Alert24News

Alert24News ALERT24NEWS

    वाहनों की नियमित जांच के निर्देश,  नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई👉मुख्य मार्गों पर अ...
06/08/2026


वाहनों की नियमित जांच के निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
👉
मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों पर कार्रवाई करें – कलेक्‍टर श्री सिंह
👉
गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करें
👉
कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

#देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्‍यवस्‍था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं जिला सडक सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बसों एवं यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करे तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने देवास-भोपाल मार्ग पर सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद किए गए कट पॉइंट यदि दोबारा खोले जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टीआई भौंरासा एवं टीआई सोनकच्छ को भी अवैध कट पॉइंट खोलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में चयनित 5 राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हो चुकी है।कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित स्टॉप की बजाय अन्य स्थानों पर यात्रियों को न बैठाए।

बैठक में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। एप्लिकेशन के माध्यम से ड्रंक एवं ड्राइव जांच एवं बस की मॉनिटिंग की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टॉप को भी इस प्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि यह निगरानी की जा सके कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिंह ने बरसात में गोवंश प्रबंधन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की गोवंश मुख्य मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की भी समीक्षा की गई तथा लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए

🌍 Alert 24 News  #क्राइम   सार्वजनिक रैलियों एवं जुलूसों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी कमरे वाले अंतर्राज्यीय संगठीत , जे...
06/08/2026

🌍 Alert 24 News #क्राइम

सार्वजनिक रैलियों एवं जुलूसों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी कमरे वाले अंतर्राज्यीय संगठीत , जेब कट गिरोह , पुलिस गिरफ्त में

05 आरोपी एवं एक विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, करीबन 1 लाख 15 हजार रुपये का मश्रुका बरामद*

#देवास सार्वजनिक रैलियों, जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर लोगों के मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्री नरेन्द्र अम्करे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर दिनांक 04.08.2026 को रामघाट, उज्जैन से, भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. कालीचरण पिता कन्हैयालाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी बलिता रोड, बापूनगर, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
2. शिवा पिता कन्हैयालाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी पत्थर मंडी, बलिता रोड, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
3. अर्जुन पिता कालिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी बलिता रोड, बापूनगर, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
4. राजेन्द्र उर्फ राजेन्दर पिता जीवनलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बापू बस्ती, बलिता रोड, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
5. देवेन्द्र पिता किशोर उर्फ किशोरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बलिता रोड, बापूनगर, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
6. एक विधि-विरुद्ध बालक।
आरोपियों के कब्जे से थाना औद्योगिक क्षेत्र, देवास के अपराध क्रमांक 605/2026, धारा 303(2), 111(4) बी.एन.एस. एवं धारा 35(1)(2), 106 बी.एन.एस.एस. के प्रकरण में चोरी की गई नगदी में से ₹15,000 नगद राशि तथा पाँच अत्याधुनिक एंड्रॉयड एवं आईफोन मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,15,000 है, बरामद किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त गिरोह मूलतः कोटा (राजस्थान) का निवासी है, जो संगठित रूप से देवास एवं आसपास के विभिन्न जिलों में आयोजित सार्वजनिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों एवं भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रहकर भीड़ का लाभ उठाकर लोगों के मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था तथा घटना के तुरंत बाद अन्य स्थानों के लिए रवाना हो जाता था। आरोपियों से अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। आरोपियों से अन्य जिलों एवं राज्यों में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशा है कि पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने तथा अतिरिक्त चोरी का माल बरामद होने की संभावना है।
देवास पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजनों में अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नागरिकों से भी अपील की जाती है कि ऐसे आयोजनों के दौरान अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी अथवा डायल-112 पर दें।
*सराहनीय कार्य*- उक्त सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक नरेन्द्र अम्करे, इंचार्ज थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, प्र.आर.749 शैलेन्द्र राणा, प्र.आर.306 किशोर जाटवा, आर.900 अजय जाट, आर.361 नरेन्द्र सिरसाम, सैनिक 61 तेजसिंह मण्डलोई थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास तथा प्र.आर. सचिन चौहान सायबर सेल देवास की सराहनीय भूमिका रही।

