Baramas - बारामास

  • Home
  • Baramas - बारामास
Directions Website Contact the business

Baramas - बारामास उत्तराखंड के छुये अनछुये पहलुओं के लिये जुडे़ बारामास के साथ
Subscribe Baramas बारामास on YouTube

A journey from Uttarakhand ...

PODCAST, GROUND REPORTING, HISTORY एवं विशेष संवादों के जरिए महत्वपूर्ण विषयों को निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रूप से आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन/खबर :- +916396345758

22/10/2026

जनसमस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो होगा जनांदोलन!

📍 टिहरी गढ़वाल | घनसाली

घनसाली में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। समस्याओं के निराकरण के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की गई है।

ज्ञापन में क्षेत्र की सड़क, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय नई टिहरी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन इन जनसमस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

Baramas - बारामास BJP Uttarakhand Shakti Lal Shah Rajiv Kandari

2027 विधानसभा चुनाव से पहले टिहरी भाजपा की तैयारी तेज, सभी 6 सीटों पर जीत का दावा📍 नई टिहरी: भाजपा के प्रदेश महामंत्री (...
22/10/2026

2027 विधानसभा चुनाव से पहले टिहरी भाजपा की तैयारी तेज, सभी 6 सीटों पर जीत का दावा

📍 नई टिहरी: भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के नई टिहरी पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष सोना सजवान ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान जिले की सभी छह विधानसभा सीटों की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। सोना सजवान ने संगठन के नेताओं को जनपद की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया।

सोना सजवान ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा टिहरी जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतापनगर को छोड़कर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं और पार्टी प्रतापनगर में भी जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BJP Uttarakhand Baramas - बारामास

22/10/2026

चमियाला की रामलीला में बेटियों का शानदार अभिनय | 11वें दिन सीता हरण के बाद राम-लक्ष्मण निकले खोज में |

Baramas - बारामास

20/10/2026

घनसाली में भगवान राम की मूर्ति स्थापित, इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा स्थापित करने की उठी थी मांग

📍 नगर पंचायत घनसाली, टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल की नगर पंचायत घनसाली में आज भगवान राम की मूर्ति स्थापित की गई। इंद्रमणि बडोनी चौक, जिसे स्थानीय लोग बैरियर के नाम से भी जानते हैं, वहां मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सभासदों और व्यापारियों की मौजूदगी में हवन-यज्ञ किया गया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दरअसल, इस चौक पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित किए जाने से पहले चर्चा का विषय यह था कि चौक का नाम पहाड़ के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के नाम पर है, इसलिए यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। इस मांग को लेकर विभिन्न लोगों और राजनीतिक पक्षों की ओर से आवाज उठाई गई थी।

हालांकि, तमाम चर्चाओं के बीच अब इंद्रमणि बडोनी चौक पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।

#इंद्रमणिबडोनी Baramas - बारामास

19/10/2026

टिहरी गढ़वाल: 32 गांवों में एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं, तीन बार घोषणा के बाद भी इंतजार!
मुख्यमंत्री तीन बार कर चुके हैं घोषणा, ग्रामीण बोले—अब नहीं तो जन आंदोलन!

टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक की बासर पट्टी के 32 गांव आज भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दो बार इसकी घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं हो पाया है।

22 नाली भूमि देने को तैयार ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए वे 22 नाली भूमि दान देने तक को तैयार हैं। ग्रामीणों के पास दो अलग-अलग स्थानों पर भूमि उपलब्ध है और उनका कहना है कि सरकार को जो स्थान उचित लगे, वहां अस्पताल का निर्माण किया जाए। इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

इलाज के लिए 25 किलोमीटर का सफर

क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए लगभग 25 किलोमीटर दूर बेलेश्वर अस्पताल जाना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में इतनी दूरी तय करना ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

ग्रामीणों ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

आज वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट हुए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार और संबंधित विभाग ने इस मामले में जल्द संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

अब सवाल यह है कि जब क्षेत्र के 32 गांवों की स्वास्थ्य सुविधा का मामला हो, ग्रामीण भूमि देने को तैयार हों और तीन बार घोषणा भी हो चुकी हो, तो आखिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कब होगा?
Baramas - बारामास BJP Uttarakhand

उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर!रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी, पहले भी रह चुके हैं कांग्रेस मेंप्रसिद्ध गायक ...
19/10/2026

उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर!
रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी, पहले भी रह चुके हैं कांग्रेस में

प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है। वह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

अप्रैल 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें कांग्रेस के प्रीतम सिंह से हार का सामना करना पड़ा।

अब उनकी कांग्रेस में वापसी को लेकर उत्तराखंड की सियासत में चर्चाएं तेज हैं।

Baramas

19/10/2026

पैरालिसिस (लकवा) हुआ, अब गाने में और बोलने में होती परेशानी

पांच दिन में भाजपा से कांग्रेस तक का सफर!ऐसा सियासी उलटफेर शायद ही देखा होगा! 😳रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की सियासत में एक ब...
18/10/2026

पांच दिन में भाजपा से कांग्रेस तक का सफर!
ऐसा सियासी उलटफेर शायद ही देखा होगा! 😳

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल ने भाजपा में शामिल होने के महज पांच दिन बाद ही कांग्रेस में वापसी कर ली है।

रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ग्यालू लाल ने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को अपनी सबसे बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने अपनी गलती सुधार ली है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

यह घटनाक्रम जिला योजना समिति (DPC) के चुनाव से पहले सामने आया है। महज पांच दिन में पार्टी बदलने के इस घटनाक्रम ने जिले की राजनीति में चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब इस वापसी के पीछे की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पांच दिन में भाजपा से कांग्रेस तक का सफर, रुद्रप्रयाग की राजनीति में इस घटनाक्रम ने सबका ध्यान खींचा!

Baramas BJP Uttarakhand Indian National Congress Uttarakhand

2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारियां !देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को दे...
18/10/2026

2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारियां !

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से 18 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन में विभिन्न जिलों और शहरों के लिए पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

टिहरी गढ़वाल: वीरेंद्र पोखरियाल को प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देवप्रयाग: राकेश राणा को प्रभारी महासचिव बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी निर्देशों में पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है। जिन पदाधिकारियों को अभी जिम्मेदारी नहीं मिली है, उन्हें आगामी समय में दायित्व सौंपे जाएंगे।

अब देखना होगा कि कांग्रेस की ये संगठनात्मक नियुक्तियां आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कितना असर डालती हैं।

Indian National Congress Uttarakhand

18/10/2026

बेसहारा हुआ परिवार, मदद की दरकार।

Maulyar Foundation Shakti Lal Shah Rajiv Kandari Arya Vinod Lal Shah Uttarakhand Tehri

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baramas - बारामास posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Baramas - बारामास:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed advertising & marketing company?

Share