Devghaar देवघार tv

Devghaar देवघार tv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Devghaar देवघार tv, Head Office at Near Hospital Road Tyuni, Tiuni.
(4)

🔴 Devghaar TV Official
📰 Breaking News | 🎤 Ground Reports
🏏 Sports Coverage | 📺 Live Streaming
हिमाचल और उत्तराखंड की जनता की आवाज़
"हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक"
📩 News | Promotion |
📞 8580406294

27/09/2026

देवो के देव बाशिक महासू देवता 🙏🏻

🗳️ DAV PG College छात्रसंघ चुनाव 2026छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए सौरव सेमवाल मैदान में, NSUI के अधिकृत प्रत्याशीDAV PG Co...
27/09/2026

🗳️ DAV PG College छात्रसंघ चुनाव 2026

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए सौरव सेमवाल मैदान में, NSUI के अधिकृत प्रत्याशी

DAV PG College देहरादून में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए सौरव सेमवाल NSUI के अधिकृत प्रत्याशी हैं। चुनाव में उन्हें बैलेट नंबर 4 आवंटित किया गया है।

सौरव सेमवाल ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में मतदान करें और उन्हें अपना समर्थन दें।

📍 DAV PG College, Dehradun
🗳️ बैलेट नंबर — 4
📅 मतदान — 29 सितंबर

देवघार TV | खबर वही, जो आपके काम की हो

कृपया इन व्यक्तियों को पहचानने में मदद करें ये लड़के चालदा महासू मंदिर पश्मी से श्रद्धालुओं के जूते चोरी करके ले गए है।म...
26/09/2026

कृपया इन व्यक्तियों को पहचानने में मदद करें
ये लड़के चालदा महासू मंदिर पश्मी से श्रद्धालुओं के जूते चोरी करके ले गए है।
मामला सिर्फ जूते चुराने का नहीं हम सभी की आस्था के स्थल में इस प्रकार की घटनाओं को अगर अभी नहीं रोका गया तो आगे भी इनके हौसले बुलंद रहेंगे।
यदि कोई इन्हें जानता हो तो इन दिए गए नंबरों पर संपर्क करे
9805620250
9129999986
9816836231

क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। गाँव मुंधोल और खत देवघार क्षेत्र के निवासी महिमामंद जोशी के सुपुत्र प्...
25/09/2026

क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। गाँव मुंधोल और खत देवघार क्षेत्र के निवासी महिमामंद जोशी के सुपुत्र प्रदीप जोशी ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पूर्व में समीक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे प्रदीप जोशी की इस नई उपलब्धि से मुंधोल और खत देवघार सहित पूरे आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है ग्रामीणों और परिजनों ने इस सफलता पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदीप जोशी शुरू से ही मेधावी और कर्तव्यनिष्ठ रहे हैं। समीक्षा अधिकारी के बाद अब नायब तहसीलदार बनने की उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
परिवारजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने प्रदीप जोशी को उनकी इस नई जिम्मेदारी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।

त्यूणी से दुखद खबर, टोंस नदी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पड़े खबर
23/09/2026

त्यूणी से दुखद खबर, टोंस नदी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पड़े खबर

🚨 कोटखाई में चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 🚨ठियोग पुलिस की टीम ने कोटखाई नाला क्षेत्र में एक कार सवार चार लोगों क...
23/09/2026

🚨 कोटखाई में चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 🚨

ठियोग पुलिस की टीम ने कोटखाई नाला क्षेत्र में एक कार सवार चार लोगों को करीब 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। 👮‍♂️

🔹 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र (35), हेमराज (36), राजीव (36) और सुनील कुमार (42) के रूप में हुई है। सभी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रहने वाले बताए गए हैं।

⚖️ पुलिस ने थाना कोटखाई में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

🚫 नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

📞 खबरों, विज्ञापन एवं अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें - 8580406294

हमारे देवघार क्षेत्र की बेटी अंजलि कलसाईक Miss Uttarakhand Contest में अपनी प्रतिभा के साथ आगे बढ़ रही हैं। 🙌✨👉 अंजलि कल...
22/09/2026

हमारे देवघार क्षेत्र की बेटी अंजलि कलसाईक Miss Uttarakhand Contest में अपनी प्रतिभा के साथ आगे बढ़ रही हैं। 🙌✨

👉 अंजलि कलसाईक को सपोर्ट करने के लिए
📲 Instagram पर अकाउंट पर जाएं और अंजलि कलसाईक की पोस्ट को LIKE ❤️ और COMMENT 💬 करें।

🔗 आप यह वोट/सपोर्ट दिए Instagram लिंक के माध्यम से भी कर सकते हैं

https://www.instagram.com/p/DdlQofokWKI/?stkn=NjhrZm16cXU5dTY4

आइए, अपने क्षेत्र की बेटी अंजलि कलसाईक का हौसला बढ़ाएं और उन्हें अपना प्यार व समर्थन दें। ❤️🙏

PHC त्यूणी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र में स्क्रब टायफस (कीड़ा/माइट) के बढ़ते मामलों...
21/09/2026

PHC त्यूणी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र में स्क्रब टायफस (कीड़ा/माइट) के बढ़ते मामलों को लेकर सभी को जागरूक किया, पढ़े खबर

21/09/2026

50 साल बाद खुला जमीनों के पुराने रिकॉर्ड का राज! 1983 के बंदोबस्त को लेकर त्यूनी तहसील पहुंचे दर्जनों किसान

गरीब एवं परेशान किसानों ने दर्ज कराई शिकायतें — 1951-52 एवं 1983 के अभिलेखों से जमीनों की जांच और विधिक कार्रवाई की मांग