27/07/2026

#इंदौर #फर्जी #वकील #गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में असली वकीलों ने पकड़ा कोर्ट से फर्जी वकील, पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, देखिए

#इंदौर

18/07/2026

🌎 *Alert 24 News

MG हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में हुआ बवाल मरीज, परिजन ओर स्टाफ में हुई मारपीट, झूमा झपटी
👉
स्टाफ के अनुसार मरीज के कुछ साथी थे नशे में कर रहे थे लगातार अभद्रता, गाली गलौच , उससे बड़ा विवाद स्टाफ के साथ मारपीट करने वालो पर हुआ मामला दर्ज
👉
MG हॉस्पिटल में डॉ,स्टाफ की सुरक्षा को लेकर उठा बड़ा सवाल


Collector Dewas Dewas Police

17/07/2026

🌎 Alert 24 News

शिक्षण संस्थाओं ( स्कूल,कॉलेज) के पास बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू,पाउच की दुकानों पर जिला प्रशाशन की कार्यवाही
👉
18 वर्ष से कम उम्र के युवक फंस रहे नशे की लत के चंगुल में जिला प्रशासन ने चलाया बड़ा अभियान देखिए पूरी खबर


Alert24News Dewas Police Municipal Corporation Dewas Collector Dewas

15/07/2026

#देवास अमलतास हॉस्पिटल, देवास ने हार्ट अटैक मरीजों के उपचार में अंतरराष्ट्रीय मानक हासिल करने की और बड़े कदम

#देवास (मध्य प्रदेश): अमलतास हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, देवास ने हार्ट अटैक (STEMI) के मरीजों के उपचार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Door-to-Balloon (D2B) Time 90 मिनट (अस्पताल में प्रवेश से लेकर बैलून एंजियोप्लास्टी शुरू होने तक का समय) लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।
भारत के एक तृतीयक (सुपर स्पेशियलिटी) अस्पताल अमलतास हॉस्पिटल, देवास (म.प्र.) के मेडिसिन विभाग में हार्ट अटैक (STEMI) के मरीजों के लिए अस्पताल पहुंचने से लेकर एंजियोप्लास्टी (बैलून) शुरू होने तक के समय को Door-to-Balloon Time कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी ACC / अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) एवं यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी (ESC) दिशानिर्देशों के अनुसार यह समय 90 मिनट या उससे कम होना चाहिए, जिससे हृदय की मांसपेशियों को अधिकतम सुरक्षित रखा जा सके, मृत्यु दर कम हो तथा मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ सके।
अमलतास हॉस्पिटल में मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, कैथ लैब, क्रिटिकल केयर तथा नर्सिंग टीम के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी। अस्पताल में लागू त्वरित STEMI प्रोटोकॉल, 24×7 कैथ लैब सुविधा, समय पर ECG, शीघ्र निदान, तत्काल कार्डियोलॉजी टीम की सक्रियता तथा बिना विलंब प्राथमिक एंजियोप्लास्टी (Primary PCI) की व्यवस्था ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह उपलब्धि अमलतास हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, देवास को मध्य प्रदेश में उन्नत हृदय आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख तृतीयक चिकित्सा केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। इसी उपलब्धि का एक हालिया उदाहरण कल देखने को मिला जब 55 वर्षीय श्री चंदर, निवासी ग्राम नरवर, जिला उज्जैन, सीने में तेज एवं विशिष्ट दर्द (Typical Chest Pain) की शिकायत के साथ अमलतास हॉस्पिटल पहुंचे।
मेडिसिन विभाग में डॉ. अफज़ल पटेल द्वारा मरीज का तत्काल मूल्यांकन किया गया। नैदानिक परीक्षण एवं ईसीजी के आधार पर तीव्र हृदयाघात (Acute ST-Elevation Myocardial Infarction – STEMI) का शीघ्र निदान किया गया। इसके तुरंत बाद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष मिश्रा को सूचित किया गया और मरीज को बिना अनावश्यक विलंब कैथ लैब में ले जाया गया।
कैथ लैब में कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद आवश्यकतानुसार प्राइमरी एंजियोप्लास्टी (Primary PCI) सफलतापूर्वक की गई, जिससे अवरुद्ध कोरोनरी धमनी में रक्त प्रवाह शीघ्र बहाल किया गया। समयबद्ध उपचार के कारण मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और उसे आगे की निगरानी एवं उपचार के लिए कार्डियक केयर यूनिट में स्थानांतरित किया गया।
कुल मिलाकर, जिन मरीजों की अस्पताल पहुँचने के 90 मिनट के भीतर एंजियोप्लास्टी की गई, उनमें बेहतर परिणाम देखे गए। इसके विपरीत, जिन मरीजों का उपचार शुरू होने से पहले अस्पताल में तीन घंटे से अधिक समय तक इंतज़ार करना पड़ा, उनमें अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मृत्यु दर बढ़कर 7.4% हो गई। अस्पताल पहुँचने के 90 मिनट के भीतर की गई प्राथमिक एंजियोप्लास्टी (PCI) से, उपचार में 3 घंटे से अधिक की देरी होने की तुलना में अस्पताल में भर्ती के दौरान मृत्यु का जोखिम लगभग 59% तक कम पाया गया।
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की " यह उपलब्धि मरीजों को विश्वस्तरीय एवं समयबद्ध हृदय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान का उद्देश्य भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आपातकालीन हृदय सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा प्रत्येक STEMI मरीज को यथाशीघ्र जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराना है

