He passed away due to prolonged illness today at 7.30 am,"
Dr Jalil Parkar, who had been treating the actor, told PTI.

"With a heavy heart and profound grief, I announce the passing away of our beloved Dilip Saab, few minutes ago.
We are from God and to Him we return," family friend Faisal Farooqui posted from the actor's Twitter handle.

Dilip Kumar — born Yusuf Khan — was a trendsetter in terms of acting style, and inspired generations of actors across the various streams of Indian cinema. Regarded as one of the greatest actors that India has ever seen, his career spanned over five iconic decades. One of the legends of Golden Age of cinema in India, he was considered a master of understatement, and eschewed the loud and theatrical elements of acting.
Dilip Kumar was born in the Qissa Khawani Bazaar area of Peshawar
(present day Pakistan) to Ayesha Begum and Lala Ghulam Sarwar Khan.
He debuted in films with 1944’s Jwar Bhata, but the film and his work did not garner much attention. It was with 1947’s Jugnu, also starring Noor Jehan, that he clinched his first box office hit.

In 1949, he starred in Andaz with Raj Kapoor and Nargis, and it was that film that made Dilip Kumar a big star. He was the first actor to win the Filmfare Award for Best Actor in 1954, and won it a total of 8 times. He and Shah Rukh Khan jointly hold the record for most Filmfare trophies.
Dilip Kumar is listed in the Guinness World Records for winning the maximum number of awards by an Indian actor. He is also credited as the first method actor in India. He was honoured with the Dadasaheb Phalke Award in 1994 and Padma Vibhushan in 2015.
Dilip Kumar was last seen in the 1998 film Qila. His death has left a gaping void in the film industry.
Legendary actor Dilip Kumar, who was popularly known as the , passed away on Wednesday.
He was 98.

Rest in peace
🙏🙏🙏🙏🙏

01/07/2021

"बेटी से ही आबाद हैं, सबके घर-परिवार, अगर न होती बेटियाँ तो थम जाता पूरा संसार”
"""हर एक हुनर बेटियों के नाम"""

 #स्पोर्ट्स_कोच_को_सेलरी_के_साथ_मिलेगा_पेंशन  िटायरमेंट :  #बिहार_राज्य_मत्सोगीडो_संघमत्सोगीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्...
06/09/2020

#स्पोर्ट्स_कोच_को_सेलरी_के_साथ_मिलेगा_पेंशन
िटायरमेंट : #बिहार_राज्य_मत्सोगीडो_संघ

मत्सोगीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक ऑनलाइन ज़ूम के माध्यम से रविवार को की गई ।
जिसमें देश के 26 राज्यो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । फेडरेशन के पहले सत्र में राज्य सचिवो द्वारा खेल प्रशिक्षकों के कैरियर का मुद्दा उठाया गया जिसमें खिलाड़ियों को ट्रेनिंग एवं सुविधाओं की भी चर्चा की गई । फेडरेशन के #सचिव_सरदार_गुरदीप सिंह ने सभी मुद्दों पर विचार करने के बाद फेडेरेशन के राष्ट्रिय प्लानिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ.आमिर-उल हक़ द्वारा प्रस्तावित प्रस्तावना को मंजूरी दे दी जिसमे देश के सभी प्रशिक्षकों को प्रतिमाह वेतन के साथ भारत सरकार के राष्ट्रिय पेंशन निति के तहत पेंशन एवं रिटायरमेंट, तथा #जीवन_बिमा एवं एक बच्चे वाले फैमली को नि:शुल्क शिक्षा तथा ाख तक ब्याजमुक्त लोन भी दिया जायेगा ।सभी प्रशिक्षको को पूर्व आवंटित स्कूलों में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जायेगा जिससे छात्र-छात्राये अपने स्वास्थ के साथ साथ खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकें ।
खिलाड़ियों को राज्य एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर 2 हज़ार से 25 हज़ार तक की धनराशि रिवॉर्ड के रूप में प्रदान की जायेगी ।
फेडरेशन के #राष्ट्रीय_प्लानिंग_कमिटी के अध्यक्ष सह बिहार राज्य सचिव डॉ.आमिर उल हक़ ने बताया कि आने वाले समय में फेडरेशन द्वारा खेल प्रशिक्षकों के दिशा और दशा सुधारने के लिए उन्हें बहुत सी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएँगी जो उनको अभी तक किसी फेडरेशन ने नहीं दिया है ।
देश के सभी राज्यों में खेल प्रशिक्षको का निःशुल्क निबंधन शुरू कर दिया गया है ।
चयनित प्रशिक्षको को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशिक्षक लाइसेंस दिया जायेगा जिससे वो किसी भी स्कूल में प्रशिक्षण के योग्य माने जायेंगे तथा ऐसे सभी स्कूल प्रबंधन जो अपने स्कूलों में प्रशिक्षण शुरू कराना चाहते वो भी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं राज्य संघ द्वारा प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे ।
बैठक में ऑनलाइन उपस्थित सभी राज्य सचिवों ने एक मत से प्रस्तावना पर सम्मति व्यक्त की तथा बधाइयों का आदान प्रदान किया ।
#फेडरेशन_सचिव_सरदार_गुरदीप_सिंह ने बताया की एक हफ्ते के अन्दर सभी राज्यों को इसकी कॉपी भेज दी जायेगी ।

17/08/2020



: बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर ह्त्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है |

: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार विधानसभा में नए सचिव की नियुक्ति कर दी गई है. राज्य सरकार ने इससे जुड़ी इस अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक राजकुमार सिंह बिहार विधानसभा के नए सचिव बनाए गए हैं.

20/07/2020

#शार्ट_न्यूज़_अपडेट

#सीवान भूमि विवाद में एक शख्स की हत्या, इस खूनी संघर्ष में 6 महिला समेत 12 लोग घायल घटना नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव की वारदात

#सीवान- प्रॉपर्टी डीलर एजेंट हत्या मामले में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, कल शाम में प्रॉपर्टी डीलर एजेंट वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हुई थी हत्या।

#पटना-श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है। मंत्री एम्स, पटना से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर लौट आए हैं।

#बक्सर - संविदा आधारित स्वास्थ्यकर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समति कार्यालय के समक्ष किया जमकर नारेबाजी । समान काम का समान वेतनमान समेत 16 सूत्री मांगों को ले कर विगत कई दिनों से जारी सांकेतिक आंदोलन के बाद अब आंदोलन तेज कर दिया है ।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की कोरना नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार कोरोना के #ग्लोबल_हॉटस्पॉट की तरफ बढ़ रहा है.

#शमशाद_खान
#न्यूज़_स्टार_बिहार
की रिपोर्ट

Address

Siwan
841226

Telephone

+919852025893

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Star Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Star Bihar:

Share