BM खबरें

  • Home
  • BM खबरें

BM खबरें Haryana | Punjab | Chandigarh Get Latest Updates of Business of Tri City

पंजाब बंद के बाद कैमिस्टों की स्वास्थ्य मंत्री से अहम बैठक, ई-फार्मेसी व नियमों पर उठाए बड़े सवालपंजाब बंद के बाद स्वास्...
22/05/2026

पंजाब बंद के बाद कैमिस्टों की स्वास्थ्य मंत्री से अहम बैठक, ई-फार्मेसी व नियमों पर उठाए बड़े सवाल
पंजाब बंद के बाद स्वास्थ्य विभाग के समक्ष रखीं कैमिस्टों की मांगें
चंडीगढ़। आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) के पंजाब बंद के आह्वान के बाद शुक्रवार को पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कैमिस्टों के साथ बैठक की। इस बैठक में पीसीए के पंजाब प्रधान सुरिंद्र दुग्गल के नेतृत्व में कैमिस्टों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह से मिला। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, कमिश्नर कमलप्रीत कौर बराड़, संयुक्त कमिश्नर संजीव गर्ग, सहायक कमिश्नर गुरिंदर सिंह ने भी हिस्सा लिया।
पीसीए के प्रधान सुरिंद्र दुग्गल की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार, बैठक में कैमिस्टों की विभिन्न मांगों को उठाने के साथ ही उन समस्याओं को भी स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा गया, जो विभिन्न नियमों के तहत कैमिस्टों को स्वतंत्रता पूर्वक काम करने से रोक रहे हैं और कैमिस्टों में भय पैदा कर रहे हैं। पीसीए की तरफ से, ई-फार्मेसी प्लेटफार्म नियमों को रद करके दवा बिक्री की इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की गई, वहीं एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन तैयार करके नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के बढ़ते मामलों पर चिंता भी जताई गई। पीसीए की तरफ से कहा गया कि बड़े कारपोरेट घरानों की तरफ से डीप डिस्काउंटिंग के जरिए दवा बिक्री का संतुलन बिगाड़ा जा रहा है। इसके अलावा शेड्यूल एच वन रजिस्टरों के रखरखाव में आ रही कठिनाई और पंजाब फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्मेसी के रिन्यूअल में खड़ी की गई बाधाओं का भी मुद्दा उठाया गया।

पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के निवास पर चौधरी वीरेंद्र सिंह और विजेंद्र का भविष्य स्वागतरोहतक :  गांव बोहर में  जाट एजुक...
22/05/2026

पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के निवास पर चौधरी वीरेंद्र सिंह और विजेंद्र का भविष्य स्वागत
रोहतक : गांव बोहर में जाट एजुकेशन सोसाइटी पूर्व प्रधान राज सिंह नंदल के निवास स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा उनके पुत्र एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से के नेतृत्व में एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता को संगठित होकर सरकार की जनविरोधी एवं कथित गैरकानूनी नीतियों का विरोध करना चाहिए। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है तथा जागरूक युवा ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर ने कहा कि एकता और दृढ़ संकल्प ही किसी राष्ट्र को महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अत्यंत प्रतिभाशाली, सक्षम और मेहनती है। हमें विश्वास है कि युवा वर्ग समाज और राष्ट्र के उत्थान में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व प्रधान अध्यक्ष राज सिंह नांदल के निवास पर चौधरी वीरेंद्र सिंह वह उनके पुत्र पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया, बलराज नांदल, कृष्ण जयदेव सिंह, सुरेंद्र मलिक प्रेम सिंह नांदल, भूप सिंह, मनजीत सिंह, करण सिंह, आदित्य नांदल, वीरेंद्र सिवाच, अमित काजल, बलजीत सिंह मलिक और कई मौजूद साथी उपस्थित थे

मल्टी सिटी कैंपेन के तहत रोहतक में निकली जागरूकता पदयात्रा, 19 मई को मनाया जाएगा एब्डोमिनल कैंसर डेडॉक्टर संदीप जैन की प...
17/05/2026

मल्टी सिटी कैंपेन के तहत रोहतक में निकली जागरूकता पदयात्रा, 19 मई को मनाया जाएगा एब्डोमिनल कैंसर डे