#देवास
Amaltas Hospital

08/07/2026

🌎 *Alert 24 News*
#देवास #कन्नौद #म.प्र 🚨

*किन्नर का भेष धारण कर ,हाईवे पर लूट करने वाले 06 युवक गिरफ्तार, थाना खातेगांव एवं थाना कन्नौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
👉
*लूटा गया सोने का मश्रुका, घटना में प्रयुक्त 02 कार एवं धारदार हथियार बरामद*

देवास : पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा चोरी/लूट/डकैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
02.07.2026 को थाना कन्नौद पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर इंदौर-बैतूल हाईवे स्थित ननासा सर्विस रोड पर डकैती की योजना बना रहे 05 बदमाशों को हथियार एवं एक अल्टो कार सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कन्नौद पर अपराध क्रमांक 462/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी दिन फरियादी कुलदीप पिता जगदीश जाट, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बरबईखेड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.06.2026 को तीन अज्ञात व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों ने किन्नर का भेष धारण कर स्विफ्ट डिजायर कार से उसके घर पहुंचकर छलपूर्वक चाकू की नोक पर लगभग ₹1.50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे। आरोपियों के भय के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर फरियादी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना खातेगांव में अपराध क्रमांक 451/2026 धारा 3(5), 309(4), 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सोनु उर्फ सुनील पिता लालू नाथ निवासी शिवपुर बड़ोदिया, जिला रतलाम को संदलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों जीवन, भैरूनाथ, लखन, कैलाश एवं अर्जुन के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि अन्य पांच आरोपी थाना कन्नौद के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार होकर उप जेल कन्नौद में निरुद्ध हैं। माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार की, जिनके कब्जे से लूटा गया सोने का मश्रुका, घटना में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

*गिरफ्तार आरोपीगण :*-
1. सोनु उर्फ सुनील पिता लालू नाथ, निवासी शिवपुर बड़ोदिया, जिला रतलाम।
2. भैरूनाथ पिता कालूनाथ, निवासी पाढ़ुनीखुर्द, जिला धार।
3. जीवन पिता मदननाथ, निवासी मांईदा, जिला धार।
4. लखन पिता कैलाशनाथ, निवासी आनंद नगर, संदलपुर, जिला धार।
5. अर्जुन पिता कालूनाथ, निवासी बोईंदा, जिला धार।
6. कैलाश पिता उमरावनाथ, निवासी बोईंदा, जिला धार।

