बेबाक हरियाणा

बेबाक हरियाणा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बेबाक हरियाणा, Social Media Agency, Uklana Mandi.

हरियाणा की माटी से जुड़े न्यूज चैनल पर देखें देश प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर।

अपने संस्थान व बिजनेस के प्रमोशन के लिए संपर्क करें।

💐Youtube 78K
💐 page 47K

07/09/2026

*सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के आरोपी राकेश कादियान को यूपी पुलिस से एनकाउंटर की टेंशन*

*कादियान को प्रोड्क्शन वारंट पर यूपी पुलिस के हवाले करने के मामले में सोमवार को करनाल कोर्ट में सुनवाई हुई*

शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए दस सितंबर की डेट तय की है

उधर, राकेश के परिवार ने भी अर्जी लगाई है। पंपू के परिवार की ओर से एडवोकेट अमन पाल ने अदालत में अर्जी लगाकर मांग की है कि यदि यूपी पुलिस राकेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाती है तो उसे पूरी सुरक्षा दी जाए। जेल से यूपी ले जाने की पूरे रास्ते की वीडियोग्राफी करवाई जाए।

वकील ने कहा कि परिवार को उसके एनकाउंटर की आशंका है। उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, क्योंकि बालियान मर्डर केस के दो आरोपियों को यूपी पुलिस पहले ही सुमित और मोहित को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। दोनों हरियाणा के थे।

07/09/2026

- *मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल पास कराने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार*

चंडीगढ़, 7 सितंबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), अंबाला की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, नूंह में तैनात क्लर्क मोहम्मद साकिर को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के दिवंगत पिता के ₹7.13 लाख के मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल को पास/प्रोसेस करवाने के एवज में अवैध रिश्वत की मांग की थी।

क्या था मामला-

शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उनके पिता स्वर्गीय श्री राम गोपाल शर्मा, जो शिक्षा विभाग से क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल की राशि ₹7,13,000 का भुगतान करवाने के लिए आरोपी क्लर्क द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। आरोपी द्वारा पहले ही शिकायतकर्ता से ₹40,000 की रिश्वत ली जा चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने शेष रकम में से ₹25,000 और देने की मांग की। सत्यापन के बाद SV & ACB की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मोहम्मद साकिर को 25,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस की मौजूदगी में की गई। इस संबंध में थाना SV & ACB, गुरुग्राम में FIR No. 38 दिनांक 07.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 एवं धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

07/09/2026

*ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग*

*होगी: अभी 45 दिन में हो रही थी; अब शहर-गांव में एक जैसे नियम*

07/09/2026

चंडीगढ़: सीएम की अध्यक्षता में आज हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक: विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी

कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टेबलेट दिए जाएगें। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी

इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220वॉट की टयूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई, इनमें 100एएच, 200एएच तथा 120एएच सहित 5 टाईप की बैट्रियों की खरीद शामिल हैं।

एनएचएम के तहत 59 एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस सेवाओं की मंजूरी

हैफेड द्वारा संचालित असंध शुगर मिल के वार्षिक ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव एवं सामान सहित एक साल के लिए 11.90 करोड़ रुपए में चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई

नेशनल हैल्थ मिशन के तहत दक्षिण जॉन के लिए 33 तथा नोर्थ जॉन के लिए 26 एडवासं लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों को देने के लिए मंजूरी प्रदान की गई।

एचपीपीसी बैठक में लगभग 90 करोड़ रुपए से अधिक के सेवा कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई

07/09/2026

गांव खेदड़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश महेंद्र पाल ने निषेधाज्ञा आदेश किए जारी
सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने और हथियार लेकर चलने पर रोक
हिसार, 07 सितंबर।
जिलाधीश महेंद्र पाल ने गांव खेदड़ में हाल ही में हुए आपसी विवाद को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
आदेशों के तहत गांव खेदड़ की सीमा में सार्वजनिक स्थानों पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा गांव की सीमा में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी अथवा किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

07/09/2026

चंडीगढ

हरियाणा सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल के मामला

मामले में प्रदेश सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

पे रोल और HKRAN के लगभग 30 कर्मचारियों को सरकार की और से किया गया डिसमिस

एक महीने से ज़्यादा समय हो चुका है हरियाणा मे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है

07/09/2026

- *रिश्वत के 20 हजार रुपये लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार*

- *एक लाख 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, पहले ही ले चुके थे 1.25 लाख रुपये; दो अन्य पुलिसकर्मी भी मामले में नामजद*

