Punj Ads

Punj Ads Punj Ads, Yamunanagar
#रविंद्र_पुंज , Ravinder Punj,

 Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar
26/11/2023

Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar

राधिका चीमा ‘नेशनल एक्सीलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022’ अवार्ड से हुई सम्माानित- दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन मे...
13/08/2022

राधिका चीमा ‘नेशनल एक्सीलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022’ अवार्ड से हुई सम्माानित
- दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में हुआ नेशनल अवार्डस समारोह का आयोजन
- समाजसेवी एवं व्यूवसायी राधिका चीमा पहले कई बार अलग-अलग अवार्डस से हो चुकी हैं सम्मानित
दिल्ली। दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में नेशनल यूथ अवार्डीज फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुक्रवार को ‘इंटरनेशनल यूथ डे’ पर ‘नेशनल अवार्डस एंड नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2022’ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अंबाला स्थित दीर्घायुर्वेदा की मैनेजिंग डायरेक्टर राधिका चीमा को आयुर्वेद में अनुसंधान, विकास के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान और सराहनीय कार्यों के लिए ‘नेशनल एक्सीधलेंस रिसर्चर अवार्ड इन आयुर्वेदा 2022’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महिंद्रा नाथ पांडे (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भारी उद्योग) ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले, भारत में पापुआ न्यू गिनी देश के राजदूत, पाउलियास, कोर्नी ऑबे, मोंटेनेग्रो देश के काउंसलर जनरल, डॉ जेनिस दरबारी, मिरजोरम के पूर्व गवर्नर अमोल रतन कोहली और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
वहीं श्रीमति राधिका चीमा ने अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे आगे भी इस प्रकार के कार्य जारी रखेंगी। उल्लेखनीय है कि दीर्घायुर्वेदा की मैनेजिंग डायरेक्टर राधिका चीमा जानी मानी युवा उद्यमी हैं और आईकेजे केयर नामक एनजीओ की चेयरपर्सन भी हैं। वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इनकी रूचि और कौशल को देख इन्हें स्वच्छ भारत अभियान (अंबाला) का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया। वे जिला युवा विकास संगठन (महिला ईकाई) की अध्यक्ष भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (आईएचआरओ) के हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। जिसके अंर्तगत उन्होंने लड़कियों और महिलाओं के कौशल को भी बढ़ावा दिया है। पर्यावरण सरंक्षण में भी अपना अहम योगदान देते हुए सघन वृक्षारोपण, पौधों का वितरण एवं पोलीथिन मुक्त अंबाला मुहीम भी चलाई। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन, दवाएं, मास्क और अन्य आवश्यक चीजें वितरित करने के लिए संस्था ने प्रसाशन के सहयोग के साथ साथ अन्य संस्थाओं को आर्थिक सहयोग किया। राधिका चीमा को महिला सशक्तीकरण के अग्रणी मिसाल के रूप में माना जाता है। बहुत ही प्रतिष्ठित हस्तियों ने इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहाना की है। इसके अतिरिक्त इन्हें विभिन्न समारोहों में विशेष तौर पर सम्मानित किया जा चुका है। दिविसा हर्बल्स केयर की प्रतिनिधि के तौर पर श्रीमति चीमा को ‘वर्ल्ड ग्रेटेस्ट ब्रांड’ और ‘एशिया मोस्ट ट्रस्टिड ब्रांड’ के अवार्ड भी हासिल हुए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=9tjmcOGGIiM
05/07/2021

https://www.youtube.com/watch?v=9tjmcOGGIiM

ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਸਿੰਘ ਸਭਾ, ਮਾਡਲ ਕਲੋਨੀ, ਯਮੁਨਾਨਗਰ.LIVE : ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਦੀਵਾਨ - ਮਿਤੀ 5 ਜੁਲਾ...

03/05/2021

.

23/04/2021

20 साल पुराने दुकान व मकान कब्जा धारकों को मिलेगा मालिकाना हक
Yamunanagar Hulchul : नगर निकायों द्वारा दुकानों व मकानों की बिक्री नीति लागू होने से संपत्तियों के विवादों का होगा निपटारा

Yamunanagar, (Ravinder Punj) : नगर निगम मेयर मदन चौहान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मंत्रीमंडल में नगर निकायों द्वारा दुकानों, मकानों की बिक्री नीति को स्वीकृति देने पर आभार जताया है। इस नीति के तहत शहरों में 20 साल पुराने दुकान व मकान कब्जाधारकों को संपत्तियों पर मालिकाना हक मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से नगर निगम में मौजूद इस तरह की संपत्तियों के विवादों का निपटारा होगा। गुरुवार को को मंत्रीमंडल में इस नीति को स्वीकृति दी गई। नगर निगम महापौर मदन चौहान ने बताया कि नगर निकायों द्वारा दुकानों, मकानों की बिक्री नीति के तहत जिस किरायेदार को किसी दुकान या मकान पर 20 साल से कब्जा है। वह उसे खरीदकर उसका मालिक बन सकता है।

मालिकाना हक न लेने वाले कब्जाधारकों को सरकार की संशोधित नीति अनुसार बढ़ा हुआ किराया देना होगा। अभी इन संपत्तियों का स्वामित्व नगर निगम की बजाय अन्य संस्थाओं, व्यक्तियों के पास 20 वर्ष या इससे अधिक समय से है। इस नीति से शहर के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह नीति न केवल नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि छोटे दुकानदारों और अन्य पट्टेदारों को संपत्तियों के स्वामित्व का अधिकार भी देगी।

ऐसे मिलेगा मालिकाना हक

मेयर मदन चौहान ने बताया कि एकल कब्जाधारक को मंजिलों की संख्या अधिक होने के बावजूद कलेक्टर रेट अनुसार कीमत चुकानी होगी। जहां दो मंजिल हैं और प्रत्येक मंजिल को अलग-अलग कब्जाधारक को स्थानांतरित किया जाना है। वहां भूतल के कब्जाधारक के लिए कीमत आधार दर का 60 प्रतिशत और प्रथम तल के कब्जाधारक के लिए आधार दर का 40 प्रतिशत चार्ज होगी।

जहां 3 मंजिल हैं और इसे एक से अधिक कब्जेदारों को हस्तांतरित किया जाना है, तो वहां भूतल के कब्जाधारक के लिए कीमत आधार दर का 50 प्रतिशत, प्रथम तल के कब्जाधारक के लिए 30 प्रतिशत और द्वितीय तल के कब्जाधारक के लिए आधार दर का 20 प्रतिशत होगी।

29/03/2021
16/03/2021

Dear All,
Please Support, Like and Share our page
https://www.facebook.com/yamunanagarhulchul

Yamunanagar Hulchul ® is the most trusted digital news and information platform dedicated to Yamunanagar district and its surrounding areas in Haryana.

https://www.yamunanagarhulchul.com/2020/04/01/surya-mandir-buria/
16/03/2021

https://www.yamunanagarhulchul.com/2020/04/01/surya-mandir-buria/

ऐतिहासिक प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर जिले के साथ-साथ प्रदेश का गौरव है। मंदिर जहां अपने आप में मिसाल है वहीं मंदिर प्.....

Address

Roop Nagar Colony, Jagadhri
Yamunanagar
135003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Punj Ads posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share