*तरीका-ए-वारदात* :-
आरोपी किन्नर का भेष धारण कर लोगों को विश्वास में लेते थे तथा सुनसान स्थान अथवा घरों पर पहुंचकर भय दिखाते हुए चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

*बरामद मश्रुका :*-
• 02 सोने की मालाएं।
• 01 जोड़ी सोने के टॉप्स।
• घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर एवं अल्टो कार।
• 02 धारदार हथियार।

*सराहनीय भूमिका :*-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह लोधी, सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ चावड़े, प्रधान आरक्षक दुर्गेश विश्नोई, आरक्षक सोहन जाट, मनमोहन, महिला आरक्षक आशा यादव तथा साइबर सेल से आरक्षक सोनु एवं आरक्षक युवराज की सराहनीय भूमिका रही।

02/07/2026

#देवास #क्राइम #न्यूज
देवास में अवैध हथियारों (पिस्टल,कारतूस ) की तस्करी करने वाले युवकों का गिरोह पुलिस की गिरफ्त में ,अवैध हथियार बेचने,खरीदने वाले करीब 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 देशी पिस्टल एवं 05 जिंदा कारतूस बरामदा,
👉
आपराधिक प्रवृति के लोग खरीदते थे हथियार , सोशल मीडिया का करते थे उपयोग
👉
देवास पुलिस की अपील:- देवास पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, खरीदने अथवा बेचने संबंधी कोई सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अवैध हथियारों के विरुद्ध देवास पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
4

#देवास अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को विभिन्न विश्वसनीय मुखबिरों से अवैध हथियारों की
तस्करी एवं सप्लाई की सूचनाएँ प्राप्त हुई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर
योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर कार्रवाई की गई।
पुलिस कार्यवाही :- मुखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के
मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली के
नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन करते
हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग प्रकरणों में
आरोपी अंकित रायकवार, साहिल वर्मा, शुभम पांचाल, इरफान शेख एवं अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया
गया। पूछताछ एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत तैयार मेमोरण्डम के आधार पर आरोपियों द्वारा
एक-दूसरे को अवैध हथियार उपलब्ध कराना एवं उनकी खरीद-फरोख्त करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 14 देशी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस एवं दो दोपहिया वाहन जप्त
किए गए। अपराधियों का तरीका (Modus Operandi) :- प्रारंभिक विवेचना में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध देशी पिस्टल खरीदकर उन्हें अन्य अपराधियों तक पहुँचाने का कार्य करते थे। हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए सुनसान स्थानों का चयन किया जाता था तथा वाहनों के माध्यम से
हथियारों का परिवहन किया जाता था। आरोपियों द्वारा प्रति पिस्टल निर्धारित राशि लेकर अवैध हथियारों
की बिक्री की जा रही थी। पुलिस पूरे नेटवर्क के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच
कर रही है

गिरफ्तार आरोपी:-
1. अंकित पिता अनिल रायकवार उम्र 22 साल निवासी ।। जयभारत नगर भेरुगढ़ देवास
2. साहिल पिता महेश वर्मा उम्र 24 साल निवासी माताजी मंदिर के पास भैरूगढ
3. इरफान पिता फारूख शेख उम्र 35 साल निवासी मिलरोड सिल्वर कालोनी देवास
4. अक्षय पिता किशन शिंदे उम्र 23 साल निवासी 13/2 लक्ष्मीपुरा देवास
5. शुभम पिता शिवनारायण पांचाल उम्र 29 साल निवासी म.न. 206 विनायक ग्रीन सिटी आर डी गाडी
कालेज के पास आगर रोड उज्जैन

