Haryana news hub

Haryana news hub शहर आपका नजर हमारी....
समस्या आपकी आवाज हमारी....।

09/06/2026

महत्वपूर्ण सूचना : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया

09/06/2026

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।
माइनिंग ठेकेदार पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए मौके पर ले गई थी CIA-1 की टीम।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छिपाया हुआ असला निकालकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों से एक पिस्टल बरामद हुई है, जबकि मामले की जांच जारी है।

08/06/2026

15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले की जांच करने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष के एक बयान ने अब अस्पताल के भीतर नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिन नर्सों पर लापरवाही के आरोप लगे, वे अब खुद सम्मान और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। सवाल यह है कि जांच पूरी होने से पहले दोषी कौन तय कर रहा है? और क्या एक पूरे नर्सिंग समुदाय को कठघरे में खड़ा करना उचित है? इन्हीं सवालों के बीच कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने पेन डाउन हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो यह आंदोलन पूरे हरियाणा में फैल सकता है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

08/06/2026

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 12 से 14 जून तक अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आयोजित होने जा रही है तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर। इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज सुधार, शिक्षा, युवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर देशभर के प्रबुद्धजन, खाप प्रतिनिधि, किसान संगठन, संत समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। आइए, इस सामाजिक महाकुंभ का हिस्सा बनें और सकारात्मक परिवर्तन की इस पहल को सफल बनाएं।

बंटी अरोड़ा (समाजसेवी) जी की माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार
23/03/2026

बंटी अरोड़ा (समाजसेवी) जी की माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार

17/02/2026

कुरुक्षेत्र: थानेसर सब्जी मंडी के पास पेड़ पर संदिग्ध शव मिलने से सनसनी

थानेसर की सब्जी मंडी की दीवार के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।
सफाईकर्मियों ने नाले की सफाई के दौरान शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने गमछे से फांसी लगाई है और शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
करीब 35-40 वर्ष के इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच जारी है।

28/01/2026

सेंट्रल कैंटीन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ बड़ा हादसा

28/01/2026

जरूरी सूचना महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन प्लेन क्रैश में हो गई जान

26/01/2026

गणतंत्र दिवस पर कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी बनी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

25/01/2026

कैथल के ढांड में प्रभात फेरी के दौरान तेज रफ्तार ऑल्टो कार का कहर।
हादसे में युवती व बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल।
कार चालक गिरफ्तार, नशे की आशंका पर जांच जारी।










Address

Kurukshetra
Thanesar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana news hub posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category