22/09/2026
जबलपुर: इंस्टाग्राम की दोस्ती, अफेयर... और फिर 10 लाख रुपए की डिमांड!
जबलपुर में एक शादीशुदा बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की मांग करने के आरोप में पुलिस ने एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
ग्वारीघाट निवासी व्यापारी सार्थक सिंह की अप्रैल 2025 में सोशल मीडिया के जरिए पूजा रैदास नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। पूजा खुद को स्टूडेंट बताती थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक वह बार डांसर रह चुकी है।
धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। आरोप है कि बाद में यह रिश्ता ब्लैकमेलिंग में बदल गया। युवती ने सार्थक को केस दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी।
काफी बातचीत के बाद ढाई लाख रुपए में मामला तय हुआ। इसके बाद युवती ढाई लाख रुपए कैश लेने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने उसके बैग से ढाई लाख रुपए बरामद किए हैं।
आरोपी युवती पूजा मूल रूप से शहडोल की रहने वाली बताई ग