जप्त मधुका:-
कुल 14 देशी पिस्टला

05 जिंदा कारतूसा
• हथियार परिवहन में प्रयुक्त 02 दोपहिया वाहना
• जप्त मधुका की अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाखा
आपराधिक रिकॉर्ड:-
अंकित पिता अनिल रायकवार उम्र 22 साल निवासी ।। जयभारत नगर भेरुगढ देवास
1. अपराध क्रमांक 802/18 धारा 294,323,506,34 थाना कोतवाली देवास
2. अपराध क्रमांक 208/20 धारा 294,324,506,34 भादवि
3. अपराध क्रमांक 779/2020 धारा 294,324,34,506 भादवि
4. अपराध क्रमांक 208/22454,380 भादवि थाना नाहर दरवाजा
5. अपराध क्रमांक 389/24 धारा 126(2),351(3),78 थाना नाहर दरवाजा
6. अपराध क्रमांक 57/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देवास
साहिल पिता महेश वर्मा उम्र 24 साल निवासी माताजी मंदिर के पास भैरूगढ
1. अपराध क्रमांक 779/20 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना औ. क्षेत्र देवास
2. अपराध क्रमांक 190/22 धारा 323,294,506,34 भादवि
प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं
अन्य आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज होना पाए गए हैं। आरोपियों के विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड
का परीक्षण किया जा रहा है

सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में नगर पुलिस अधीक्षक देवास शहर श्री सुमित अग्रवाल,
निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उप निरीक्षक जीवन भिडोरे, उप निरीक्षक संजय
वर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील देथलिया, प्रआर रवि गरोड़ा, प्रआर महेन्द्र जादौन, प्रधान आरक्षक अर्पित
श्रीवास्तव, प्रआर मनोज मौर्य, आरक्षक नवीन देथलिया, आरक्षक वैभव मण्डलोई, आरक्षक सुजीत चौधरी,
आरक्षक शिव वसुनिया एवं सायबर सेल टीम से प्रआर शिव प्रताप सिंह सेंगर, सविन चौहान व पुलिस
अधीक्षक कार्यालय से सउनि मनोज पटेल, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि राजेश भारद्वाज की सराहनीय
भूमिका रही।


🌎 *Alert 24 News*       *MG रोड नाला निर्माण कार्य मे प्रगति नही होने पर ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी*देवास। समयावधि पत्...
22/06/2026

🌎 *Alert 24 News*


*MG रोड नाला निर्माण कार्य मे प्रगति नही होने पर ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी*