*हिसार/सिरसा, 7 सितंबर।* राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डबवाली स्थित पुलिस चौकी गोल बाजार के एएसआई जगजीत सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार तथा एसपीओ (मुंशी) राजवीर को भी सह-आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 31, दिनांक 06.09.2026 को थाना SV & ACB, हिसार में धारा 308(2) बीएनएस तथा धारा 7 एवं 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई जगजीत सिंह को 06 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

*क्या था मामला*

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एएसआई जगजीत सिंह ने अपने सहकर्मियों हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और एसपीओ राजवीर के साथ मिलकर उसके मित्र बबलू और उसके परिवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 266, दिनांक 21.08.2026 में संरक्षण देने के एवज में 1 लाख 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों द्वारा रिश्वत की 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि शेष 20 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB की टीम ने जाल बिछाया। 06 सितंबर को ट्रैप के दौरान एएसआई जगजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की और इसके बाद यह राशि चौकी गोल बाजार, डबवाली में तैनात एसपीओ (मुंशी) राजवीर को सौंप दी। राजवीर ट्रैप की रकम लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि एएसआई जगजीत सिंह को ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की जांच एवं अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

07/09/2026

*Code देखकर आंख बंद करके Scan न करें—एक Scan खाली कर सकता है बैंक खाता : एसपी सिद्धान्त जैन*

*हिसार पुलिस की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी*

हिसार, 07 सितम्बर। आज के डिजिटल दौर में QR Code का इस्तेमाल भुगतान, खरीदारी, बिल भुगतान और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए तेजी से बढ़ रहा है। साइबर ठग इसी सुविधा का फायदा उठाकर लोगों को फर्जी QR Code भेजकर या दिखाकर उनके बैंक खाते से पैसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी QR Code को आंख बंद करके Scan न करें। बिना सत्यापन किया गया एक Scan आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है। QR Code Scan करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह किस उद्देश्य से दिया गया है और किस व्यक्ति/संस्था से संबंधित है।

*QR Code से ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान*

🔹 पैसे प्राप्त करने के लिए QR Code Scan करने की आवश्यकता नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर आपसे QR Code Scan करने को कहता है तो सावधान हो जाएं।
🔹 अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR Code को Scan न करें। WhatsApp, Telegram, SMS या सोशल मीडिया पर मिले संदिग्ध QR Code से दूरी बनाए रखें।
🔹 QR Code Scan करने के बाद यदि UPI PIN मांगा जाए तो तुरंत रुक जाएं। UPI PIN केवल भुगतान करने के लिए आवश्यक होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं।
🔹 स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नाम और राशि की जांच किए बिना Payment न करें। QR Code Scan करने के बाद भुगतान की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें।
🔹 किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई Remote Access या Screen Sharing App डाउनलोड न करें। इससे ठग आपके मोबाइल की स्क्रीन और बैंकिंग गतिविधियों तक पहुंच बनाने का प्रयास कर सकते हैं।
🔹 QR Code के नाम पर मिलने वाले कैशबैक, इनाम, नौकरी, लोन या रिफंड के झांसे में न आएं।
🔹 QR Code पर चिपकाए गए दूसरे QR Code से सावधान रहें। दुकानों, पेट्रोल पंप, पार्किंग या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भुगतान करने से पहले QR Code की वास्तविकता जांच लें।
🔹 OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। बैंक या कोई वास्तविक संस्था फोन पर ऐसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती।

*ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई*

यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो समय बर्बाद न करें। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने/वापस दिलाने की संभावना उतनी ही अधिक हो सकती है।

एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी QR Code को Scan करने से पहले कुछ सेकंड रुककर उसकी सत्यता जांचें। जल्दबाजी में किया गया एक गलत Scan आपकी मेहनत की पूरी कमाई को खतरे में डाल सकता है।

याद रखें—
“QR Code Scan करने से पहले सोचें, जांचें और तभी Scan करें।
पैसे प्राप्त करने के लिए UPI PIN नहीं लगता।”
सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
हिसार पुलिस आपके साथ है।

07/09/2026

घर से सोने के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से हुई आरोपी की पहचान, बरवाला पुलिस ने वार्ड-8 से दबोचा

बरवाला, 7 सितंबर। थाना बरवाला पुलिस ने घर से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला के रूप में हुई है।

थाना बरवाला के PSI नवीन ने बताया कि 5 सितंबर 2026 को बंटी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में चोरी कर सोने के आभूषण ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी से खुला सुराग

पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।

PSI नवीन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर चोरी किए गए सोने के आभूषणों की बरामदगी तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की नजर

पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों सहित उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Address

Uklana Mandi
125113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बेबाक हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share