डॉक्टर संदीप जैन की पहल, रोहतक में कैंसर अवेयरनेस वॉक का सफल आयोजन

रोहतक रनर्स ग्रुप द्वारा रविवार 17 मई 2026 को एब्डोमिनल कैंसर के ख़िलाफ़ जागरुकता बढ़ाने के लिए 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा का आयोजन किया गया ।इस अभियान की शुरुआत डॉक्टर संदीप जैन द्वारा की गई है ।इस अभियान में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मल्टी सिटी वॉक का आयोजन किया गया है । 19 मई को एब्डोमिनल कैंसर डे के रूप मे मनाया जाता है । रोहतक में इस पद यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे छोटू राम स्टेडियम से की गई और मानसरोवर पार्क तक जाकर समापन वापिस छोटू राम स्टेडियम में किया गया । सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, फिनिशिंग मेडल और रिफ्रेशमेंट दे कर सम्मानित किया गया ।इस जागरूकता रैली में रामफल फोगाट,चन्द्रपाल बनवाला,बिमला बनवाला,अशोक राणा,सुरेंद्र पाल धनखड़,राजेश पायलट,मिथलेश हूडा,हार्दिक हुडा,परवीन कुमार जांगड़ा,अमित कादयान,निधि,निशान्त,सृष्टि,पुष्पा राणा,बलराज सिंह तोमर,सचिन दुहन,डॉ अशोक सुहाग,डॉ रोहित कुंडू,प्रो अशोक यादव,जितेंद्र हुड्डा,तुलसी लखेड़ा,कपिल पलथनिया,हरवीर सिंह हुड्डा,एडवोकेट आशुतोष मलिक और अरविन्द पाल दहिया आदि शामिल हुए ।

रोहतक में “Adolescence Psychology” पुस्तक का भव्य विमोचन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहे मुख्य अतिथिरोहतक। आज रोहतक में ...
08/05/2026

रोहतक में “Adolescence Psychology” पुस्तक का भव्य विमोचन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहे मुख्य अतिथि
रोहतक। आज रोहतक में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda ने डॉ. Dr. Priyanka Bhardwaj द्वारा लिखित पुस्तक “Adolescence Psychology” का अपने कर-कमलों से विमोचन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री Manish Grover, मार्केट कमेटी के चेयरमैन Ashok Chaudhary सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण होता है। इस विषय पर आधारित यह पुस्तक विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक मार्गदर्शक का कार्य करेगी।
वहीं, डॉ. प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि इस पुस्तक में किशोरों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी योगदान बताया।

ज़िला कांग्रेस कमेटी रोहतक द्वारा टीम रॉबर्ट वाड्रा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शिवम बधवार एवं रोहतक जिला अध्यक्ष ईशान लठव...
27/04/2026

ज़िला कांग्रेस कमेटी रोहतक द्वारा टीम रॉबर्ट वाड्रा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शिवम बधवार एवं रोहतक जिला अध्यक्ष ईशान लठवाल व उपाध्यक्ष अनुज भारद्वाज के सम्मान में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रोहतक विधायक बीबी बत्रा जी, बादली विधायक कुलदीप वत्स जी सहित कांग्रेस कमेटी रोहतक के जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस रोहतक के बलवान रंगाजी ,जिला महासाचिव चरणजीत शर्मा जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने टीम के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए संगठन की मजबूती, एकजुटता और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान टीम रॉबर्ट वाड्रा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी इसी तरह समाज सेवा में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में टीम और अधिक व्यापक स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता, पेड़-पौधारोपण अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, जरूरतमंदों को भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरण जैसे कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाएगी।
साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि टीम हर वर्ग के गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी.

अरविन्द पाल दहिया ने रचा इतिहास: दूसरी बार बने Procam Slam चैंपियन, बेंगलुरु 10K में शानदार प्रदर्शनबी एस एन एल मुख्यालय...
27/04/2026