देवास। समयावधि पत्रों की आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा। विगत 15 दिवस में दिए निर्देश एवं समयावधि अन्तर्गत होने वाले कार्यो एवं सुधार की वार्डवार जानकारी ली। ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत व्यवस्था के साथ प्लांट संचालन का समय एवं पम्पींग सेशन की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मे नये आवेदनों का लक्ष्य पूरा करने मे प्रगति नही होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उपायुक्त जाकिर जाफरी को लक्ष्य पूर्ति पर फोकस करने को कहा साथ ही श्रम योगी मानधन, संबल के कार्य मे भी प्रगति नही होने से एक हफ्ते में पांच सौ नये आवेदन का लक्ष्य दिया तथा ईकेवायसी को लेकर आयुक्त ने प्रगति लाने हेतु कहा। वहीं गौशाला मे पीने के पानी एवं पर्याप्त मात्रा में भूसा होने के निर्देश संबंधित को दिए तथा नये शेड की जानकारी ली।
अमृत हरित अभियान पर किये गये कार्य की भी समीक्षा आयुक्त ने की। आयुक्त को संबंधित विभाग द्वारा मानसून वर्षा में लक्ष्य अनुरूप पौधारोपण के लिए 5 हजार से अधिक गड्डे करवाये जाने की जानकारी दी। लक्ष्य पूर्ति हेतु वर्षा प्रारंभ होते ही पौधारोपण करने हेतु आयुक्त ने कहा।
आयुक्त ने शहर मे वार्डवार जल प्रदाय की जानकारी लेते हुए सभी वार्डो में पानी की पाईप लाईन से लिकेज गंदे पानी की शिकायत नही आवें वर्षा होने से पहले सभी उपयंत्री वार्डो से प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने सहायकों से लेने के निर्देश दिए ताकि गंदे पानी की शिकायत नही मिले। जहां सीसी रोड बन रहे हों रोड के नीचे पाईप लाईन नही डले इसका ध्यान रखें। नाला सफाई, रोड क्रास, ड्रेन रिपेयर प्रापर हो। एमआर—13 रोड निर्माण में जो पेड आ रहे हैं उन्हें शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए तथा कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा।
आयुक्त ने एमजी रोड के कार्यो की जानकारी ली जिसमें नाला निर्माण, सिवरेज लाईन एवं चल रहे कार्यो मे प्रगति नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख की पेनाल्टी लागने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को दिए साथ ही उपयंत्री को एक हफ्ते मे कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा
आयुक्त के वार्ड निरीक्षण में ससफाई व्यवस्था मे लापरवाही होने पर सभी स्वच्छता निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था सूचारू होवे तथा कचरा संग्रहण वाहनों में सेगरिगेशन चेक करने तथा खुले स्थानों पर कचरा डालने तथा जलाने एवं अमानक पॉलिथीन पाये जाने पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। समयावधि वाली सडक निर्माण के कार्यो में सुधार होना है उन सडकों को चेक करने तथा संबंधित ठेकेदारों से रोड सुधार करवाये जाने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ईकेवाईसी पर फोकस करने तथा वर्षा पूर्व यह भी चेक करें की जल जमाव की स्थिती नही बने, सभी उपयंत्री अपने वार्डो मे जल जमाव के स्थानों को चिन्हीत करें तथा सुधार करवायें जाने के निर्देश दिए। जिसकी मानिटरिंग करने के लिए उपायुक्तो को कहा।

15/06/2026

#देवास
लग्जरी चोर गिरोह देवास पुलिस की गिरफ्त में देखिए बड़ी खबर

महिला श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना , कथा , प्रवचन आदि धार्मिक कार्यक्रमों में करते थे चोरी , लक्ज़री कार में आते, महिलाओं को रखते थे साथ
👉
*7 शातिर चोरों का संगठित गिरोह, 4 महिला ,3 पुरुष*
लक्सरी कार , महंगे स्मार्ट फ़ोन सहित 156 ग्राम की 9 गोल्ड चैन कुल कीमत 50 लाख की संपत्ति जब्त*
👉
• *तमिलनाडू के निवासी, दिल्ली से संचालित*
👉
• देवास में वारदात के बाद 500 मीटर पैदल चले , उसके बाद ऑटो में बैठकर 2 किमी दूर हाईवे तक गए , हाईवे से अपनी लक्ज़री कार में बैठ कर फरार हुवे , त्रिनेत्रम नेटवर्क ने खंगाला पूरा रूट
👉
• *भोपाल में करने वाले थे आगे की वारदातें , देवास पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार*
👉
• *
#देवास दिनांक 11.06.2026 को फरियादिया सरोज पति नरेन्द्र अग्रवाल, उम्र 60 वर्ष निवासी राधागंज देवास द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.06.2026 को मण्डी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला ए.बी. रोड देवास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला द्वारा उनके गले से लगभग ₹3,50,000 मूल्य की सोने की चैन एवं पेंडल चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 386/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*पुलिस कार्यवाहीः*- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा उक्त घटना में शामिल आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों सैकड़ों फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया। घटनास्थल से प्राप्त संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों को चिन्हित कर उनकी आवाजाही का क्रमवार विश्लेषण किया गया। देवास शहर से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने अन्य इनपुट के माध्यम से उनकी स्थिती को भोपाल तक चिन्हित किया । लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची तथा घात लगाकर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। सुनियोजित रणनीति के तहत पुलिस टीम ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में आरोपियों ने देवास सहित विभिन्न राज्यों में चेन चोरी की कई घटनाएं करना स्वीकार किया ।

