आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरियाणा

  • Home
  • India
  • Yamunanagar
  • आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरियाणा

आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरियाणा जय गुरुदेव धन गुरुदेव जी

15/07/2026
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी से आज मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही आंदो...
15/07/2026

जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी से आज मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया तथा उनके लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। आंदोलन में पहुँचे भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी साथियों का आभार।

बहुजन राजनीति से सरकार डरती है 🔥अगर मैं दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, मुसलमानो में एक जाति की राजनीति करूं तो किसी को दिक्कत...
26/06/2026

बहुजन राजनीति से सरकार डरती है 🔥

अगर मैं दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, मुसलमानो में एक जाति की राजनीति करूं तो किसी को दिक्कत नहीं होगी।

नगीना सांसद, चंद्र शेखर आजाद जी

#सत्तापरिवर्तनयात्रा

21/06/2026
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय संत सुखदेव महाराज जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःख...
21/06/2026

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय संत सुखदेव महाराज जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

संत सुखदेव महाराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की समतामूलक, मानवतावादी और न्यायपूर्ण विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे भाईचारे और मानवता के मूल्यों के सशक्त वाहक थे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की।

उनके चले जाने से रविदासिया समाज ही नहीं, बल्कि समूचा मानव समाज एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। उनकी शिक्षाएँ तथा उपदेश सदैव हमारे मार्ग को आलोकित करते रहेंगे।

मैं पूरे विश्व में फैले उनके लाखों अनुयायियों और श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ। प्रकृति हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

यह क्षति हम सबकी सामूहिक क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

विनम्र आदरांजलि!

Address

Yamunanagar
135001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share