03/09/2025
शहर के मध्य स्थित सुथार वाड़ा चौक में श्री बाल सुथार वाड़ा मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां के गणेश महोत्सव की विशेषता यह है कि भगवान श्री गणेश जी की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जो 20 फीट ऊँचे पंडाल में विराजित है।
बाल सुथार वाड़ा मित्र मंडल के प्रतिनिधि ने बताया कि बुधवार को भगवान श्री गणेश जी का श्रृंगार सूरत से मंगाए गए डायमंड के लगभग 10 हीरों से किया जाएगा। साथ ही भगवान को भोग में 56 प्रकार के भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
मंडल प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के प्रत्येक दिन मंडल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक संध्याएँ, गवरी नृत्य और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में उपस्थित श्रद्धालु एवं आसपास के सभी लोग मिलकर आनंद उठाते हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन विशेष प्रसाद बनाकर आने वाले दर्शनार्थियों को वितरित किया जाता है।