*तरीका वारदात* (*Modus Operandi*):- गिरोह की महिला सदस्य धार्मिक आयोजनों, भागवत कथा, प्रवचन, मेले, शोभायात्रा एवं अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु बनकर शामिल होती थीं। शामिल होने के दौरान अपनी कार को दूर रखकर कार्यक्रमों में पैदल या ऑटो के माध्यम से जाती थी । आरती, प्रसाद वितरण एवं भीड़भाड़ के दौरान महिलाओं श्रद्धालुओं के निकट पहुंचकर बड़ी सफाई से उनके गले से सोने की चैन निकाल लेती थीं। घटना के तुरंत बाद आरोपी अलग-अलग दिशाओं में निकल जाते थे जिससे किसी को संदेह न हो। गिरोह के पुरुष सदस्य निगरानी, परिवहन एवं चोरी के माल को ठिकाने लगाने का कार्य करते थे।

*खुलासा हुई वारदातेः*-
क्रमांक दिनांक स्थान चोरी गई चैन
1 03.06.2026 आगरा (उ.प्र.) 02
2 04.06.2026 ग्वालियर 02
3 06.06.2026 शिवपुरी 02
4 08.06.2026 भेड़ाघाट, जबलपुर 02
5 10.06.2026 देवास 01

*कुल 09 सोने की चैन (कुल वजन लगभग 156 ग्राम) कीमत लगभग ₹ 26 लाख जप्त* ।

आगामी वारदातों की योजना का खुलासाः- आरोपियों के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह इन आयोजनों में पहुंचकर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने की योजना बना रहा था। आरोपियों के मोबाइल से प्राप्त संभावित टारगेट कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है –

क्र. तिथि/अवधि स्थान कार्यक्रम
1 14 मई 2026 जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर धार्मिक प्रवचन
2 07–13 जून 2026 श्री धाम थाईदेश्वरी राम मंदिर, नागपुर श्रीमद्भागवत कथा
3 07–15 जून 2026 कबीर धर्मशाला, बड़वानी SKDV Mission Training Workshop
4 08–14 जून 2026 शिव मंदिर, पुलिस लाइन श्रीमद्भागवत कथा
5 11 जून 2026 श्री महावीर भवन, चौधरी मोहल्ला, गुना गोद भराई कार्यक्रम
6 11–18 जून 2026 मातामया प्रांगण, दीपका (छत्तीसगढ़) श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ
7 12–14 जून 2026 दशहरा मैदान, उज्जैन कथा प्रवचन
8 14 जून 2026 पटवा भवन, शैलेन्द्र नगर, रायपुर श्रद्धा-सुमन/शिलान्यास कार्यक्रम
9 14 जून 2026 मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय, रायपुर नवकार जाप कार्यक्रम
10 14 जून 2026 स्थान स्पष्ट नहीं अवतरण दिवस समारोह
11 14–21 जून 2026 दिगम्बर जैन मंदिर, प्रतापगढ़ (राज.) ज्ञान गंगा महोत्सव
12 15 जून 2026 भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि, अयोध्या चन्दनामती माताजी जन्मजयंती
13 15–17 जून 2026 आर्ट ऑफ लिविंग ऑफिस,मदन महल, जबलपुर सहज समाधि कार्यक्रम
14 15 जून 2026 दादावाड़ी, एम.जी. रोड, रायपुर सोमवती अमावस्या पूजन
15 15 जून 2026 हनुमान मंदिर, डूमरतराई, रायपुर 95वां जन्मोत्सव एवं प्रसाद वितरण
16 16–22 जून 2026 आरटीओ बैरियर, निवाली, बड़वानी श्रीमद्भागवत कथा
17 17–23 जून 2026 बड़ा देहन हनुमान मंदिर, ओरछा धाम (म.प्र.) श्रीमद्भागवत कथा
18 18 जून 2026 श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रामगंजमंडी मंगल प्रवेश एवं तिलककरण
19 18 जून 2026 लक्ष्मणगढ़, अलवर (राज.) मंगल प्रवेश
20 18–26 जून 2026 जगदम्बा बगीची, कानोता बांध, जयपुर श्रीराम कथा एवं 61 कुण्डीय महायज्ञ
21 20 जून 2026 उदयपुर अपने-अपने राम कथा
22 21 जून 2026 नरसिंहपुर हरे माधव शोभायात्रा
23 22 जून 2026 होटल अतिथि, स्टेशन गंज, नरसिंहपुर हरे माधव सत्संग
24 22–27 जून 2026 श्री द्वारकेशधीश मंदिर, तराना (उज्जैन) प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
25 07–13 जुलाई 2026 नीलम पार्क, भोपाल श्रीमद्भागवत कथा
26 01–09 सितम्बर 2026 जापानी पार्क, रोहिणी, नई दिल्ली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
27 तिथि स्पष्ट नहीं ऑनलाइन/यूट्यूब सुश्री अनन्या शर्मा प्रवचन
28 तिथि स्पष्ट नहीं सोशल मीडिया अन्य धार्मिक प्रवचन

