शेरे सिवान बिहार के शान

  • Home
  • India
  • Siwan
  • शेरे सिवान बिहार के शान

शेरे सिवान बिहार  के शान बहुत बहुत धन्यवाद आप हमारे पेज पर आए। आ ही गए है तो फॉलो भी कर के जाइए गा मित्रों को आमंत्रित करे welco..to...shere siwan

25/05/2026

बच्चों की शिक्षा व्यापार नहीं, उनका अधिकार है।
जो लोग स्कूलों की बढ़ती फीस के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, वे सिर्फ अपने बच्चों के लिए नहीं बल्कि हर माता-पिता और आने वाले भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। आपकी हिम्मत और सच्चाई को दिल से। 🙏📚”
हम उन लोगों से नम्र निवेदन है की जिस ने भी इस पर आवाज उठाई है आप उनका पुरजोर तरीके से समर्थन करें, i support you.......

18/03/2026

सिवान की बेटी बनी पहले ही प्रयास में 👮
-----------------------------------------------
आपको बता दें कि अपने ही सिवान जिले के रहने वाली
नाम - तान्या सिंह
पिता - (स्वर्गीय) अजय सिंह
शहर + गांव- चितौर
ब्लॉक- आंदर सिवान (बिहार)

कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और मेहनत में ईमानदारी हो, तो सफलता कदम चूमती है। इस बात को सच कर दिखाया है राजेश सिंह राठौर जी के भांजी #तान्या_सिंह जी ने

जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में न केवल सफलता हासिल की, बल्कि अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 200 प्राप्त कर काफी कम उम्र में इतिहास रच दिया।

​तान्या सिंह जी की यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बिना किसी पिछले अनुभव या 'बैकअप प्लान' के इस कठिन यात्रा की शुरुआत की थी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली तान्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी अनुशासित जीवनशैली और 'स्मार्ट वर्क' और अपने परिवार को दिया है जो कि यह सिवान के लिए गौरव की बात है

आपकी इस उपलब्धि ने पूरे सिवान को गौरवान्वित किया है आपकी इस उपलब्धि के लिए सिवान सिवान की खुशबु पूरे टिम के तरफ से बहुत बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं 💐💐

18/03/2026

सिवान के रहने वाले #सौरभ_तिवारी जी को भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी जी के द्वारा BBA-LLB ( Bachelor of Business Administration and Bachelor of Legislative Law )का मुख्य प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ जो उन्होंनो अपनी श्रेणी में प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है

आपको बता दे कि ये बिश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह था बर्तमान में सौरभ इंद्रप्रस्थ बिश्वविद्यालय दिल्ली के मुख्य कैम्पस से अपनी मास्टर डिग्री(LLM) (कॉरपरेट लॉ ) की पढ़ाई पूरी कर रहें है।

सिवान की खुशबू आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है

18/03/2026

सिवान के #निकित_सिंह UPSC में चयनित होकर सिवान को गौरवान्वित किया।🧑‍🎓
-----------------------------------------------
सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता, यह कड़ी मेहनत और निरंतरता का परिणाम है।
​हाल ही में घोषित यूपीएससी परीक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि इरादे फौलादी हों, तो देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा भी घुटने टेक देती है।

आज हम बात कर रहे हैं अपने ही सिवान जिले के रहने वाले
नाम- निकीत सिंह
पिता - श्री धनंजय कुमार सिंह
गांव - नरहर पुर
प्रखंड - लकड़ी नवीगंज (सिवान)

आपको बता दे कि अपने ही सिवान जिला नरहर पुर के रहने वाले नीतीश जी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में AIR 491 रैंक प्राप्त किए हैं जो कि यह सिवान के लिए गौरव की बात है

निकित सिंह जी अपनी मेधा और परिश्रम से न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
​संघर्ष से शिखर तक का सफर
​यूपीएससी की तैयारी का रास्ता कांटों भरा होता है। इसमें रातों की नींद, सामाजिक समारोहों का त्याग और कई बार असफलता का डर शामिल होता है। निकित सिंह जी का सफर भी इससे अलग नहीं था।

​दृढ़ संकल्प: घंटों की पढ़ाई और नोट्स के ढेर के बीच, उन्होंने कभी अपना लक्ष्य अपनी आँखों से ओझल नहीं होने दिया।
​धैर्य की परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक का सफर एक मैराथन की तरह था, जहाँ शारीरिक से अधिक मानसिक मजबूती की आवश्यकता थी।

आपकी इस उपलब्धि ने पूरे सिवान को गौरवान्वित किया है आपकी इस उपलब्धि के लिए सिवान सिवान की खुशबु पूरे टिम के तरफ से बहुत बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं 💐

18/03/2026

आशीर्वाद दीजिए अपने #सिवान की बेटी को, पूरे बिहार, सिवान में 22वाँ स्थान प्राप्त किया है 🧑‍🎓
--------------------------------------------
सीवान जिले के की होनहार छात्रा #सुप्रिया_कुमारी ने BC & EBC Welfare Department द्वारा आयोजित कक्षा 6 नामांकन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सिवान जिले में 22वाँ स्थान प्राप्त किया है।
--------------------------------------------
नाम - सुप्रिया कुमारी
पिता - श्याम बाबू
ग्राम - पचपकड़िया
पोस्ट - काला डुमरा
थाना - जी. वी. नगर, जिला (सीवान)

आपको बता दें कि मेरिट सूची में चयन के बाद उनका नामांकन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, छपरा में होगा। जो कि यह गौरव की बात

सिवान की खुशबू आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है 🌹

शुभाशीष 🙌

Address

Siwan
Siwan
841226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शेरे सिवान बिहार के शान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to शेरे सिवान बिहार के शान:

Shortcuts

Share