अरविन्द पाल दहिया ने रचा इतिहास: दूसरी बार बने Procam Slam चैंपियन, बेंगलुरु 10K में शानदार प्रदर्शन
बी एस एन एल मुख्यालय नई दिल्ली में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत, रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक अरविन्द पाल दहिया ने 26 अप्रैल 2026 को बेंगलूरु में हुई विश्वसतरिये टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ 49 मिनट 49 सेकेंड में पुरी करके दुसरी बार प्रोकाम स्लैम चैंपियन ख़िताब प्राप्त किया। ये खिताब प्राप्त करने के लिए किसी भी धावक को प्रोकाम द्वारा देश में आयोजित विश्व स्तरीय 4 दौड़ो, टाटा मुंबई मैराथन (42.2 किलो मीटर), टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ बैंगलोर, वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन (21.1 किलो मीटर) और टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर कोलकता मैराथन को लगातार निर्धारित कट ऑफ टाइम के अंदर पूरा करना होता है ।
यदि कोई भी दौड़ बीच में रह जाए तो साइकिल को दुबारा शुरू करना पड़ता हैं।श्री दहिया ने 18 जनवरी 2026 को टाटा मुंबई मैराथन (42.2 किलोमीटर ) 4घंटे 22 मिनट 16 सेकंड में,26 अप्रैल 2026 को टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर बैंगलोर दौड़ 49 मिनट 49 सेकेंड में ,12 अक्टूबर 2025 को वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन 1 घंटे 55 मिनट 40 सेकेंड में और 21 दिसंबर 2025 को कोलकता टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर दौड़ 2घंटे 14मिनट 39 सेकंड में पूरी करके प्रोकॉम स्लैम चैंपियन ख़िताब दुसरी बार प्राप्त किया है ।
इससे पूर्व श्री दहिया ने 22 जनवरी 2024 को टाटा मुंबई मैराथन (42.2 किलोमीटर ) 4घंटे 32 मिनट 36 सेकंड में,28 अप्रैल 2024 को टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर बैंगलोर दौड़ 53 मिनट 43 सेकेंड में ,22 अक्टूबर 2024 को वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन 2 घंटे 4मिनट 12 सेकेंड में और 15 दिसंबर 2024 को कोलकता टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर दौड़ 2घंटे 14मिनट 8 सेकंड में पूरी करके प्रोकॉम स्लैम चैंपियन ख़िताब पहली बार प्राप्त किया था ।2025 में उन्होंने तीन दौड़े पुरी करली थी लेकिन एक दौड़ में वे भाग नहीं ले पाए और उन्हें दुबारा चारों दौड़ करनी पड़ी और दुसरी बार खिताब प्राप्त किया।
tcsmarathon बंगलुरू arvindpaldahiya

#बंगलुरू

रविवार 26 अप्रैल 2026 को बंगलौर में आयोजित विश्व सतर की टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों...
26/04/2026

रविवार 26 अप्रैल 2026 को बंगलौर में आयोजित विश्व सतर की टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों का प्रदर्शन शानदार रहा है । अपने मेडल जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए आर आर जी की सुपर स्टार बिमला बनवाला ने अपने आयु वर्ग (55-59) में अपनी 10 किलोमीटर दौड़ 55 मिनट 21 सेकंड में पूरी कर दुसरा स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का इनाम जीता । आर आर जी के धावकों चंद्रपाल बनवाला,जितेंद्र गहलावत,नरेंद्र राम,सुधीर तेवतिया,अंकित यादव और अरविन्द पाल दहिया का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
tcsmarathon बंगलुरू

दिल्ली की दौड़ों में रोहतक रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन, कई धावकों ने जीते पदकरविवार 19 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई द...
20/04/2026

दिल्ली की दौड़ों में रोहतक रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन, कई धावकों ने जीते पदक
रविवार 19 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई दौड़ो में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया । द्वारका में हुई ख़्याल 10 किलो मीटर दौड़ में बिमला बनवाला ने अपनी दौड़ 52 मिनट 57 सेकेंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (50-59)में प्रथम स्थान ,चंद्रपाल बनवाला ने अपनी दौड़ 45 मिनट 10 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (50-59)में दूसरा स्थान और अरविन्द पाल दहिया ने अपनी दौड़ 45 मिनट 21 सेकेंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (50-59)में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।राजीव भारद्वाज ने 5 किलो मीटर दौड़ 22 मिनट 41 सेकंड में पूरी करके अपने आयु वर्ग (35-49)में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।आर आर जी के धावकों राजेश पायलट,तुलसी लखेड़ा,रमेश हुडा,बलराज सिंह तोमर,परवीन कुमार जांगड़ा,अशोक फ़ोर ,
प्रशांतऔर विकास राणा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा ।
जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित जगुआर आई पी ए निराथों दौड़ में जितेन्द्र गहलावत ने अपनी 10.5 किलो मीटर दौड़ 41 मिनट 12 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर 5 हज़ार रुपए का पुरस्कार जीता और रमेश श्योरान ने दुसरा पुरस्कार 3 हज़ार रुपए का जीता । सुधीर तेवतिया और सुरेंद्र खत्री का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
#न्यूज़

Address

Zirakpur

140603

Opening Hours

Monday 10:00 - 18:00
Tuesday 10:00 - 18:00
Wednesday 10:00 - 18:00
Thursday 10:00 - 18:00
Friday 10:00 - 18:00
Saturday 10:00 - 18:00

Telephone

+919416232041

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BM खबरें posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BM खबरें:

  • Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company?

Share