"आरोपियों के मोबाइल से बरामद डेटा से स्पष्ट हुआ कि गिरोह की देशभर में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों को चिन्हित कर महिलाओं के सोने के आभूषणों को निशाना बनाने की योजना थी ।"
उक्त सूची के आधार पर संबंधित राज्यों की पुलिस को आवश्यक जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों की इन आयोजनों में पूर्व अथवा वर्तमान में कोई संलिप्तता रही है अथवा नहीं।

*गिरफ्तार आरोपीः*-

1. जया पत्नी शिवराज, उम्र 55 वर्ष, निवासी मदनगीर, दक्षिण दिल्ली (मुख्य सरगना)
2. ज्योति पत्नी सागर मानकर, उम्र 30 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
3. मग्मा पत्नी चंगा, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
4. देवी पत्नी रवि, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
5. देवेंद्र पिता प्रकाश मुगम, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
6. रवि पिता राजा, उम्र 36 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
7. राहुल पिता नाजिया, उम्र 30 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

उक्त सभी आरोपी मूलतः तमिलनाडु के निवासी हैं तथा लंबे समय से दिल्ली में निवासरत हैं।

*आपराधिक रिकॉर्डः*-

दिल्ली , मुंबई, हरियाणा में कुल 6 अन्य चोरी एवं लूट के अपराध ।

*जप्त मश्रुकाः*-
• चोरी गई सोने की चैनें कुल 09,कुल वजन लगभग 156 ग्राम सोना कीमत लगभग ₹ 26 लाख ।
• घटना में प्रय़ुक्त कार TATA HEXA कीमत लगभग ₹ 20 लाख ।
• वारदात में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹ 4 लाख।
• ₹ 3500/- नगद ।
कुल ₹ 50 लाख का मश्रुका जप्त ।

#देवास उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा,उनि जीवन भिण्डौरे,उनि जुबान सिंह भूरिया,प्रआर सुनील देथरिया,रवि गरोडा,हेमन्त डाबी,आरक्षक नवीन पटेल,सुजीत सिंह,वैभव मंडलोई महिला आरक्षक स्वाति पांडे एवं सायबर सेल टीम देवास से प्रभारी सायबर सेल प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रआर सचिन चौहान,आरक्षक राहुल बड़ोले,मोनू राणावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जिनकी सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर प्रयासों से अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया जा सका।

*देवास पुलिस की अपीलः*- देवास पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक आयोजनों, मेलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती आभूषणों एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें।


Dewas Police

Address

Dewas
455001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alert24News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Alert24News:

Shortcuts

Share