त्यूनी, 21 सितंबर 2026।
जौनसार-बावर क्षेत्र के गरीब एवं परेशान किसान आज अपनी जमीनों से संबंधित शिकायतों को लेकर त्यूनी तहसील परिसर पहुंचे। दर्जनों किसानों ने अपनी-अपनी लिखित शिकायतें एवं संबंधित राजस्व अभिलेख तहसील प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अपनी पूर्वजों की भूमि की जांच कराने तथा यदि किसी भूमि का नामांतरण अथवा इंद्राज नियम-विरुद्ध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।

किसानों ने 1951-52 एवं 1983 के बंदोबस्त अभिलेखों, पुराने खाता नंबर, नए खाता नंबर तथा वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर संबंधित भूमि की जांच की मांग उठाई।

पांच वर्षों से “जन, जंगल और जमीन” के मुद्दे पर संघर्ष

रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड/हिमाचल पिछले लगभग पांच वर्षों से “जन, जंगल और जमीन” के मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। संगठन के अनुसार आज इस अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सामने आया, जब प्रभावित परिवारों ने अपनी-अपनी फाइलें तैयार कर पुराने राजस्व अभिलेखों के आधार पर शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

संगठन का कहना है कि जौनसार-बावर के जनजातीय क्षेत्र में जनजातीय भूमि के बाहरी/गैर-जनजातीय व्यक्तियों के नाम अंतरण एवं इंद्राज से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ मामलों में उनके पूर्वजों की भूमि के अभिलेखों में बाद में परिवर्तन हुआ और भूमि अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दी गई, जिसकी जानकारी संबंधित परिवारों को वर्षों बाद मिली।

50 वर्षों बाद सामने आई जमीनों की जानकारी

किसानों एवं संगठन की ओर से यह सवाल उठाया गया कि यदि वर्ष 1983 में भूमि के अभिलेखों में किसी प्रकार का नियम-विरुद्ध परिवर्तन या नामांतरण हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। किसानों ने संबंधित अधिकारियों एवं अभिलेखों की भी जांच कर जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

600 से 700 बीघा भूमि से जुड़ी शिकायतें

रूद्रसेना के अनुसार प्रारंभिक तौर पर निजी भूमि, बंजर भूमि तथा बिना नंबर वाली भूमि सहित लगभग 600 से 700 बीघा भूमि से संबंधित शिकायतें सामने आई हैं। संगठन ने मांग की है कि प्रत्येक मामले की 1951-52 एवं 1983 के बंदोबस्त अभिलेखों तथा वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड से विधिवत जांच की जाए।

यदि किसी भूमि का इंद्राज अथवा नामांतरण नियम-विरुद्ध पाया जाता है तो नियमानुसार उसे निरस्त कर वास्तविक हकदारों के अधिकारों की रक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के समक्ष भी रखा गया विषय

रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड/हिमाचल के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि संगठन ने पिछले पांच वर्षों से लगातार इस विषय को उठाया है और प्रभावित परिवारों को अपने पुराने राजस्व अभिलेख तलाशने तथा अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी विषय रखा गया है। इसके बाद जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान से भी मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी दी गई।

इन किसानों की शिकायतें भी प्रस्तुत की गईं

आज प्रस्तुत शिकायतों में शामिल नामों में—
गोपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह — ग्राम चौसाल
भगत सिंह पुत्र खड़कू
दौलत राम पुत्र चांदराम
तुलाराम,शिवदत्त
भगत सिंह — सैंज
सीताराम पुत्र बुद्धि सिंह
जय मोहन शर्मा
बालक राम
ज्ञानचंद्र पुत्र धनसिंह
धर्म सिंह
चंदन सिंह
प्रेमनाथ
कमली देवी पुत्री गुलाबू
सिंगर राम पुत्र उदय राम
तथा बंजर जमीनों एवं बिना नंबर वाली भूमि से संबंधित लिखित शिकायतें भी प्रस्तुत की गईं।
इन शिकायतों को मनोज बिज्लवान, अध्यक्ष त्यूनी, एवं राकेश उत्तराखंडी, संस्थापक रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड/हिमाचल की ओर से भी प्रशासन के समक्ष रखा गया।

“यह किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध अभियान नहीं” — राकेश उत्तराखंडी

राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध अभियान नहीं है, बल्कि पुराने राजस्व अभिलेखों की वास्तविक स्थिति सामने लाने और प्रभावित किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए दस्तावेजी एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कराने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई राजस्व रिकॉर्ड, उपलब्ध दस्तावेजों और कानून के आधार पर निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए।

उप जिलाधिकारी त्युनी ने कहा कि जिन किसानों द्वारा शिकायत पत्र दिया गया है उन जमीनों पर विधिक रूप से कार्रवाई की जाएगी तथा जो जमीन गलत तरीके से हम लगी है जल्दी ही उसको निरस्त करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित रहे—

भानु प्रताप सिंह राणा — संरक्षक, रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड/हिमाचल
मनोज बिज्लवान — अध्यक्ष
विजयपाल ढोभाल — उपाध्यक्ष
मंगतराम ठाकुर — वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत झिठाड़
श्रीकांत शर्मा
जगत
बाबूराम डोभाल
रमेश डोभाल
भगतराम ढोभाल
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

21/09/2026

त्यूणी के PHC अस्पताल से डॉक्टर नरेंद्र सिंह राणा ने भेजा क्षेत्रवासियों को संदेश

Address

Head Office At Near Hospital Road Tyuni
Tiuni
248199

Telephone

+918278700984

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devghaar देवघार tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Devghaar देवघार tv:

Shortcuts

Share